BREAKING:
पश्चिम बंगाल में 252 मदरसों पर ताला, 100 को शो-कॉज नोटिस, सर्वे में आया दिमाग हिलाने वाला खुलासा       दिल्ली के सत्य निकेतन हादसे से CCTV फुटेज आया सामने, भरभराकर गिरा बहुमंजिला भवन, 6 की मौत       'POK न तो आज़ाद और न विवादित, बल्कि कब्जे वाला क्षेत्र', कश्मीर में उबाल से टेंशन में पाकिस्तान, मुनिर की हवा टाइट       40 मिनट तक तड़पता रहा वो, देखती रही दुनिया और फिर वो छोड़ गया दुनिया! गाजियाबाद के राज कुमार की मौत की दर्दनाक स्टोरी       क्या मकान मालिक लिव-इन कपल को घर देने से कर सकता है इनकार? जानिए क्या कहता है कानून       आमिर खान के खिलाफ जारी हुआ फतवा, आखिर एक्टर से क्यों नाराज हुए मौलाना?       'अगर E20 नहीं चाहिए तो अधिक पैसे देकर 100% पेट्रोल लो', एथेनॉल पर हंगामा के बीच नितिन गडकरी, बेटों के कारोबार पर भी तोड़ी चुप्पी       Aaj Ka Rashifal 8 July 2026: मेष से मीन तक जानें नौकरी, करियर और धन से जुड़े बड़े संकेत       दुनिया हथियार बेचने वाला दूसरा सबसे बड़ा देश भारत, जानिए सैन्य ताकत के लिए कितना करता है खर्च       विधायक से लेकर सांसद तक! ताश के पत्तों की तरह बिखर रही ममता सेना, TMC राजनीतिक संकट पर ताजा UPDATE      

Rahul Gandhi के 'हिन्दू हिंसा' वाले बयान पर घमासान, आठवले ने कविता लिख कसा तंज तो जयशंकर ने कही ये बात

'हिन्दू हिंसा' वाला बयान देकर राहुल गांधी खुद सेल्फ गोल करते दिख रहे हैं. ये बयान उनके खुल के लिए उलटा पड़ता दिख रहा है. बीजेपी नेता अश्विनी वैष्णव ने कहा कि ऐसा पहली बार नहीं हुआ है. यह कांग्रेस की पुरानी पद्धति है. 2010 में तत्कालीन गृह मंत्री पी. चिदंबरम ने हिंदुओं को आतंकवादी कहा था.

Rahul Gandhi on Hindu: हिंदुओं को हिंसक बताने के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के बयान पर देश में बवाल मचा हुआ है. बीजेपी के नेता लगातार इस बयान के जरिए राहुल गांधी पर निशाना साध रहे हैं. भाजपा ने गंभीर आरोप लगाया कि राहुल ने आज संपूर्ण हिंदू समाज को हिंसक बताया है. राहुल गांधी के इस बयान को लेकर विदेशमंत्री एस जयशंकर ने काग्रेंस को जहां 5 गलतियां गिनाई है, तो केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले ने कविता लिखकर राहुल गांधी पर कसा तंज कसा है. 

केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले ने तंज कसते हुए लिखा कविता-

राहुल जी का नहीं चला खेल, 
बोले बात बिलकुल बेमेल
सोचा करेंगे संसद में खेल, 
लेकिन NDA ने कर दिया फेल
बोलिये राहुल जी: 'आल इज़ वेल, आल इज वेल

जयशंकर ने कांग्रेस को याद दिलाई ये गलतियां

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने राहुल गांधी के बयान पर कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि, 'ये अब विपक्ष के नेता हैं. जो सभी से भाईचारे की बात करते हुए हिंदुओं पर हमला करते हैं. जो भारतीय सेना की बहादुरी का अपमान करते हैं, जबकि उनके कल्याण के लिए चिंता व्यक्त करते हैं. जो संविधान के सम्मान का उपदेश देते हुए कैबिनेट के फैसलों को फाड़ देते हैं. कांग्रेस पार्टी की राजनीति में आपका स्वागत है.'

'पी. चिदंबरम ने हिंदुओं को कहा था आतंकवादी' -अश्विनी वैष्णव 

बीजेपी नेता अश्विनी वैष्णव ने कहा कि ऐसा पहली बार नहीं हुआ है. यह कांग्रेस की पुरानी पद्धति है. 2010 में तत्कालीन गृह मंत्री पी. चिदंबरम ने हिंदुओं को आतंकवादी कहा था. 2013 में तत्कालीन गृह मंत्री सुशील शिंदे ने भी हिंदुओं को आतंकवादी कहा था. 2021 में राहुल गांधी ने कहा था कि हिंदुत्ववादियों को देश से बाहर निकाल देना चाहिए.'

आपको बता दें कि राहुल गांधी ने संसद के सत्र में कहा कि, 'प्रधानमंत्री ने एक बार अपने भाषण में कहा कि हिंदुस्तान ने कभी किसी पर हमला नहीं किया. इसका कारण है. हिंदुस्तान अहिंसा का देश है, यह डरता नहीं है. हमारे महापुरुषों ने यह संदेश दिया- डरो मत, डराओ मत.' 

उन्होंने आगे कहा कि, 'शिवजी कहते हैं-  डरो मत, डराओ मत और त्रिशूल को जमीन में गाड़ देते हैं. दूसरी तरफ जो लोग अपने आपको हिंदू कहते हैं वो 24 घंटे हिंसा-हिंसा-हिंसा..नफरत-नफरत-नफरत... आप हिंदू हो ही नहीं. हिंदू धर्म में साफ लिखा है सच का साथ देना चाहिए.'

राहुल गांधी की इस को सुनकर पीएम मोदी अपनी चेयर पर उठकर खड़े हो गए. इसके बाद उन्होंने कहा कि, 'पूरे हिंदू समाज को हिंसक कहना गंभीर बात है.'

ये भी देखिए: Medha Patkar को मानहानि मामले 5 महीने की जेल, नर्मदा बचाओ आंदोलन में रही है अहम भुमिका