BREAKING:
PM Kisan 22nd Installment 2026: 9.32 करोड़ किसानों के खातों में पहुंचे 2-2 हजार रुपये, ऐसे चेक करें पैसे आए या नहीं       साइलेंट स्लीप एपिडेमिक क्या है, जो भारत में 45% लोगों की निंद उड़ा रहा?       भारतीय टैंकरों को Strait of Hormuz से सुरक्षित गुजरने की अनुमति, जयशंकर की कूटनीति लाई रंग       Aaj Ka Rashifal 26 February 2026: आर्द्रा नक्षत्र का असर, किस राशि पर कितना भारी पड़ेगा आज का दिन?       कितना ताकतवर है HAMMER मिसाइल, जो राफेल की बनेगी नई ताकत? Modi-Macron मुलाकात में डिफेंस डील का धमाका       India AI Summit 2026: क्या यही है भारत की टेक सुपरपावर बनने की शुरुआत? ग्लोबल रेस में बढ़त बनाने की तैयारी | 10 POINTS       AI के डर से डगमगाया भारतीय IT सेक्टर, एक हफ्ते में ₹4 लाख करोड़ से ज्यादा की संपत्ति साफ       IND vs PAK मैच के दौरान रैपर 'हनुमानकाइंड' ने नहीं गाया धुरंधर का टाइटल ट्रैक, छिड़ी बहस के बीच सिंगर हो रहे ट्रोल       Weekly Horoscope, 16-February to 22-February-2026: ग्रहों का बड़ा संकेत, जानिए आपका साप्ताहिक भविष्यफल       Aaj Ka Rashifal 11 February 2026: करियर और रिश्तों में संतुलन बनाएंगे तो चमकेगी किस्मत, पढ़े आज का राशिफल      

यूरोप से महंगा हुआ बेंगलुरु! 2BHK के लिए किराया सुनकर हिल जाएगा दिमाग

बेंगलुरु के पनथुर इलाके में एक 2BHK फ्लैट के लिए 70 हज़ार रुपये मासिक किराया और 5 लाख रुपये सिक्योरिटी डिपॉज़िट मांगे जाने पर सोशल मीडिया पर बवाल मच गया. Reddit पर वायरल हुई इस पोस्ट के बाद लोगों ने किराए की तुलना यूरोपीय शहरों से की और कहा कि बेंगलुरु में रहना अब यूरोप से भी महंगा हो गया है.

Bangalore vs Europe Rent: बेंगलुरु में आसमान छूते किराए एक बार फिर चर्चा में हैं. हाल ही में Reddit पर एक पोस्ट वायरल हुई, जिसमें दावा किया गया कि शहर के पनथुर इलाके में एक 2BHK फ्लैट के लिए मकान मालिक ने 70,000 रुपये मासिक किराया और 5 लाख रुपये सिक्योरिटी डिपॉज़िट की मांग की है.

यूरोप से भी महंगे किराए?

इस पोस्ट ने सोशल मीडिया पर बहस छेड़ दी. कई यूज़र्स ने तुरंत तुलना यूरोपीय शहरों से की और हैरानी जताई कि बेंगलुरु में किराया कई विदेशी अपार्टमेंट्स से भी ज्यादा है. पोस्ट डालने वाले शख्स ने लिखा, '70 हज़ार रुपये किराया? यह तो कई यूरोपीय अपार्टमेंट्स से भी ज्यादा है। आखिर ऐसे किराए कौन देगा?'

'सोमालियन इंडिया' का ताना और ट्रैफिक की मार

रेडिट यूज़र ने इलाके की हालत पर भी सवाल उठाए. उसने पनथुर को 'सोमालियन इंडिया' बताते हुए लिखा कि यहां का ट्रैफिक, टूटी सड़कें और खराब इंफ्रास्ट्रक्चर पहले से ही बदनाम हैं.

एक अन्य यूज़र ने लिखा, 'लोग ऑफिस के पास रहने के लिए इतना महंगा किराया देते हैं, लेकिन फिर भी घंटों रेलवे अंडरपास के ट्रैफिक में फंसे रहते हैं.'

एक और टिप्पणी में कहा गया, '70 हज़ार रुपये सिर्फ 2BHK के लिए? और वो भी ऐसी जगह जहां बारिश में सड़कें जलमग्न हो जाती हैं.'

EMI बनाम किराया

बहस का रुख जल्दी ही होम लोन की तरफ मुड़ा। कई यूज़र्स ने कहा कि अगर कोई हर महीने 70 हज़ार रुपये किराए में खर्च कर रहा है, तो बेहतर होगा उतनी रकम EMI में देकर खुद का घर खरीदे. एक यूज़र ने लिखा, 'इतना किराया देना बेवकूफी है. कम से कम EMI भरने पर कुछ सालों बाद घर आपके नाम हो जाएगा.'

5 लाख का डिपॉज़िट भी चर्चा में

केवल किराया ही नहीं, बल्कि 5 लाख रुपये का सिक्योरिटी डिपॉज़िट भी लोगों के गुस्से का कारण बना. एक यूज़र ने व्यंग्य करते हुए लिखा, '5 लाख का डिपॉज़िट? मकान मालिक खुद को क्या समझता है?'

स्थानीय लोगों का दावा: किराया बढ़ा-चढ़ाकर बताया गया

वहीं, कुछ स्थानीय निवासियों ने इन दावों को बढ़ा-चढ़ाकर बताया हुआ कहा. उनका कहना है कि पनथुर इलाके में 2BHK फ्लैट का सामान्य किराया 40 से 45 हज़ार रुपये के बीच है. उनका मानना है कि अगर मकान मालिक ऐसे ऊंचे किराए मांगेंगे, तो मजबूरन उन्हें जल्द दाम कम करने पड़ेंगे.

आईटी हब का असर या किराए का बोझ?

बेंगलुरु लंबे समय से अपने उच्च किराए और भारी सिक्योरिटी डिपॉज़िट के लिए कुख्यात है. आईटी हब होने के कारण यहां आवास की मांग हमेशा ज्यादा रहती है. लेकिन पनथुर का यह मामला इस बहस को और हवा दे रहा है कि क्या बेंगलुरु में रहना अब यूरोप से भी महंगा हो गया है?

ये भी देखिए: ट्रंप का दवाओं पर 200% तक टैरिफ से मरीजों पर बढ़ेगा बोझ! भारत पर क्या होगा इसका असर?