BREAKING:
शुभांशु शुक्ला की वापसी, स्पेस से लौटने पर क्यों रीकंडीशनिंग होती है जरूरी?       Aaj Ka Rashifal 16 July 2025: आज 7 का जादू देगा किस्मत का साथ, जानिए आपकी राशि का भविष्य       Aaj Ka Rashifal 15 july 2025: आज विचारों में आएंगे उतार-चढ़ाव, रिश्तों में रखें संतुलन       Aaj Ka Rashifal 12 July 2025: करियर में बढ़त या रिश्तों में तकरार? जानिए राशिनुसार भविष्यफल       TCS में कर्मचारियों की कब होगी वेतन वृद्धि? जानिए मुनाफे को लेकर क्या है Q1 का रिजल्ट       क्या आधार कार्ड आपके नागरिकता का है प्रमाण? जानिए चुनाव आयोग ने सुप्रीम कोर्ट में क्या कहा       कभी साइकिल पर बेचता था अंगूठियां और ताबीज, आज 40 बैंक खातों में 106 करोड़, कहानी धर्मांतरण माफिया चंगूर बाबा की       रूस ने यूक्रेन पर दागे 741 मिसाइल, धरी रह गई ट्रंप की चेतावनी, फिर से टेंशन में आए ज़ेलेंस्की       No Bag Day क्या है और ये क्यों है जरूरी? नई शिक्षा नीति में बच्चों को मिलेगा असली जिंदगी का पाठ       रिटायरमेंट के बाद क्या करेंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह? सार्वजनिक तौर पर कर दिया बड़ा खुलासा      

भारतीय वैज्ञानिकों ने ढूंढा एलियन प्लेनेट, जिसमें समा जाएगी 263 पृथ्वी, TOI-6038A b में और क्या है खास?

Alien Planet: अहमदाबाद के फिजिकल रिसर्च लेबोरेटरी (PRL) के वैज्ञानिकों की एक टीम ने एक विशाल ग्रह की खोज की है जो आकार में पृथ्वी से बड़ा लेकिन शनि से छोटा है. वैज्ञानिकों ने खोजा एक्सोप्लैनेट TOI-6038A b यह ग्रह हमारे सौर मंडल के बाहर पाया गया है.

Alien Planet: भारतीय वैज्ञानिक लगातार स्पेस को लेकर रिसर्च कर रहे हैं, जिसे लेकर वह कई खोज भी कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने एक बड़ी सफलता हासिल की है. वैज्ञानिकों ने एक विशाल ग्रह की खोज की है जो पृथ्वी से बड़ा लेकिन शनि से छोटा है. 

अहमदाबाद स्थित भौतिक अनुसंधान प्रयोगशाला के वैज्ञानिकों की एक टीम ने ये बड़ी सफलता हासिल की है. वैज्ञानिकों के अनुसार, TOI-6038A b नामक यह ग्रह सौरमंडल के बाहर पाया गया है. 

ISRO ने क्या कहा? 

इसरो ने एक बयान में कहा, 'यह खोज माउंट आबू के गुरुशिखर स्थित पीआरएल की माउंट आबू वेधशाला में 2.5 मीटर दूरबीन से जुड़े अत्याधुनिक पारस-2 स्पेक्ट्रोग्राफ का उपयोग करके की गई दूसरी एक्सोप्लैनेट खोज है.'

वैज्ञानिकों ने एक्सोप्लैनेट TOI-6038A b की खोज की

इस एक्सोप्लैनेट का द्रव्यमान पृथ्वी से 78.5 गुना और रेडियस 6.41 गुना ज़्यादा है. यह उप-शनि श्रेणी में आता है, जो हमारे सौर मंडल में अनुपस्थित एक वर्ग है.वैज्ञानिकों ने कहा है कि इसका अध्ययन करने से ग्रहों के विकास के बारे में नई जानकारी मिल सकती है. 

उन्होंने बताया कि इस प्रकार के तारे सूर्य की चमक से 1.5 से 5 गुना अधिक चमकीले होते हैं. इस बाह्यग्रह की खोज पी.आर.एल. की माउंट आबू वेधशाला में PARAS-2 स्पेक्ट्रोग्राफ का उपयोग करके की गई है. 

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन ने कहा कि यह पारस-1 और पारस-2 प्रयासों को मिलाकर पांचवां बाह्यग्रह खोज है. पारस-2 स्पेक्ट्रोग्राफ एशिया का उच्चतम-रिजोल्यूशन वाला स्थिर रेडियल वेग उपकरण है. इसरो के अनुसार, TOI-6038A b की विशेषताएं ग्रहों की गति के बारे में सिद्धांतों को रिफाइन कर सकती हैं.

यह भी देखें: शख्स ने बैल के ऊपर लगाए push-up! लोगों ने कहा - इसे बोलते हैं डेडिकेशन | VIDEO