BREAKING:
दुनिया हथियार बेचने वाला दूसरा सबसे बड़ा देश भारत, जानिए सैन्य ताकत के लिए कितना करता है खर्च       विधायक से लेकर सांसद तक! ताश के पत्तों की तरह बिखर रही ममता सेना, TMC राजनीतिक संकट पर ताजा UPDATE       Airbus A380 पैसेंजर प्लेन की कहानी किसी इंजीनियरिंग चमत्कार से कम नहीं, जानिए क्यों कहलाता है 'King of the Skies'       Sriram Krishnan कौन हैं, जिन्होंने ट्रंप को दिया झटका? व्हाइट हाउस छोड़ने का किया एलान       सरकार गई, अब TMC पार्टी बचाने में लगी Mamata Banerjee! 'दिल्ली चलो आंदोलन' कितना होगा सफल?       9,49,50,50,00,00,000 रुपये के मालिक हैं Elon Musk, जानिए इतने पैसे में क्या-क्या खरीद सकते हैं       शरीर में आयरन की है कमी? आज से खाएं ये 6 सुपरफूड्स, जो बना देंगे आपको Iron Man       'क्वाइट क्रैकिंग' क्या है, आजकल इतने सारे माता-पिता क्यों परेशान और दबाव में महसूस कर रहे हैं?       'हम सिर्फ पड़ोसी नहीं, एक ही नदियों के बच्चे हैं', भारत दौरे पर नेपाल के विदेश मंत्री शिशिर खानाल ने क्यों कही ये बात?       13 साल की उम्र में भी IPL नीलमी से क्यों खुश नहीं हैं Vaibhav Sooryavanshi? कर दिया बड़ा खुलासा      

13 साल की उम्र में भी IPL नीलमी से क्यों खुश नहीं हैं Vaibhav Sooryavanshi? कर दिया बड़ा खुलासा

आईपीएल इतिहास के सबसे कम उम्र के खिलाड़ी Vaibhav Sooryavanshi वैभव सूर्यवंशी ने खुलासा किया है कि 13 साल की उम्र में राजस्थान रॉयल्स द्वारा 1.1 करोड़ रुपये में खरीदे जाने के बावजूद वह पूरी तरह खुश नहीं थे. उन्हें इस बात का मलाल था कि उनके लिए सिर्फ दो टीमों ने ही बोली लगाई. हालांकि राजस्थान रॉयल्स के साथ डेढ़ साल बिताने के बाद उनका नजरिया बदल गया और अब वह इस फ्रेंचाइजी को अपना परिवार मानते हैं. वैभव ने टीम के माहौल, कोचिंग स्टाफ और सीनियर खिलाड़ियों की जमकर तारीफ की. IPL 2026 में उन्होंने 16 मैचों में 776 रन बनाकर ऑरेंज कैप और MVP अवॉर्ड भी जीता.

भारतीय क्रिकेट के युवा सितारे Vaibhav Sooryavanshi ने एक बड़ा खुलासा करते हुए बताया है कि इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) नीलामी में करोड़ों रुपये मिलने के बावजूद वह पूरी तरह संतुष्ट नहीं थे. महज 13 साल की उम्र में राजस्थान रॉयल्स ने उन्हें 1.1 करोड़ रुपये में खरीदा था, जिससे वह IPL इतिहास के सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन गए थे जिन्हें नीलामी में खरीदा गया.

उस समय राजस्थान रॉयल्स और Delhi Capitals के बीच बोली लगी थी, लेकिन आखिरकार राजस्थान रॉयल्स ने उन्हें अपनी टीम में शामिल कर लिया था.

'सिर्फ दो टीमों ने ही मेरे लिए बोली क्यों लगाई?'

राजस्थान रॉयल्स द्वारा साझा किए गए एक वीडियो में वैभव ने बताया कि नीलामी के दौरान उनके मन में एक अलग ही सवाल था.

वैभव ने कहा, 'सच कहूं तो जब मुझे खरीदा गया तो मेरे मन में यही बात आई कि सिर्फ दो टीमों ने ही मेरे लिए बोली क्यों लगाई? मैं अच्छा खेलता हूं, ट्रायल्स में भी अच्छा प्रदर्शन किया था, इसलिए मुझे लगा कि दूसरी टीमों को भी मेरे लिए बोली लगानी चाहिए थी.'

राजस्थान रॉयल्स में मिला परिवार जैसा माहौल

हालांकि समय के साथ वैभव का नजरिया पूरी तरह बदल गया. अब वह राजस्थान रॉयल्स के साथ अपने सफर को बेहद खास मानते हैं.

उन्होंने कहा, 'अब मैं डेढ़ साल से इस टीम के साथ हूं और ईमानदारी से कहूं तो मैंने हजार बार भगवान का शुक्रिया अदा किया है कि मुझे राजस्थान रॉयल्स जैसी टीम मिली.'

वैभव के मुताबिक टीम का माहौल परिवार जैसा है. उन्होंने कहा कि कोच, सपोर्ट स्टाफ, खिलाड़ी, मैनेजमेंट, मीडिया टीम, फिजियो और ट्रेनर सभी परिवार के सदस्यों की तरह हैं.

उन्होंने कहा, 'यहां ऐसा लगता है जैसे आप अपने घर पर हैं. आप किसी से भी अपनी बात साझा कर सकते हैं और खुलकर अपनी भावनाएं बता सकते हैं.'

सीनियर खिलाड़ियों से मिल रही है सीख

युवा बल्लेबाज ने बताया कि टीम के सीनियर खिलाड़ी लगातार उनका मार्गदर्शन करते हैं और उन्हें बेहतर खिलाड़ी बनने में मदद करते हैं.

वैभव ने कहा, 'सभी सीनियर खिलाड़ी मुझे गाइड करते हैं। वे बताते हैं कि क्या अच्छा है, क्या करना चाहिए और क्या नहीं करना चाहिए. उनसे मुझे बहुत कुछ सीखने को मिलता है.'

IPL डेब्यू से ही दिखाया दम

वैभव सूर्यवंशी को 14 साल की उम्र में IPL 2025 में डेब्यू का मौका मिला था. उन्होंने अपने पहले ही मैच में प्रभाव छोड़ा और पहली गेंद पर छक्का जड़कर सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया.

इसके बाद अपने तीसरे ही मैच में उन्होंने सिर्फ 35 गेंदों में शतक लगाकर क्रिकेट जगत को चौंका दिया.

IPL 2026 में मचाया धमाल

IPL 2026 में वैभव सूर्यवंशी का बल्ला जमकर बोला. उन्होंने 16 मैचों में 776 रन बनाए और 237 के शानदार स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की.

शानदार प्रदर्शन के दम पर उन्होंने सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज के रूप में ऑरेंज कैप अपने नाम की. इसके अलावा उन्हें 'मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर' (MVP) अवॉर्ड से भी सम्मानित किया गया.

कम उम्र में रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन करने वाले वैभव सूर्यवंशी अब भारतीय क्रिकेट के सबसे चमकते सितारों में गिने जा रहे हैं और आने वाले वर्षों में उनसे बड़ी उम्मीदें की जा रही हैं.

ये भी देखिए: देश के सबसे बड़े एग्जाम स्कैम! 2002 से 2025 तक 45 बड़े पेपर लीक, जानिए किसके शासन काल में कितने मामले और कितनी कार्रवाई