BREAKING:
दुनिया हथियार बेचने वाला दूसरा सबसे बड़ा देश भारत, जानिए सैन्य ताकत के लिए कितना करता है खर्च       विधायक से लेकर सांसद तक! ताश के पत्तों की तरह बिखर रही ममता सेना, TMC राजनीतिक संकट पर ताजा UPDATE       Airbus A380 पैसेंजर प्लेन की कहानी किसी इंजीनियरिंग चमत्कार से कम नहीं, जानिए क्यों कहलाता है 'King of the Skies'       Sriram Krishnan कौन हैं, जिन्होंने ट्रंप को दिया झटका? व्हाइट हाउस छोड़ने का किया एलान       सरकार गई, अब TMC पार्टी बचाने में लगी Mamata Banerjee! 'दिल्ली चलो आंदोलन' कितना होगा सफल?       9,49,50,50,00,00,000 रुपये के मालिक हैं Elon Musk, जानिए इतने पैसे में क्या-क्या खरीद सकते हैं       शरीर में आयरन की है कमी? आज से खाएं ये 6 सुपरफूड्स, जो बना देंगे आपको Iron Man       'क्वाइट क्रैकिंग' क्या है, आजकल इतने सारे माता-पिता क्यों परेशान और दबाव में महसूस कर रहे हैं?       'हम सिर्फ पड़ोसी नहीं, एक ही नदियों के बच्चे हैं', भारत दौरे पर नेपाल के विदेश मंत्री शिशिर खानाल ने क्यों कही ये बात?       13 साल की उम्र में भी IPL नीलमी से क्यों खुश नहीं हैं Vaibhav Sooryavanshi? कर दिया बड़ा खुलासा      

अभी खत्म नहीं होगी ईरान जंग, अगले 2-3 हफ्ते करेंगे जोरदार हमले... ट्रंप ने अपने संबोधन में क्या क्या कहा? | 10 POINTS

डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया कि “ऑपरेशन एपिक फ्यूरी” के तहत अमेरिका ने सिर्फ एक महीने में ईरान की सैन्य ताकत को तबाह कर दिया है. उन्होंने ईरान की नेवी और एयरफोर्स खत्म होने और IRGC सिस्टम को ध्वस्त करने की बात कही. साथ ही ट्रंप ने अगले 2-3 हफ्तों में और बड़े हमलों की चेतावनी देकर वैश्विक तनाव बढ़ा दिया.

Donald Trump Iran War: अमेरिका के राष्ट्रपति Donald Trump ने राष्ट्र को संबोधित करते हुए एक ऐसा बयान दिया है, जिसने पूरी दुनिया में हलचल मचा दी है. “ऑपरेशन एपिक फ्यूरी” (Operation Epic Fury) के तहत ईरान पर चल रहे अमेरिकी सैन्य अभियान को लेकर ट्रंप ने दावा किया कि महज़ एक महीने में ही अमेरिका ने ईरान को पूरी तरह से घुटनों पर ला दिया है. अपने संबोधन में उन्होंने न सिर्फ ईरान की सैन्य ताकत को खत्म करने का दावा किया, बल्कि आने वाले हफ्तों में और भी बड़े हमलों की चेतावनी देकर वैश्विक तनाव को चरम पर पहुंचा दिया.

पूरी खबर 10 पॉइंट्स में विस्तार से:

1. ऑपरेशन ‘Epic Fury’ को 1 महीना पूरा

डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका द्वारा शुरू किया गया ऑपरेशन Epic Fury अब एक महीने पूरा कर चुका है, जिसमें ईरान को “दुनिया का नंबर-1 आतंक प्रायोजक” बताते हुए लगातार सैन्य हमले किए जा रहे हैं.

2. ईरान की सेना को भारी नुकसान का दावा

ट्रंप के अनुसार, इन 4 हफ्तों में अमेरिकी सेना ने ईरान को “ऐसी तबाही” दी है, जैसी युद्ध के इतिहास में बहुत कम देखने को मिली है.

3. ईरान की नेवी और एयरफोर्स खत्म होने का दावा

उन्होंने कहा कि ईरान की नौसेना पूरी तरह खत्म हो चुकी है और एयरफोर्स बर्बाद हो गई है. साथ ही ईरानी नेतृत्व और आतंकवादी शासन के ज्यादातर लोग मारे जा चुके हैं.

4. IRGC की कमांड सिस्टम पर बड़ा हमला

ट्रंप ने बताया कि Islamic Revolutionary Guard Corps (IRGC) की कमांड और कंट्रोल सिस्टम को तेजी से नष्ट किया जा रहा है, जिससे ईरान की सैन्य क्षमता कमजोर हो गई है.

5. मिसाइल और ड्रोन क्षमता लगभग खत्म

उन्होंने दावा किया कि ईरान की मिसाइल और ड्रोन लॉन्च करने की क्षमता को बुरी तरह सीमित कर दिया गया है और हथियार फैक्ट्रियों व रॉकेट लॉन्चरों को भी तबाह कर दिया गया है.

6. वेनेजुएला पर तेज सैन्य कार्रवाई का जिक्र

ट्रंप ने अपने संबोधन में Venezuela पर की गई कार्रवाई का भी जिक्र किया और कहा कि अमेरिका ने कुछ ही मिनटों में वहां तेज, घातक और निर्णायक हमला कर कब्जा कर लिया.

7. वेनेजुएला के साथ तेल-गैस साझेदारी

उन्होंने बताया कि अब अमेरिका और वेनेजुएला मिलकर तेल और गैस उत्पादन में साझेदारी कर रहे हैं, जिससे अमेरिका मिडिल ईस्ट पर निर्भर नहीं रहा.

8. ईरान के परमाणु हथियार कार्यक्रम पर सख्त रुख

ट्रंप ने दोहराया कि वह कभी भी ईरान को परमाणु हथियार हासिल नहीं करने देंगे, क्योंकि इससे पूरी दुनिया की सुरक्षा को खतरा होगा.

9. ईरान पर पुराने हमलों के आरोप

उन्होंने ईरान पर कई बड़े हमलों का आरोप लगाया, जिनमें बेरूत में मरीन बैरक बम धमाका, USS Cole पर हमला और 7 अक्टूबर को इजराइल में हुई हिंसा शामिल है.

10. आने वाले 2-3 हफ्तों में और बड़े हमले की चेतावनी

ट्रंप ने कहा कि अगले 2-3 हफ्तों में अमेरिका ईरान पर और भी जबरदस्त और कड़े हमले करेगा और उसे स्टोन एज तक पहुंचा देगा. उन्होंने यह भी कहा कि संघर्ष खत्म होने के बाद होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) अपने आप खुल जाएगा.

ये भी देखिए: All is well! भारत में फिर से नहीं लगेगा लॉकडाउन, LPG संकट के बीच मंत्री हरदीप पुरी ने बताया पूरा सच