BREAKING:
PM Kisan 22nd Installment 2026: 9.32 करोड़ किसानों के खातों में पहुंचे 2-2 हजार रुपये, ऐसे चेक करें पैसे आए या नहीं       साइलेंट स्लीप एपिडेमिक क्या है, जो भारत में 45% लोगों की निंद उड़ा रहा?       भारतीय टैंकरों को Strait of Hormuz से सुरक्षित गुजरने की अनुमति, जयशंकर की कूटनीति लाई रंग       Aaj Ka Rashifal 26 February 2026: आर्द्रा नक्षत्र का असर, किस राशि पर कितना भारी पड़ेगा आज का दिन?       कितना ताकतवर है HAMMER मिसाइल, जो राफेल की बनेगी नई ताकत? Modi-Macron मुलाकात में डिफेंस डील का धमाका       India AI Summit 2026: क्या यही है भारत की टेक सुपरपावर बनने की शुरुआत? ग्लोबल रेस में बढ़त बनाने की तैयारी | 10 POINTS       AI के डर से डगमगाया भारतीय IT सेक्टर, एक हफ्ते में ₹4 लाख करोड़ से ज्यादा की संपत्ति साफ       IND vs PAK मैच के दौरान रैपर 'हनुमानकाइंड' ने नहीं गाया धुरंधर का टाइटल ट्रैक, छिड़ी बहस के बीच सिंगर हो रहे ट्रोल       Weekly Horoscope, 16-February to 22-February-2026: ग्रहों का बड़ा संकेत, जानिए आपका साप्ताहिक भविष्यफल       Aaj Ka Rashifal 11 February 2026: करियर और रिश्तों में संतुलन बनाएंगे तो चमकेगी किस्मत, पढ़े आज का राशिफल      

PM Kisan 22nd Installment 2026: 9.32 करोड़ किसानों के खातों में पहुंचे 2-2 हजार रुपये, ऐसे चेक करें पैसे आए या नहीं

केंद्र सरकार ने Pradhan Mantri Kisan Samman Nidhi Yojana के तहत किसानों के खातों में 2-2 हजार रुपये की नई किस्त ट्रांसफर कर दी है. इस बार 9.32 करोड़ से ज्यादा किसान परिवारों को 18,640 करोड़ रुपये की राशि भेजी गई है. किसान घर बैठे वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाकर अपने खाते का स्टेटस भी चेक कर सकते हैं.

PM Kisan 22nd Installment 2026: देशभर के किसानों के लिए बड़ी राहत की खबर है. प्रधानमंत्री Narendra Modi ने Pradhan Mantri Kisan Samman Nidhi Yojana के तहत लाभार्थी किसानों के बैंक खातों में 2-2 हजार रुपये की नई किस्त जारी कर दी है.

केंद्र सरकार ने इस योजना के तहत 9.32 करोड़ से अधिक किसान परिवारों के खातों में 18,640 करोड़ रुपये से ज्यादा की राशि ट्रांसफर की है. यह पैसा सीधे किसानों के बैंक खातों में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से भेजा गया है.

सालभर में मिलते हैं 6000 रुपये

पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत केंद्र सरकार किसानों को हर साल 6000 रुपये की आर्थिक सहायता देती है. यह राशि तीन किस्तों में दी जाती है और हर किस्त में 2000 रुपये किसानों के खाते में जमा किए जाते हैं.

इस योजना का मकसद किसानों को खेती से जुड़े खर्चों और घरेलू जरूरतों में आर्थिक मदद देना है.

ऐसे चेक करें आपके खाते में पैसे आए या नहीं

अगर आप भी इस योजना के लाभार्थी हैं और यह जानना चाहते हैं कि आपके खाते में पैसे आए या नहीं, तो आप घर बैठे मोबाइल से आसानी से स्टेटस चेक कर सकते हैं.

स्टेटस चेक करने का तरीका:

  1. सबसे पहले पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाएं.
  2. वहां 'Know Your Status' विकल्प पर क्लिक करें.
  3. अब अपना रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करें और कैप्चा कोड भरें.
  4. इसके बाद आपके मोबाइल पर OTP आएगा.
  5. OTP दर्ज करते ही आपके खाते का स्टेटस स्क्रीन पर दिखाई देगा.

इस तरीके से आप कुछ ही मिनटों में यह पता लगा सकते हैं कि किस्त आपके खाते में आई है या नहीं.

पिछली किस्तों में भी करोड़ों किसानों को मिला लाभ

सरकार के अनुसार, पिछले सालों में भी करोड़ों किसानों को इस योजना का फायदा मिला है.

  1. फरवरी 2025: 19वीं किस्त में करीब 9.8 करोड़ किसानों को 22,000 करोड़ रुपये दिए गए.
  2. अगस्त 2025: 20वीं किस्त में 9.7 करोड़ किसानों को 20,500 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए गए.
  3. नवंबर 2025: 21वीं किस्त के तहत करीब 9 करोड़ किसानों को 18,000 करोड़ रुपये भेजे गए.

अब नई किस्त जारी होने के बाद किसानों को फिर से आर्थिक राहत मिली है.

समस्या होने पर यहां करें संपर्क

अगर किसी किसान को योजना का पैसा मिलने में परेशानी हो रही है, तो वह टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर 1800-115-526 पर संपर्क कर सकता है। यहां से किसानों की शिकायतों का समाधान किया जाता है.

फेस रिकग्निशन ऐप से घर बैठे ई-केवाईसी

सरकार ने किसानों की सुविधा के लिए एक फेस रिकग्निशन मोबाइल ऐप भी लॉन्च किया है. इसके जरिए किसान घर बैठे OTP के माध्यम से ई-केवाईसी (e-KYC) पूरा कर सकते हैं.

अगर कोई किसान मोबाइल से यह प्रक्रिया नहीं करना चाहता, तो वह नजदीकी CSC सेंटर या किसान सेवा केंद्र पर जाकर भी अपनी ई-केवाईसी करा सकता है.

2019 में शुरू हुई थी योजना

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की शुरुआत फरवरी 2019 में हुई थी। तब से अब तक सरकार किसानों को लगातार आर्थिक सहायता दे रही है.

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक अब तक 4.09 लाख करोड़ रुपये से अधिक की राशि किसानों के बैंक खातों में भेजी जा चुकी है. नई किस्त जारी होने के बाद यह आंकड़ा बढ़कर 4.27 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा हो गया है.

पीएम किसान योजना देश के करोड़ों किसानों के लिए बड़ी आर्थिक मदद साबित हो रही है. नई किस्त जारी होने से किसानों को खेती और घरेलू जरूरतों के लिए एक बार फिर राहत मिली है.

ये भी देखिए: साइलेंट स्लीप एपिडेमिक क्या है, जो भारत में 45% लोगों की निंद उड़ा रहा?