BREAKING:
पश्चिम बंगाल में 252 मदरसों पर ताला, 100 को शो-कॉज नोटिस, सर्वे में आया दिमाग हिलाने वाला खुलासा       दिल्ली के सत्य निकेतन हादसे से CCTV फुटेज आया सामने, भरभराकर गिरा बहुमंजिला भवन, 6 की मौत       'POK न तो आज़ाद और न विवादित, बल्कि कब्जे वाला क्षेत्र', कश्मीर में उबाल से टेंशन में पाकिस्तान, मुनिर की हवा टाइट       40 मिनट तक तड़पता रहा वो, देखती रही दुनिया और फिर वो छोड़ गया दुनिया! गाजियाबाद के राज कुमार की मौत की दर्दनाक स्टोरी       क्या मकान मालिक लिव-इन कपल को घर देने से कर सकता है इनकार? जानिए क्या कहता है कानून       आमिर खान के खिलाफ जारी हुआ फतवा, आखिर एक्टर से क्यों नाराज हुए मौलाना?       'अगर E20 नहीं चाहिए तो अधिक पैसे देकर 100% पेट्रोल लो', एथेनॉल पर हंगामा के बीच नितिन गडकरी, बेटों के कारोबार पर भी तोड़ी चुप्पी       Aaj Ka Rashifal 8 July 2026: मेष से मीन तक जानें नौकरी, करियर और धन से जुड़े बड़े संकेत       दुनिया हथियार बेचने वाला दूसरा सबसे बड़ा देश भारत, जानिए सैन्य ताकत के लिए कितना करता है खर्च       विधायक से लेकर सांसद तक! ताश के पत्तों की तरह बिखर रही ममता सेना, TMC राजनीतिक संकट पर ताजा UPDATE      

कितना ताकतवर है HAMMER मिसाइल, जो राफेल की बनेगी नई ताकत? Modi-Macron मुलाकात में डिफेंस डील का धमाका

HAMMER missile: फ्रांस के राष्ट्रपति Emmanuel Macron के तीन दिवसीय भारत दौरे के दौरान भारत और फ्रांस के बीच HAMMER मिसाइल के संयुक्त उत्पादन को लेकर अहम समझौता (MoU) होने की उम्मीद है. विदेश मंत्रालय के अनुसार, मैक्रों 16 फरवरी को मुंबई पहुंचेंगे और 17 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे.

इस समझौते के तहत अब तक फ्रांस से आयात की जा रही HAMMER मिसाइल का निर्माण भारत में किया जा सकता है, जिससे रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता को बढ़ावा मिलेगा.

क्या है HAMMER मिसाइल?

HAMMER (Highly Agile Modular Munition Extended Range) एक स्मार्ट, प्रिसिजन-गाइडेड एयर-टू-ग्राउंड मिसाइल है, जिसका उपयोग Dassault Rafale लड़ाकू विमानों पर किया जाता है.

इस मिसाइल को पहले AASM नाम से 2007 में पेरिस एयर शो में पेश किया गया था, बाद में 2011 में इसका नाम बदलकर HAMMER कर दिया गया.

इसकी मारक क्षमता लगभग 60 से 70 किलोमीटर तक है। पहाड़ी इलाकों और मजबूत बंकर जैसे लक्ष्यों पर यह बेहद प्रभावी मानी जाती है.

कितना ताकतवर है  HAMMER मिसाइल?

  • मिसाइल का वजन लगभग 330 किलोग्राम है.
  • यह “फायर एंड फॉरगेट” तकनीक पर काम करती है, यानी लॉन्च के बाद इसे अतिरिक्त निर्देश की जरूरत नहीं होती.
  • यह स्थिर और चलते हुए दोनों तरह के लक्ष्यों पर सटीक हमला कर सकती है.
  • अलग-अलग वॉरहेड विकल्प उपलब्ध हैं, जिनका वजन 125 किलोग्राम से 1,000 किलोग्राम तक हो सकता है.
  • दिन और रात, हर मौसम में इसका इस्तेमाल संभव है.
  • एक राफेल विमान एक साथ 6 HAMMER मिसाइलें ले जा सकता है और अलग-अलग 6 लक्ष्यों पर हमला कर सकता है.
  • भारत में निर्माण से क्या होगा फायदा?

रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस मिसाइल का निर्माण भारत में Bharat Electronics Limited और फ्रांस की कंपनी Safran Electronics & Defence के बीच 50-50 संयुक्त उद्यम के तहत किया जा सकता है.

भारत में उत्पादन शुरू होने से:

  • वायुसेना को तेजी से सप्लाई मिलेगी
  • आयात पर निर्भरता घटेगी
  • ‘मेक इन इंडिया’ को मजबूती मिलेगी

114 राफेल विमानों पर भी चर्चा

भारत और फ्रांस के बीच 114 राफेल लड़ाकू विमानों के संभावित सौदे पर भी बातचीत होने की उम्मीद है। इनमें से 96 विमान भारत में बनाए जा सकते हैं, जबकि बाकी तैयार हालत में फ्रांस से मिलेंगे. इनकी डिलीवरी Dassault Aviation द्वारा की जाएगी.

हेलीकॉप्टर असेंबली लाइन का उद्घाटन

मैक्रों और पीएम मोदी कर्नाटक के वेमागल में एक हेलीकॉप्टर असेंबली लाइन का भी उद्घाटन कर सकते हैं. यह परियोजना Tata Advanced Systems और Airbus के संयुक्त उद्यम के तहत H-125 हेलीकॉप्टरों के निर्माण के लिए शुरू की गई है.

रक्षा सहयोग को नई दिशा

भारत और फ्रांस के बीच रक्षा सहयोग लगातार मजबूत हो रहा है। HAMMER मिसाइल का भारत में निर्माण न केवल सामरिक दृष्टि से अहम होगा, बल्कि यह तकनीकी हस्तांतरण और घरेलू रक्षा उद्योग को भी नई ऊंचाई देगा.

यह समझौता भारत की रक्षा आत्मनिर्भरता की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है.