BREAKING:
Aaj Ka Rashifal 26 February 2026: आर्द्रा नक्षत्र का असर, किस राशि पर कितना भारी पड़ेगा आज का दिन?       कितना ताकतवर है HAMMER मिसाइल, जो राफेल की बनेगी नई ताकत? Modi-Macron मुलाकात में डिफेंस डील का धमाका       India AI Summit 2026: क्या यही है भारत की टेक सुपरपावर बनने की शुरुआत? ग्लोबल रेस में बढ़त बनाने की तैयारी | 10 POINTS       AI के डर से डगमगाया भारतीय IT सेक्टर, एक हफ्ते में ₹4 लाख करोड़ से ज्यादा की संपत्ति साफ       IND vs PAK मैच के दौरान रैपर 'हनुमानकाइंड' ने नहीं गाया धुरंधर का टाइटल ट्रैक, छिड़ी बहस के बीच सिंगर हो रहे ट्रोल       Weekly Horoscope, 16-February to 22-February-2026: ग्रहों का बड़ा संकेत, जानिए आपका साप्ताहिक भविष्यफल       Aaj Ka Rashifal 11 February 2026: करियर और रिश्तों में संतुलन बनाएंगे तो चमकेगी किस्मत, पढ़े आज का राशिफल       Aaj Ka Rashifal 10 February 2026: चंद्रमा की कृपा से कई राशियों के लिए तरक्की के संकेत, कुछ को रहना होगा सतर्क       पाकिस्तान से कनेक्शन के आरोप लेकिन गिरफ्तारी नहीं! CM हिमंत ने बताया गौरव गोगोई को क्यों नहीं किया जा रहा अरेस्ट?       मलेशिया में चलेगा भारत का UPI! OCI से लेकर कांसुलेट तक... भारत–मलेशिया के बीच कई MoU साइन      

Aaj Ka Rashifal 1 December 2025: किस राशि की खुलने वाली है किस्मत? कौन होगा सावधान, जानें अपनी पूरी कुंडली

दिसंबर की शुरुआत नई उम्मीदों, नए इरादों और 2025 के आख़िरी महीने की तैयारी लेकर आई है. आज का राशिफल आपको दिनभर की प्लानिंग, प्राथमिकताएं तय करने और अपने मूड व ऊर्जा स्तर को समझने में मदद करेगा. जानिए 12 राशियों के लिए प्यार, करियर, स्वास्थ्य और भाग्य क्या संकेत दे रहे हैं.

Aaj Ka Rashifal 1 December 2025: दिसंबर की दस्तक के साथ नया महीना और नई ऊर्जा—यही समय है अपने सालभर के लक्ष्यों को दोबारा देखने, भविष्य की योजनाओं को मजबूत करने और नए साल का रोडमैप तैयार करने का. 1 दिसंबर 2025 का आपका राशिफल बताता है कि आज ग्रहों की स्थिति आपके फैसलों, भावनाओं और दिनभर की स्थिति को किस तरह प्रभावित कर सकती है. आइए आसान भाषा में जानते हैं 12 राशियों का विस्तृत राशिफल...

मेष राशि (Aries)

अगर आप किसी ऐसे काम को लंबे समय से टाल रहे थे जिसे करने के लिए हिम्मत चाहिए थी, तो आज वही सही वक्त है. किस्मत आपका साथ देने को तैयार है. बस पहला कदम उठाने की देर है। बच्चों की तरफ से ज्यादा ध्यान की मांग हो सकती है, इसलिए थोड़ा वक्त निकालना पड़ेगा. काम का तनाव बढ़ सकता है, इसलिए सेहत पर खास ध्यान दें.

लकी कलर: गुलाबी | लकी नंबर: 11

वृषभ राशि (Taurus)

आज भावनात्मक तौर पर खुद को थोड़ा बैकफुट पर रखें, क्योंकि भावनात्मक थकान आपको परेशान कर सकती है. अगर कोई नया काम भविष्य में फायदा देने वाला लग रहा है, तो उसे शुरू कर दें. आज साथी या दोस्तों का चुनाव सोच-समझकर करें. परिवार को समय देने से रिश्ते मजबूत होंगे.

लकी कलर: सिल्वर | लकी नंबर: 1

मिथुन राशि (Gemini)

घर या ऑफिस शिफ्ट करने की प्लानिंग कर रहे हैं? आज अच्छी खबर मिल सकती है. अचानक आए बदलाव आज आपको मजबूत बनाने का मौका देंगे. किसी पुराने परिचित से मुलाकात भी संभव है. सेहत और आर्थिक स्थिति दोनों आपके पक्ष में रहेंगी.

लकी कलर: भूरा | लकी नंबर: 4

कर्क राशि (Cancer)

स्टूडेंट्स के लिए दिन बेहद शुभ है, आज घर में खुशियां आने वाली हैं. फैमिली के साथ छोटी आउटिंग या यात्रा का प्लान बन सकता है। किसी से झूठा वादा करने से बचें, नहीं तो बाद में परेशानी हो सकती है.

लकी कलर: नीला | लकी नंबर: 34

सिंह राशि (Leo)

आज आप खुद को हर चुनौती से ऊपर महसूस करेंगे। पुरानी परेशानियां खत्म होती दिखाई देंगी, बस खुद को दोबारा ऊर्जा से भरने की जरूरत है. पुराने कामों को पूरा करने में व्यस्त रहेंगे। सेहत बेहतरीन रहेगी.

लकी कलर: पीला | लकी नंबर: 39

कन्या राशि (Virgo)

अगर आत्मविश्वास डगमगा गया था, तो आज वही दिन है जब परिस्थितियां फिर से आपको मजबूत बनाएंगी. किसी मामले में आपको न्याय जरूर मिलेगा. जीवनसाथी कोई बड़ी खुशखबरी दे सकता है. आर्थिक स्थिति स्थिर रहेगी.

लकी कलर: हरा | लकी नंबर: 12

तुला राशि (Libra)

आज आपको आराम, सुरक्षा और खुशी का समय मिलेगा. कोई करीबी आर्थिक या मानसिक सपोर्ट देगा. कई कामों में समय कम पड़ सकता है लेकिन फिर भी दिन प्रोडक्टिव रहेगा. आमदनी बढ़ने के संकेत हैं. सेहत भी बेहतर रहेगी.

लकी कलर: वायलेट | लकी नंबर: 0

वृश्चिक राशि (Scorpio)

सेहत का खास ध्यान रखें। प्रेमी जोड़ों के लिए दिन रोमांटिक है. लोगों के साथ काम करते समय विज़न एक जैसा रखना जरूरी है, वरना आगे दिक्कत आ सकती है.

लकी कलर: सफेद | लकी नंबर: 45

धनु राशि (Sagittarius)

आप अपने प्लान के प्रति क्लियर रहेंगे और हर काम को शांत दिमाग से संभाल पाएंगे. आज वाणी पर संयम रखें, वरना असहज स्थिति बन सकती है. परिवार या दोस्तों के साथ आउटिंग का प्लान बनाएं—मूड तरोताजा हो जाएगा.

लकी कलर: पीला | लकी नंबर: 34

मकर राशि (Capricorn)

निजी या प्रोफेशनल, दोनों तरह की पार्टनरशिप के लिए आज का दिन शुभ है. कोई करीबी आपको हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाने की सलाह देगा, जो आपके लिए फायदेमंद होगी. ऑरेंज रंग आपको हर क्षेत्र में बढ़त दिलाएगा.

लकी कलर: काला | लकी नंबर: 48

कुंभ राशि (Aquarius)

आज पार्टनर के साथ रिश्ता मधुर रहेगा. गुस्सा काबू में रखें और भावनाओं को संतुलित करें. आपके अच्छे कामों का फल आज जरूर मिलेगा. फिटनेस के प्रति ज्यादा जागरूक रहेंगे। लोग आपको इंस्पिरेशन मान सकते हैं.

लकी कलर: पीच | लकी नंबर: 12

मीन राशि (Pisces)

आज आप कुछ ऐसा ट्राई करना चाहेंगे जो आपकी कम्फर्ट ज़ोन से बाहर है. यह अनुभव आपके लिए यादगार रहेगा. वाहन सावधानी से चलाएं, दुर्घटना की आशंका है. कामकाज में कोई अच्छी खबर मिल सकती है. ताज़ी हवा में समय बिताने से मन और स्वास्थ्य दोनों बेहतर होंगे.

लकी कलर: गोल्डन | लकी नंबर: 43

ये भी देखिए: अपने जन्मतिथि के अनुसार जानिए कौन-सा विष्णु अवतार आपकी किस्मत पर करता है असर