BREAKING:
पाकिस्तानी सेना का एक डॉक्टर कैसे बन गया आतंकवादी... कहानी 26/11 आतंकी हमले के मास्टरमाइंड तहव्वुर राणा की       तुरंत अपने देश लौट जाओ, वरना... प्रेसिडेंट ट्रम्प ने विदेशी आतंकवादियों को देश छोड़ने का दे दिया अल्टीमेटम, अब लॉरेंस गैंग से लेकर खालिस्तानी आतंकियों की खैर नहीं       अमेरिका अब चीन पर लगा रहा है 104% टैरिफ, ड्रैगन और दुनिया की अर्थव्यवस्था पर कैसे होगा इसका असर?       साल 2000 जैसे पूर्वोत्तर में विनाशकारी 'वाटर बम'... BJP संसद ने बताया- तिब्बत में चीन का 'ग्रेट बेंड डैम' भारत के लिए कितना खतरनाक?       अल्लाह ने मुझे किसी मकसद से रखा जिंदा... शेख हसीना ने समर्थकों से कहा-मैं आ रही हूं       Lyrid Meteor Shower 2025: 22 अप्रैल की रात आसमान होगा साफ, तारों की होगी झमाझम बारिश       बॉलीवुड के 'जंपिंग जैक'! जीतेन्द्र की ब्लॉकबस्टर फिल्में, जो आपको बना देगी दीवाना       'अमेरिका में 2026 में हो सकते हैं राजनीति 'खून-खराबे', डोनाल्ड ट्रम्प के समर्थक ने ही क्यों कह दी ये बात?       Rasam Recipes: क्या आपने खाया मसालेदार करी पत्ता रसम? यहां देखिए इसकी रेसिपी और जल्द करें टेस्ट       UCC से मुस्लिम महिलाओं को मिलेगा उनका हक... कर्नाटक हाई कोर्ट ने समान नागरिक संहिता के लिए मोदी सरकार से कर दी ये अपील      

जुमलेबाजी, बहानेबाजी, अफसरशाही और भ्रष्टाचार... RJD का नीतीश सरकार पर बड़ा हमला- मानसिक रोगी चलाए सरकार

Bihar Elecetion 2025: बिहार में 2025 में विधानसभा चुनाव होने वाला है. ऐसे में आरजेडी वापसी को लेकर पूरा दम लगा रही है. पार्टी जमीन पर काम करने के साथ ही सरकार के कमी को लेकर हमला कर रही है. इस बार कई मौकों पर लालू यादव को भी बेटे तेजस्वी के साथ देखा जा रहा है.

Bihar Elecetion 2025: बिहार चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है, पार्टियों के बीच घमासान जारी है. आरजेडी लगातार बिहार की नीतीश सरकार को निशाना बना रही है. पार्टी ने एक्स पर एक पोस्ट करते हुए कई आरोप लगाए हैं. आरजेडी नेता तेजस्वी यादव भी लगातार एनडीए की सरकार पर निशाना साधते हुए लॉ एंड ऑर्डर के खास्ताहाल की बात कही. उन्होंने नीतीश सरकार को खटारा सरकार भी बताया है. 

आरजेडी ने पोस्ट कर लिखा, '2025 में बिहार में बने जनता की सरकार.. यानी ऊर्जावान जन समर्पित तेजस्वी सरकार... वह नहीं जो 20 साल से कर रही है... जुमलेबाजी और बहानेबाजी का प्रहार... आसमान में पहुंचाया अफसरशाही और भ्रष्टाचार... मानसिक रोगी चलाए सरकार... 2005 का रटे बहाना बार बार... हटा दो ऐसी खटारी बीजेपी नीतीश सरकार.'

NDA सरकार से RJD के तीखे सवाल

केंद्रीय मंत्री अमित शाह हाल में ही बिहार के दौरे पर थे. इसे लेकर आरजेडी ने बीजेपी पर निशाना साधा. पार्टी ने लिखा, 'चुनावी साल में देशभर के भाजपाई राजनीतिक पर्यटन के लिए अब बिहार आएंगे-जाएंगे, झूठी घोषणाएं करेंगे, लंबे-चौड़े दावे और वादे करेंगे.' इसके साथ ही पार्टी ने NDA की सरकार से 12 सवाल भी पूछे-

1. केंद्र सरकार ने विगत 11 सालों में गुजरात को विकास कार्यों के लिए कितनी धन राशि दी और बिहार को कितनी?
2. हाल के 11 सालों में गुजरात में कितने लाख करोड़ के उद्योग-धंधे स्थापित किए, प्रॉजेक्ट स्वीकृत किए तथा गुजरात की तुलना में बिहार को क्या दिया?
3. 20 साल की सरकार ने पलायन रोकने के लिए क्या किया? 
4. बिहार में कितने नए विश्वविद्यालय स्थापित किए?
5. बिहार के कितने युवाओं को नौकरी-रोजगार दिया?
6. 20 सालों की NDA सरकार और 11 सालों की केंद्र सरकार ने बिहार में कितनी चीनी मिल शुरू कराई?
7. बाढ़ नियंत्रण, बचाव और राहत के लिए क्या किया?
8. बिहार को बेरोजगारी, गरीबी, पलायन के गर्त में क्यों धकेला?
9. बिहार इनको केवल चुनावों में ही याद क्यों आता है?
10. बिहार नीति आयोग के विकास सूचकांकों और लक्ष्यों में सबसे फिसड्डी क्यों है?
11. नीतीश-भाजपा की 20 सालों की सरकार की क्या उपलब्धियां है?
12. डबल इंजन सरकार ने बिहार में कितने नए उद्योग-धंधे लगाए और कितने पूर्व संचालित उद्योग-धंधे, चीनी मिल, जूट मिल, पेपर मिल इत्यादि बंद कराए?

ये भी देखिए: दूरियां, गिला-शिकवा और मतभेद... PM Modi के स्मृति मंदिर दौरा से BJP-RSS के रिश्तों में कितनी मिलेगी संजीवनी?