BREAKING:
अभी खत्म नहीं होगी ईरान जंग, अगले 2-3 हफ्ते करेंगे जोरदार हमले... ट्रंप ने अपने संबोधन में क्या क्या कहा? | 10 POINTS       All is well! भारत में फिर से नहीं लगेगा लॉकडाउन, LPG संकट के बीच मंत्री हरदीप पुरी ने बताया पूरा सच       US-इज़राइल-ईरान तनाव के बीच सरकार ने ₹10 प्रति लीटर घटाई एक्साइज ड्यूटी, जानिए कितना सस्ता होगा ₹10 प्रति लीटर       AI के दम पर आगे बढ़ेगा Microsoft, HR से लेकर वर्क कल्चर तक बदलाव, क्या है कंपनी की मास्टर प्लान?       ईरान की दरियादिली! इन दोस्त देशों के जहाजों को Strait of Hormuz मिली एंट्री, क्या भारत भी है इसमें शामिल?       LPG खत्म, अब 3 महीने में लेना होगा PNG कनेक्शन! भारत में बदल जाएगी रसोई गैस की पूरी व्यवस्था | 5 Points में समझिए पूरी कहानी       ईरान ने अमेरिका को दिया अरबों का 'तोहफा'! क्या ये Strait of Hormuz है? ट्रम्प के दावे से ग्लोबल मार्केट हिला       क्या आप घर किराए पर ले रहे हैं? किराएदार और मकान मालिक दोनों जान लें पहले ये ज़रूरी नियम       सिर्फ 43 किमी फेंसिंग, 1600 किमी बॉर्डर पर खतरा, भारत-म्यांमार बॉर्डर पर घुसपैठ, ड्रोन और उग्रवाद का कनेक्शन!       58 महिलाएं, काला खेल, हिडेन कैमरा और फिर समाधान के बहाने... नासिक का ढोंगी ज्योतिषी और उसका 'डार्क' फार्महाउस      

Vitamin for summer: चिलचिलाती गर्मी में ये 3 विटामिन हैं बेहद जरूरी, वरना हेल्थ पर पड़ सकता है असर

गर्मी में कौन सा विटामिन आपके और आपके त्वचा के लिए ठीक है, ये जानना बेहद जरूरी है. यहां देखिए कुछ विटामिन, जिससे आप गर्मियों में खुद की रक्षा कर सकते हैं.

Vitamin for summer: देशभर में गर्मी ने कहर बरपा रखा है. ऐसे में अपने शरीर को स्वास्थ्य और फुर्तीला बनाए रखना बेहद जरूरी है. लेकिन गर्मी के मौसम में हमारे लिए ये किसी चैलेंज से कम नहीं होता है. हम अक्सर धूप में बाहर निकलते हैं, जिससे हमारे शरीर और त्वचा पर काफी नुकसान पहुंचता है. ऐसे में शरीर को उचित विटामिन मिलना जरूरी है. 

ऐसे में हम आपको उन तीन विटामिन और उसके नेचुरल सोर्स के बारे में बताने जा रहे हैं जो आपके शरीर में संतुलन बनाए रखेंगे, इसके साथ ही इसके फायदे से गर्मियों में शरीर को प्रोटेक्शन भी मिलेगा.

गर्मियों में ये विटामिन हैं जरूरी- 

विटामिन ए (vitamin a)

विटामिन ए आंखों के लिए सबसे जरूरी है. गर्मियों में विटामिन ए (vitamin a) कई कारणों से महत्वपूर्ण है. ये त्वचा को काफी स्वास्थ्य रखता है, जो इस गर्मियों के दिनों में बहुत जरूरी है. सूरज की पराबैंगनी (UV) किरणों के संपर्क में आने से ऑक्सीडेटिव तनाव और त्वचा को नुकसान हो सकता है.

विटामिन ए नेचुरल सोर्स- 

विटामिन A इम्युनिटी को स्ट्रॉन्ग करता है, साथ ही स्किन, बालों और आंखों के लिए भी काफी लाभकारी है. इस विटामिन के नैचुरल सोर्स गाजर, दूध, मछली, अंडे की जर्दी, फोर्टीफाइड डेयरी उत्पाद है.

विटामिन सी (Vitamin C)

विटामिन सी को एस्कॉर्बिक एसिड के तौर पर जाना जाता है. ये पानी में आसानी से घुल जाता है. यह पोषक तत्व अपनी प्रतिरक्षा-बढ़ाने वाले गुणों के लिए जाना जाता है. गर्मियों के दौरान सूरज के संपर्क में आने से ऑक्सीडेटिव तनाव हो सकता है और यूवी विकिरण के कारण त्वचा को नुकसान हो सकता है. विटामिन सी, अपने एंटीऑक्सीडेंट गुणों के साथ, मुक्त कणों को बेअसर करने में मदद करता है और त्वचा पर सूरज की किरणों से होने वाले हानिकारक प्रभावों से बचाता है.

विटामिन सी के नैचुरल सोर्स- 

इम्युनिटी स्ट्रॉन्ग करने वाले इस विटामिन के लिए डाइट में खट्टे रसीले फलों का सेवन करें. खरबूजा, जामुन, मिर्च, ब्रोकोली, आलू, नींबू, आंवला, पपीता,गोभी और आम विटामिन सी का बेहतरीन स्रोत है.

विटामिन डी (Vitamin D)

हम ऐसा अक्सर सुनते हैं कि विटामिन डी को धूप का विटामिन कहा जाता है. विटामिन डी हड्डियों और दांतों को मजबूत बनाए रखने के लिए महत्वपूर्ण है क्योंकि यह शरीर को आहार से कैल्शियम और फास्फोरस को अवशोषित करने में मदद करता है. गर्मियों के महीनों में, दिन बड़ा होने और बाहर ज़्यादा समय बिताने के कारण सूर्य के प्रकाश का संपर्क बढ़ जाता है. इसलिए इसका संपर्क संयमित रूप से हो तो सही है.

विटामिन डी के नैचुरल सोर्स- 

विटामिन डी हड्डियों और दांतों की सेहत के लिए जरूरी है, क्योंकि इसे कैल्शियम का भरपूर स्रोत माना जाता है. इसकी पूर्ति के लिए डाइट में दूध, फोर्टीफाइड सोया,चावल पेय, मक्खन, अंडे की जर्दी, वसायुक्त मछली को शमिल करें. इसके साथ ही हल्की सूरज की धूप लें.

ये भी देखिए: Mango: क्या आम खाने से चेहरे पर होते हैं पिंपल? यहां जानिए क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स