BREAKING:
पश्चिम बंगाल में 252 मदरसों पर ताला, 100 को शो-कॉज नोटिस, सर्वे में आया दिमाग हिलाने वाला खुलासा       दिल्ली के सत्य निकेतन हादसे से CCTV फुटेज आया सामने, भरभराकर गिरा बहुमंजिला भवन, 6 की मौत       'POK न तो आज़ाद और न विवादित, बल्कि कब्जे वाला क्षेत्र', कश्मीर में उबाल से टेंशन में पाकिस्तान, मुनिर की हवा टाइट       40 मिनट तक तड़पता रहा वो, देखती रही दुनिया और फिर वो छोड़ गया दुनिया! गाजियाबाद के राज कुमार की मौत की दर्दनाक स्टोरी       क्या मकान मालिक लिव-इन कपल को घर देने से कर सकता है इनकार? जानिए क्या कहता है कानून       आमिर खान के खिलाफ जारी हुआ फतवा, आखिर एक्टर से क्यों नाराज हुए मौलाना?       'अगर E20 नहीं चाहिए तो अधिक पैसे देकर 100% पेट्रोल लो', एथेनॉल पर हंगामा के बीच नितिन गडकरी, बेटों के कारोबार पर भी तोड़ी चुप्पी       Aaj Ka Rashifal 8 July 2026: मेष से मीन तक जानें नौकरी, करियर और धन से जुड़े बड़े संकेत       दुनिया हथियार बेचने वाला दूसरा सबसे बड़ा देश भारत, जानिए सैन्य ताकत के लिए कितना करता है खर्च       विधायक से लेकर सांसद तक! ताश के पत्तों की तरह बिखर रही ममता सेना, TMC राजनीतिक संकट पर ताजा UPDATE      

'नाइट्रोजन पान' से हो जाइए सावधान! 12 साल की लड़की ने खाया और पेट में हो गया छेद

'नाइट्रोजन पान' खाना हाल में ही एक बच्ची के लिए इतना खतरनाक हो गया कि, उसके सेवन के बाद उसके पेट के अंदर छेद हो गई.

लिक्विड नाइट्रोजन पान आजकल खूब तेजी लोगों को पसंद आ रहा है, लेकिन हाल में इसे खान से कुछ ऐसा हुआ, जो सुनकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे. दरअसल, 12 साल की बच्ची के लिए लिक्विड नाइट्रोजन पान खाने का मजेदार अनुभव उस वक्त एक भयानक सपने में बदल गया, जब पान खाने की वजह से उसके पेट में बहुत तेज दर्द होने लगा.

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक बच्ची के स्मोकी पान खाने के बाद अचानक ही अप्रैल महीने के अंत में पेट में दर्द होने लगा. इसके बाद जल्द ही उसके परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने बताया कि उसके पेट में छेद हो गया है. 

इस बारे में बात करते हुए बच्ची ने कहा, 'मैं केवल स्मोकी पान ट्राई करना चाहती थी क्योंकि मुझे यह काफी दिलचस्प लगा और बाकी लोग भी इसे खा रहे थे. किसी को कोई दर्द नहीं हुआ लेकिन मुझे जो दर्द हुआ वो बर्दाश्त से बाहर था.' घटना के बाद डॉक्टरों ने उसे जल्द ही सर्जरी कराने के के लिए कहा.

HSR लेआउट पर स्थित नारायण मल्टीस्पेशेलिटी हॉस्पिटल के डॉक्टर ने उनकी देखरेख कर रहे हैं. बच्ची को इंट्रा-ऑप ओजीडी स्कोपी और स्लीव गैस्ट्रेक्टोमी के साथ एक एक्सप्लोरेटरी लैपरोटॉमी से गुजरना पड़ा. 

आपको बता दें कि नाइट्रोजन एक प्रकार की गैस होती है, जिसे लिक्विड यानी तरल पदार्थ में बदलकर 20 डिग्री सेल्सियस में रखा जाता है. इससे लिक्विड नाइट्रोजन में तेजी से भाप बनने लगती है और उसमें से धुआं निकलता है. इसी लिक्विड नाइट्रोजन गैस को पान के ऊपर डाला जाता है. हालांकि इसमें मौजूद कैमिकल्स ना सिर्फ त्वचा बल्कि सेहत को भी नुकसान पहुंचाते हैं.

ये भी देखिए: Swati Maliwal Case: आरोपी बिभव के पिता ने किया बड़ा खुलासा, बोले- केजरीवाल के जेल जाने के बाद...