BREAKING:
अभी खत्म नहीं होगी ईरान जंग, अगले 2-3 हफ्ते करेंगे जोरदार हमले... ट्रंप ने अपने संबोधन में क्या क्या कहा? | 10 POINTS       All is well! भारत में फिर से नहीं लगेगा लॉकडाउन, LPG संकट के बीच मंत्री हरदीप पुरी ने बताया पूरा सच       US-इज़राइल-ईरान तनाव के बीच सरकार ने ₹10 प्रति लीटर घटाई एक्साइज ड्यूटी, जानिए कितना सस्ता होगा ₹10 प्रति लीटर       AI के दम पर आगे बढ़ेगा Microsoft, HR से लेकर वर्क कल्चर तक बदलाव, क्या है कंपनी की मास्टर प्लान?       ईरान की दरियादिली! इन दोस्त देशों के जहाजों को Strait of Hormuz मिली एंट्री, क्या भारत भी है इसमें शामिल?       LPG खत्म, अब 3 महीने में लेना होगा PNG कनेक्शन! भारत में बदल जाएगी रसोई गैस की पूरी व्यवस्था | 5 Points में समझिए पूरी कहानी       ईरान ने अमेरिका को दिया अरबों का 'तोहफा'! क्या ये Strait of Hormuz है? ट्रम्प के दावे से ग्लोबल मार्केट हिला       क्या आप घर किराए पर ले रहे हैं? किराएदार और मकान मालिक दोनों जान लें पहले ये ज़रूरी नियम       सिर्फ 43 किमी फेंसिंग, 1600 किमी बॉर्डर पर खतरा, भारत-म्यांमार बॉर्डर पर घुसपैठ, ड्रोन और उग्रवाद का कनेक्शन!       58 महिलाएं, काला खेल, हिडेन कैमरा और फिर समाधान के बहाने... नासिक का ढोंगी ज्योतिषी और उसका 'डार्क' फार्महाउस      

Brain Eating Amoeba का केरल में निकला चौथा केस, हो जाइए सावधान! अब तक 3 बच्चों की मौत, जानिए इसके लक्षण और बचाव

Brain Eating Amoeba: ब्रेन इटिंग अमीबा का केरल में चौथा मामला सामने आया है, केरल में बढ़ रही ये बीमारी लोगों के लिए बड़ी चिंता बन चुकी है. इससे देश भर के लोगों में दहशत फैला हुआ है. जो भी इसे लेकर सुन रहा है वो परेशान हैं.

Brain Eating Amoeba: ब्रेन इटिंग अमीबा लगातार अपना पांव पसार रहा है. केरल में इस इंफेक्शन अमीबिक मेनिंगोएन्सेफलाइटिस (Amoebic Meningoencephalitis) का चौथा केस सामने आया है. इसने अब तक केरल में 3 बच्चों की जान ले ली है. इसे आमतौर पर 'दिमाग खाने वाला अमीबा' कहा जाता है क्योंकि जब अमीबा युक्त पानी नाक में जाता है तो यह ब्रेन को इंफेक्टेड कर देता है. 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, केरल में 21 मई को इस घातक संक्रमण (Naegleria Fowleri) के कारण मलप्पुरम की पांच वर्षीय लड़की, 25 जून को कन्नूर की एक 13 वर्षीय लड़की और इसके बाद कोझिकोड में इस बीमारी से एक 14 वर्षीय लड़के की मृत्यु की खबर सामने आई थी. इसके साथ ही केरल स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने लोगों को 'अमीबिक मेनिंगोएन्सेफेलाइटिस' को लेकर सावधानी बरतने की सलाह दी है. 

इंफेक्शन अमीबिक मेनिंगोएन्सेफलाइटिस के लक्ष्ण

नेगलेरिया फाउलेरी अमीबा के शरीर में घुसने के एक से 12 दिनों अंदर ही इस संक्रमण के लक्षण नजर आने लगते हैं. पीएएम के लक्षण कुछ-कुछ बैक्टीरियल इंफेक्शन मिनीनजाइटिस की तरह होते हैं, जिसमें मामूली सिरदर्द से शुरू होने वाले इसके लक्षण बाद में गंभीर होते हुए जानलेवा तक पहुंच सकता है. 

ब्रेन इटिंग अमीबा से बचने के उपाए

केरल के सीएम पिनाराई विजयन ने शुक्रवार को इसे लेकर एक बैठक की है,  जिसमें संक्रमण से बचाव पर चर्चा की है. इसमें इन बिंदुओं को पालन करने के निर्देश जारी किए गए हैं.

  • स्विमिंग पूल में होना चाहिए सही से क्लोरीनेशन 
  • जलाशयों में प्रवेश करते समय बच्चों को सावधान रहना
  • सभी को जलाशयों को साफ रखने का ध्यान रखना
  • नाक क्लिप का उपयोग करना है कारगर, क्योंकि अमीबा बैक्टीरिया दूषित पानी से नाक के माध्यम से शरीर में प्रवेश करता है

बता दें कि अमेरिका के सेंटर ऑफ डिसीज कंट्रोल ने इसे लेकर जानकारी दी है. उनके मुताबिक पीएएम एक ब्रेन इंफेक्शन है जो अमीबा या नेगलेरिया फाउलेरी नामक एकल-कोशिका वाले जीव से होता है. यह अमीबा मिट्टी और गर्म ताजे पानी, जैसे झीलों, नदियों और गर्म झरनों में रहता है. 'प्राइमरी अमीबिक मेनिंगोएन्सेफलाइटिस' यानी PAM बीमारी में ब्रेन-ईटिंग अमीबा इंसान के दिमाग को संक्रमित कर मांस खा जाता है. समय रहते संक्रमण को नहीं रोका जाए तो 5 से 10 दिन में इंसान की मौत हो सकती है.

ये भी देखिए: Hina Khan को हुआ स्टेज 3 ब्रेस्ट कैंसर, जानिए क्या हैं इसके लक्षण और कितना इलाज संभव? पुरुष भी हो सकते हैं शिकार!