BREAKING:
दुनिया हथियार बेचने वाला दूसरा सबसे बड़ा देश भारत, जानिए सैन्य ताकत के लिए कितना करता है खर्च       विधायक से लेकर सांसद तक! ताश के पत्तों की तरह बिखर रही ममता सेना, TMC राजनीतिक संकट पर ताजा UPDATE       Airbus A380 पैसेंजर प्लेन की कहानी किसी इंजीनियरिंग चमत्कार से कम नहीं, जानिए क्यों कहलाता है 'King of the Skies'       Sriram Krishnan कौन हैं, जिन्होंने ट्रंप को दिया झटका? व्हाइट हाउस छोड़ने का किया एलान       सरकार गई, अब TMC पार्टी बचाने में लगी Mamata Banerjee! 'दिल्ली चलो आंदोलन' कितना होगा सफल?       9,49,50,50,00,00,000 रुपये के मालिक हैं Elon Musk, जानिए इतने पैसे में क्या-क्या खरीद सकते हैं       शरीर में आयरन की है कमी? आज से खाएं ये 6 सुपरफूड्स, जो बना देंगे आपको Iron Man       'क्वाइट क्रैकिंग' क्या है, आजकल इतने सारे माता-पिता क्यों परेशान और दबाव में महसूस कर रहे हैं?       'हम सिर्फ पड़ोसी नहीं, एक ही नदियों के बच्चे हैं', भारत दौरे पर नेपाल के विदेश मंत्री शिशिर खानाल ने क्यों कही ये बात?       13 साल की उम्र में भी IPL नीलमी से क्यों खुश नहीं हैं Vaibhav Sooryavanshi? कर दिया बड़ा खुलासा      

Alka Yagnik: नहीं सुन पा रही हैं सिंगर अलका याग्निक, क्या है ये वायरल अटैक? आप भी हो जाइए सावधान

मशहूर सिंगर अलका याग्निक सेंसरी नर्व हियरिंग लॉस हुआ है, जिसके बाद उन्हें सुनाई देना बंद हो गया है. आइए जानते हैं कि ये कौन सी बीमारी और ये लोगों में क्यों फैल रही है?

Alka Yagnik: बॉलिवुड की मशहूर सिंगर अलका याग्निक वायरल अटैक का शिकार हो गई हैं, जिसके कारण उन्हें पूरी तरह से सुनाई देना बंद हो चुका है. ये खुलसा उन्होंने खुद ही सोशल मीडिया हैंडल पर किया है.

अलका याग्निक को क्यों हुआ सुनाई देना बंद? 

दरअसल, सिंगर अलका याग्निक इन दिनों एक रेयर डिजीज से जूझ रही हैं. उन्हें अचानक से सुनाई देना बंद हो गया. डॉक्टर्स ने इसे एक रेयर सेंसरी नर्व हियरिंग लॉस डायग्नोज किया है, जो एक वायरल अटैक के कारण हुआ है.

क्या है ये बीमारी, किसे है इसका खतरा?

न्यूरोलॉजिस्ट के मुताबिक, इस स्थित में कान के अंदर दिमाग तक जाने वाली नसों को नुकसान पहुंचता है और यही नसें आवाज को दिमाग तक पहुंचाता है. ऐसी स्थिति में सुनाई देना कम हो जाता और कई बार अचानक से पूरी तरह सुनाई देना बंद हो सकता है. इसे सेंसरी नर्व हियरिंग लॉस भी कहा जाता है.

क्या है सेंसरी नर्व हियरिंग लॉस के कारण?

  • बढ़ती उम्र
  • डायबिटीज
  • विटामिन बी12 की कमी
  • विटामिन डी की कमी
  • मेटाबॉलिक समस्याएं 
  • वायरल इंफेक्शन 
  • नसों का डैमेज होना 
  • लंबे समय तक हेडफोन इस्तेमाल 
  • लाउड साउंड/ बहुत तेज आवाज

क्या है सेंसरी नर्व हियरिंग लॉस के लक्षण?

  • सुनने में दिक्कत आना
  • दो से ज्यादा लोगों की बात समझ न आना
  • एक कान की अपेक्षा दूसरे से कम सुनाई देना
  • कानों में भनभनाहट या बजने जैसी आवाजें
  • अचानक से सुनाई देना बंद हो जाना

क्या है सेंसरी नर्व हियरिंग लॉस का इलाज?

डॉक्टर्स के मुताबिक़, कोरोना के बाद इस तरह के मामलों में काफी बढ़ोत्तरी हुई है. कुछ मामलों में एक कान से सुनाई देना बंद हो जाता है और कई बार दोनों कान की सुनने की क्षमता कम हो जाती है. इसमें डॉक्टर डैमेज के हिसाब से ही ट्रीटमेंट देते हैं, जिसमें मशीन और कई तरह के बड्स लगाकर इसे ट्रीट किया जाता है.

ये भी देखिए: Vitamin for summer: चिलचिलाती गर्मी में ये 3 विटामिन हैं बेहद जरूरी, वरना हेल्थ पर पड़ सकता है असर