BREAKING:
पश्चिम बंगाल में 252 मदरसों पर ताला, 100 को शो-कॉज नोटिस, सर्वे में आया दिमाग हिलाने वाला खुलासा       दिल्ली के सत्य निकेतन हादसे से CCTV फुटेज आया सामने, भरभराकर गिरा बहुमंजिला भवन, 6 की मौत       'POK न तो आज़ाद और न विवादित, बल्कि कब्जे वाला क्षेत्र', कश्मीर में उबाल से टेंशन में पाकिस्तान, मुनिर की हवा टाइट       40 मिनट तक तड़पता रहा वो, देखती रही दुनिया और फिर वो छोड़ गया दुनिया! गाजियाबाद के राज कुमार की मौत की दर्दनाक स्टोरी       क्या मकान मालिक लिव-इन कपल को घर देने से कर सकता है इनकार? जानिए क्या कहता है कानून       आमिर खान के खिलाफ जारी हुआ फतवा, आखिर एक्टर से क्यों नाराज हुए मौलाना?       'अगर E20 नहीं चाहिए तो अधिक पैसे देकर 100% पेट्रोल लो', एथेनॉल पर हंगामा के बीच नितिन गडकरी, बेटों के कारोबार पर भी तोड़ी चुप्पी       Aaj Ka Rashifal 8 July 2026: मेष से मीन तक जानें नौकरी, करियर और धन से जुड़े बड़े संकेत       दुनिया हथियार बेचने वाला दूसरा सबसे बड़ा देश भारत, जानिए सैन्य ताकत के लिए कितना करता है खर्च       विधायक से लेकर सांसद तक! ताश के पत्तों की तरह बिखर रही ममता सेना, TMC राजनीतिक संकट पर ताजा UPDATE      

चुकंदर सिर्फ फायदेमंद ही नहीं, इन इन स्वास्थ्य समस्याओं के लिए हो सकता है खतरनाक, जानें किसे करना चाहिए परहेज

हमेशा ही आपने सुना होगा कि चुकंदर सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है. खासकर शरीर में खून की मात्रा बढ़ाने के लिए यहां एक बेहतरीन स्रोत है. लेकिन क्या आपको मालूम है कि कुछ समस्याओं से परेशान लोगों को चुकंदर से परहेज करना चाहिए. जाने किन लोगों के लिए चुकंदर खाना हो सकता है नुकसानदायक:–

Disadvantages of bootroots: चुकंदर एक पौष्टिक फल है. जिसका सेवन हमारे स्वस्थ के लिए काफी फायदेमंद होता है. जिसमें विटामिन, मिनरल,और एंटीऑक्साइड मौजूद होता है.

एनीमिया की बीमारी में शरीर में खून की कमी हो जाती है. तब डॉक्टर खासकर रोजाना चुकंदर खाने की सलाह देता है. इतनी खूबियां होने के बाद भी यहां कुछ स्वास्थ्य स्थितियों वाले लोगों के लिए नुकसानदायक हो सकता है. 

किन स्वस्थ समस्याओं में चुकंदर का इस्तेमाल हानिकारक है:

पथरी: यदि आपके किडनी में स्टोन है तो आप भूल कर भी चुकंदर का इस्तेमाल नहीं करे. चुकंदर में फोलेट और मैंगनीज एक बेहतरीन मात्रा में पाया जाता हैं. साथ ही इसमें ऑक्सालेट भी पाया जाता है, जो किडनी में स्टोन बनने का जिम्मेदार हो सकता है. 

एलर्जी:– कुछ लोगों को चुकंदर खाने से एलर्जी भी हो सकती है. ऐसी में बेहतर है कि वह डॉक्टर सलाह अपनाए. यदि आपको चकत्ते, खुजली या सांस लेने में दिक्कत हो तो यहां एलर्जी के लक्षण हो सकते हैं. 

डायबिटीज:– जिन लोगों को डायबिटीज की समस्या है, उनको भी चुकंदर का सेवन नहीं करना चाहिए. इसमें फाइबर भरपूर मात्रा में पाई जाती है, जिसके वजह से इसमें मौजूद शुगर की मात्रा आपके सेवन से शुगर लेवल बढ़ सकता है. डायबिटीज से ग्रसित मरीज को चुकंदर के जूस का इस्तेमाल कम करना चाहिए. 

लो ब्लड प्रेशर: जिन लोगों को हाई ब्लड प्रेशर की शिकायत रहती है, उनके लिए चुकंदर का जूस फायदेमंद होता है. इससे ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है. चुकंदर मे नाइट्रेट पाया जाता है, जो नाइट्रिक ऑक्साइड की मात्रा को बढ़ाता है. लेकिन जो लो ब्लड प्रेशर के मरीज है उनको चुकंदर का सेवन सावधानी के साथ करना चाहिए. वरना तबियत खराब होने की संभावना बनी रहती है. 

ये भी देखिए: टूथपेस्ट का ज्यादा इस्तेमाल कितना पहुंचा सकता है नुकसान? जानें कितनी मात्रा में करें उपयोग