BREAKING:
'POK न तो आज़ाद और न विवादित, बल्कि कब्जे वाला क्षेत्र', कश्मीर में उबाल से टेंशन में पाकिस्तान, मुनिर की हवा टाइट       40 मिनट तक तड़पता रहा वो, देखती रही दुनिया और फिर वो छोड़ गया दुनिया! गाजियाबाद के राज कुमार की मौत की दर्दनाक स्टोरी       क्या मकान मालिक लिव-इन कपल को घर देने से कर सकता है इनकार? जानिए क्या कहता है कानून       आमिर खान के खिलाफ जारी हुआ फतवा, आखिर एक्टर से क्यों नाराज हुए मौलाना?       'अगर E20 नहीं चाहिए तो अधिक पैसे देकर 100% पेट्रोल लो', एथेनॉल पर हंगामा के बीच नितिन गडकरी, बेटों के कारोबार पर भी तोड़ी चुप्पी       Aaj Ka Rashifal 8 July 2026: मेष से मीन तक जानें नौकरी, करियर और धन से जुड़े बड़े संकेत       दुनिया हथियार बेचने वाला दूसरा सबसे बड़ा देश भारत, जानिए सैन्य ताकत के लिए कितना करता है खर्च       विधायक से लेकर सांसद तक! ताश के पत्तों की तरह बिखर रही ममता सेना, TMC राजनीतिक संकट पर ताजा UPDATE       Airbus A380 पैसेंजर प्लेन की कहानी किसी इंजीनियरिंग चमत्कार से कम नहीं, जानिए क्यों कहलाता है 'King of the Skies'       Sriram Krishnan कौन हैं, जिन्होंने ट्रंप को दिया झटका? व्हाइट हाउस छोड़ने का किया एलान      

बिना तेल वाली स्वादिष्ट घुगनी रेसिपी: टेस्टी, हेल्दी और एकदम झटपट तैयार होने वाला स्नैक

Ghugni Recipe: अगर आप हेल्दी और लो कैलोरी स्नैक्स की तलाश में हैं तो Zero-Oil Ghugni आपकी लिस्ट में सबसे ऊपर होना चाहिए. स्वाद से भरपूर और तेल से पूरी तरह मुक्त ये डिश सेहत का भी ख्याल रखती है और पेट भी भर देती है तो देर किस बात की? आज ही बनाइए Zero-Oil Ghugni और अपनी सेहत को दीजिए एक टेस्टी तोहफा.

Ghugni Recipe: जब भी हेल्दी और टेस्टी स्नैक्स की बात होती है तो बंगाल और बिहार की मशहूर डिश 'घुगनी' का नाम सबसे पहले जुबां पर आता है. लेकिन क्या हो अगर वही घुगनी बिना तेल के बनाकर खाई जाए? जी हां, आज हम आपको बताएंगे 'Zero-Oil Ghugni' की ऐसी हेल्दी रेसिपी जो स्वाद में भी लाजवाब है और सेहत के लिए भी एकदम परफेक्ट.

क्यों खास है Zero-Oil Ghugni?

आज के दौर में लोग ऑयल फ्री डाइट को अपनाने लगे हैं ताकि दिल, वजन और ब्लड प्रेशर की समस्या से बचा जा सके. Zero-Oil Ghugni में न तो एक बूंद तेल है और न ही कोई हैवी इंग्रीडिएंट, फिर भी इसका स्वाद बेहद शानदार है.

इस डिश की सबसे अच्छी बात ये है कि इसमें सफेद मटर (White Peas) का इस्तेमाल होता है जो प्रोटीन और फाइबर का अच्छा स्रोत है. साथ ही इसमें ताजगी के लिए खीरा, हरा धनिया, हरी मिर्च और प्याज का बेहतरीन तड़का लगाया जाता है जो इसे और स्वादिष्ट बनाता है.

ज़ीरो-ऑयल घुगनी बनाने की आसान विधि

1. सबसे पहले सफेद मटर को अच्छे से धोकर रातभर भिगोकर रखें.

2. सुबह इसे हल्दी और एक चुटकी बेकिंग सोडा डालकर प्रेशर कुकर में उबाल लें ताकि मटर पूरी तरह से नरम हो जाए.

3. उबले हुए मटर को एक बड़े बाउल में निकालें. इसमें इमली का पानी, काला नमक और भुना हुआ जीरा-धनिया-लाल मिर्च पाउडर (भाजा मसाला) डालें। अच्छे से मिलाएं.

4. ऊपर से बारीक कटा प्याज, खीरा, हरी मिर्च और हरा धनिया डालें.

5. चाहें तो क्रिस्पी सेव से भी गार्निश कर सकते हैं जिससे इसका स्वाद दोगुना हो जाएगा.

6. इसे ऐसे ही खाया जा सकता है या फिर बटर टोस्ट किए हुए पाव के साथ भी इसका मजा लिया जा सकता है.

पौष्टिकता से भरपूर

Zero-Oil Ghugni में प्रोटीन, फाइबर, आयरन, और विटामिन C भरपूर मात्रा में होता है. इसमें मौजूद सफेद मटर आपके पाचन तंत्र को दुरुस्त रखता है, जबकि इमली का पानी इसका स्वाद भी बढ़ाता है और पाचन में मदद करता है. हरी सब्जियां इसमें ताजगी और एंटीऑक्सीडेंट्स का पिटारा जोड़ती हैं.

कब खाएं?

Zero-Oil Ghugni एक बेहतरीन नाश्ता है जिसे आप सुबह या शाम की भूख मिटाने के लिए खा सकते हैं. इसके अलावा इसे बच्चों के टिफिन या डाइट फॉलो कर रहे लोगों के लिए भी सर्व किया जा सकता है.

ये भी देखिए: Dahi Paneer Recipe: शाही पनीर से हो गए बोर! तो 15 मिनट में बनाएं ये चटपटा दही पनीर