BREAKING:
'POK न तो आज़ाद और न विवादित, बल्कि कब्जे वाला क्षेत्र', कश्मीर में उबाल से टेंशन में पाकिस्तान, मुनिर की हवा टाइट       40 मिनट तक तड़पता रहा वो, देखती रही दुनिया और फिर वो छोड़ गया दुनिया! गाजियाबाद के राज कुमार की मौत की दर्दनाक स्टोरी       क्या मकान मालिक लिव-इन कपल को घर देने से कर सकता है इनकार? जानिए क्या कहता है कानून       आमिर खान के खिलाफ जारी हुआ फतवा, आखिर एक्टर से क्यों नाराज हुए मौलाना?       'अगर E20 नहीं चाहिए तो अधिक पैसे देकर 100% पेट्रोल लो', एथेनॉल पर हंगामा के बीच नितिन गडकरी, बेटों के कारोबार पर भी तोड़ी चुप्पी       Aaj Ka Rashifal 8 July 2026: मेष से मीन तक जानें नौकरी, करियर और धन से जुड़े बड़े संकेत       दुनिया हथियार बेचने वाला दूसरा सबसे बड़ा देश भारत, जानिए सैन्य ताकत के लिए कितना करता है खर्च       विधायक से लेकर सांसद तक! ताश के पत्तों की तरह बिखर रही ममता सेना, TMC राजनीतिक संकट पर ताजा UPDATE       Airbus A380 पैसेंजर प्लेन की कहानी किसी इंजीनियरिंग चमत्कार से कम नहीं, जानिए क्यों कहलाता है 'King of the Skies'       Sriram Krishnan कौन हैं, जिन्होंने ट्रंप को दिया झटका? व्हाइट हाउस छोड़ने का किया एलान      

Massaman Curry Recipe: वो थाई डिश जिसमें बसता है हिंदुस्तान और ईरान का स्वाद

Massaman curry थाईलैंड की एक अनोखी करी है जो भारतीय, फारसी और मलेशियन मसालों का मेल है. यह नारियल के दूध, गर्म मसालों, मूंगफली और आलू से बनती है और अपनी सौम्यता और सुगंध से बाकी तीखी थाई करीज़ से बिल्कुल अलग लगती है। इतिहास, स्वाद और संस्कृति – तीनों का परफेक्ट संगम.

Massaman Curry Recipe: जब भी थाई खाने की बात होती है तो आंखों के सामने आता है – तीखा हरा करी, लाल करी की जलन या नारियल वाले गरम मसाले. लेकिन थाईलैंड के इस बोल्ड और बिंदास फूड कल्चर में एक करी ऐसी भी है जो शोर नहीं मचाती, बस धीरे-धीरे दिल में उतरती जाती है. नाम है – Massaman Curry.

यह करी बाकी थाई करीज़ की तरह तीखी नहीं है, बल्कि नरम, सुगंधित और गर्म मसालों से भरपूर है. इसमें अद्भुत स्वादों की ऐसी परतें हैं जो भारत, मलेशिया और ईरान तक की याद दिलाती हैं.

मस्सामन करी का इतिहास

Massaman शब्द दरअसल 'Musalman' (मुस्लिम) का बदला हुआ रूप है. 17वीं सदी में जब फारसी व्यापारी, भारतीय मुस्लिम व्यापारी और मलय राजनयिक थाईलैंड पहुंचे तो साथ लाए मसालों की एक पूरी दुनिया.

थाईलैंड के राजा राम द्वितीय ने अपनी कविता में इस डिश का ज़िक्र किया था. माना जाता है कि यह करी फारसी राजदूत शेख अहमद कोमी की देन है जो आयुत्थया दरबार में काफी प्रभावशाली व्यक्ति थे.

मस्सामन करी को क्या बनाता है सबसे अलग?

भारतीय और मध्य-पूर्वी मसाले: जैसे कि दालचीनी, लौंग, स्टार ऐनीज़ — जो थाई खाने में आम नहीं हैं.

नारियल का दूध: जो मसालेदार स्वाद को संतुलन देता है और क्रीमी टच लाता है.

भुनी मूंगफली और आलू: जो करी को देता है फारसी स्टू जैसा टेक्सचर और स्वाद.

हल्की मिर्च और मिठास: जो इसे उन लोगों के लिए भी परफेक्ट बनाता है जो तीखा नहीं खा पाते.

कैसे बनती है यह करी?

मुख्य सामग्री:

मांस: चिकन या मटन को धीमी आंच पर पकाया जाता है

मस्सामन करी पेस्ट: लेमनग्रास, गालांगल, दालचीनी, जीरा, इलायची जैसे भारतीय-मलेशियन मसालों का मिक्स

नारियल दूध: मलाईदार बेस के लिए

आलू और मूंगफली: फारसी टच के लिए

इमली और गुड़: खट्टा-मीठा बैलेंस

कैसे खाएं?

इसे आप जैस्मिन राइस के साथ या भारतीय रोटी के साथ खा सकते हैं. चाहे त्योहार हो या परिवार की डिनर पार्टी – यह करी आपकी टेबल पर स्टार बन सकती है.

ये भी देखिए: सेल रोटी से टिंगमो-शप्ता तक... हिमालयी व्यंजनों का जायका जो बना देगा आपको फैन