BREAKING:
पश्चिम बंगाल में 252 मदरसों पर ताला, 100 को शो-कॉज नोटिस, सर्वे में आया दिमाग हिलाने वाला खुलासा       दिल्ली के सत्य निकेतन हादसे से CCTV फुटेज आया सामने, भरभराकर गिरा बहुमंजिला भवन, 6 की मौत       'POK न तो आज़ाद और न विवादित, बल्कि कब्जे वाला क्षेत्र', कश्मीर में उबाल से टेंशन में पाकिस्तान, मुनिर की हवा टाइट       40 मिनट तक तड़पता रहा वो, देखती रही दुनिया और फिर वो छोड़ गया दुनिया! गाजियाबाद के राज कुमार की मौत की दर्दनाक स्टोरी       क्या मकान मालिक लिव-इन कपल को घर देने से कर सकता है इनकार? जानिए क्या कहता है कानून       आमिर खान के खिलाफ जारी हुआ फतवा, आखिर एक्टर से क्यों नाराज हुए मौलाना?       'अगर E20 नहीं चाहिए तो अधिक पैसे देकर 100% पेट्रोल लो', एथेनॉल पर हंगामा के बीच नितिन गडकरी, बेटों के कारोबार पर भी तोड़ी चुप्पी       Aaj Ka Rashifal 8 July 2026: मेष से मीन तक जानें नौकरी, करियर और धन से जुड़े बड़े संकेत       दुनिया हथियार बेचने वाला दूसरा सबसे बड़ा देश भारत, जानिए सैन्य ताकत के लिए कितना करता है खर्च       विधायक से लेकर सांसद तक! ताश के पत्तों की तरह बिखर रही ममता सेना, TMC राजनीतिक संकट पर ताजा UPDATE      

Sunny Deol की 'Border 2' में इस बड़े स्टार ने ली एंट्री, अब पाकिस्तान के साथ जंग होगी और तगड़ी

Border 2: सनी देओल स्टारर 'बॉर्डर 2' अब और भी खास होने वाला है. फिल्म में वरुण धवन की एंट्री ने फैंस के एक्साइटमेंट लेवल को बढ़ा दि

Border 2: बॉलीवुड की सबसे ब्लॉकबस्टर और यादगार फिल्म 'बॉर्डर' की सिक्वल 'बॉर्डर 2' इन दिनों काफी सुर्खियों में है. सनी देओल को एक बार फिर बड़े पर्दे पर एक्शन अवतार में देखने को लिए फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. इस बीच फिल्म को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है. फिल्म में आज के एक बड़े स्टार ने एंट्री ले ली है. जिसका नाम सुनते ही फैंस का उत्साह दोगुना हो गया है. 

सनी देओल की 'बॉर्डर 2' में कोई और नहीं, बल्कि एक्टर वरुण धवन ने धमाकेदार एंट्री ली है. निर्माताओं ने इसका अनाउंसमेंट करते हुए टीजर शेयर किया है, जिसमें वरुण को यह कहते हुए सुना जा सकता है, "दुश्मन की हर गोली से जय हिंद बोलकर टकराता हूं. जब धरती मां बुलाती है, सब छोड़ कर आता हूं. हिंदुस्तान का फौजी हूं मैं."

'बॉर्डर 2' की रीलिज पर चौथी क्लास में थे वरुण 

वरुण ने भी फिल्म का टीजर शेयर करते हुए लिखा, "मैं चौथी क्लास का बच्चा था जब मैं चंदन सिनेमा गया और 'बॉर्डर' देखी और इसने मुझ पर बहुत गहरा प्रभाव डाला. मुझे अभी भी याद है कि जेपी सर की 'बॉर्डर' देखकर हॉल में हम सभी को राष्ट्रीय गौरव की भावना महसूस हुई थी."

उन्होंने आगे लिखा, "जेपी सर और भूषण कुमार द्वारा निर्मित 'बॉर्डर 2' में भूमिका निभाना मेरे करियर का एक बहुत ही खास पल है और मुझे सनी पाजी के साथ काम करने का मौका मिला, इसलिए यह और भी खास हो गया है. मैं एक बहादुर जवान की कहानी को स्क्रीन पर लाने के लिए उत्सुक हूं, जो भारत की सबसे बड़ी युद्ध फिल्म होने का वादा करती है. मैं आपकी शुभकामनाओं की कामना करता हूं. जय हिंद"

कुछ इंटरनेट यूजर हैं निराश

कुछ इंटरनेट यूजर ऐसे भी हैं जो बॉर्डर 2 में वरुण की कास्टिंग से निराश हैं.  ट्रोल अब उन पर 'ओवर एक्टर' होने का आरोप लगा रहे हैं. एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा, "ओवर एक्टिंग की दुकान को क्यों लिया? कोई कॉमेडी थोड़ी है" जबकि दूसरे ट्रोलर ने लिखा, "बॉर्डर-2 में सिद्धार्थ मल्होत्रा को कास्ट करें. बॉर्डर 2 को पुराने बॉर्डर 1 से मैच करने के लिए अक्षय, सलमान, शाहरुख जैसे सुपरस्टार की जरूरत है, जिसमें बहुत सारे सुपरस्टार थे. वरुण धवन सुपरस्टार मटेरियल नहीं हैं. सहायक भूमिका के लिए अच्छे हैं."

ये भी देखिए: Raayan OTT release: अब OTT पर होगी धनुष की 50वीं फ़िल्म 'रायन', इस दिन और इस प्लेटफॉर्म पर होगी स्ट्रीम

Tags: