BREAKING:
पश्चिम बंगाल में 252 मदरसों पर ताला, 100 को शो-कॉज नोटिस, सर्वे में आया दिमाग हिलाने वाला खुलासा       दिल्ली के सत्य निकेतन हादसे से CCTV फुटेज आया सामने, भरभराकर गिरा बहुमंजिला भवन, 6 की मौत       'POK न तो आज़ाद और न विवादित, बल्कि कब्जे वाला क्षेत्र', कश्मीर में उबाल से टेंशन में पाकिस्तान, मुनिर की हवा टाइट       40 मिनट तक तड़पता रहा वो, देखती रही दुनिया और फिर वो छोड़ गया दुनिया! गाजियाबाद के राज कुमार की मौत की दर्दनाक स्टोरी       क्या मकान मालिक लिव-इन कपल को घर देने से कर सकता है इनकार? जानिए क्या कहता है कानून       आमिर खान के खिलाफ जारी हुआ फतवा, आखिर एक्टर से क्यों नाराज हुए मौलाना?       'अगर E20 नहीं चाहिए तो अधिक पैसे देकर 100% पेट्रोल लो', एथेनॉल पर हंगामा के बीच नितिन गडकरी, बेटों के कारोबार पर भी तोड़ी चुप्पी       Aaj Ka Rashifal 8 July 2026: मेष से मीन तक जानें नौकरी, करियर और धन से जुड़े बड़े संकेत       दुनिया हथियार बेचने वाला दूसरा सबसे बड़ा देश भारत, जानिए सैन्य ताकत के लिए कितना करता है खर्च       विधायक से लेकर सांसद तक! ताश के पत्तों की तरह बिखर रही ममता सेना, TMC राजनीतिक संकट पर ताजा UPDATE      

Salman Khan Firing Case: भाईजान से पंगा पड़ा महंगा, मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने लिया ये बड़ा एक्शन

Salman Khan Firing Case: सलमान खान के बांद्रा वाले घर गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर हुई फायरिंग केस को लेकर एक नया मोड़ सामने आया है. पुलिस ने लॉरेंस बिश्नोई समेत 9 लोगों के खिलाफ स्पेशल MCOC कोर्ट में चार्जशीट दायर की है.

Salman Khan Firing Case: सुपरस्टार सलमान खान के घर के बाहर हुई फायरिंग मामले में मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने बड़ा एक्शन लिया है.  मामले में जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई समेत 6 गिरफ्तार आरोपियों और 6 वॉन्टेड लोगों के खिलाफ सोमवार को एक स्पेशल कोर्ट में चार्जशीट दायर की गई है. क्राइम ब्रांच ने 1735 पन्नों की चार्ज शीट स्पेशल MCOC कोर्ट में दायर की है. 

मीडिया में छपी रिपोर्ट के मुताबिक जांच से जुड़े एक अधिकारी ने बताया कि इसमें तीन खंडों में विभिन्न जांच दस्तावेज शामिल हैं. सबूतों में 46 गवाहों के बयान और सीआरपीसी की धारा 164 के तहत मजिस्ट्रेट के सामने दर्ज गवाहों के बयान शामिल हैं. उन्होंने कहा कि एमसीओसी (महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण) अधिनियम के तहत इकबालिया बयान, कुल 22 पंचनामा और टेक्निकल एविडेंस भी चार्जशीट में शामिल हैं.

बता दें कि सलमान खान के बांद्रा वाले गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर 14 अप्रैल की सुबह दो बाइक सवार लोगों ने पांच राउंड फायरिंग की थी और तेजी से भाग खड़े हुए थे. उस दौरान सलमान खान घर पर ही मौजूद थे. घटना के बाद मुंबई पुलिस एक्शन में है. उन्होंने दोनों बाइक सवारों को गिरफ्तार कर लिया था. इस मामले के बाद महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे ने भी सलमान खान से मुलाकात की थी. इसके अलावा फायरिंग के जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई के भाई ने ली थी.

बात वर्क फ्रंट की करें तो सलमान खान को आखिरी बार 'टाइगर 3' में देखा गया था. फिलहाल वो अपनी अपकमिंग फिल्म 'सिकंदर' की शूटिंग में बिजी हैं. ये फिल्म अगले साल ईद के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. 

ये भी देखिए: 

शराब की लत में बर्बाद कर दिए 20 साल, फिर 50 साल की उम्र में इस फिल्म ने दिलाई पहचान, जानिए कौन है इस वो बॉलीवुड का मशहूर एक्टर