BREAKING:
अभी खत्म नहीं होगी ईरान जंग, अगले 2-3 हफ्ते करेंगे जोरदार हमले... ट्रंप ने अपने संबोधन में क्या क्या कहा? | 10 POINTS       All is well! भारत में फिर से नहीं लगेगा लॉकडाउन, LPG संकट के बीच मंत्री हरदीप पुरी ने बताया पूरा सच       US-इज़राइल-ईरान तनाव के बीच सरकार ने ₹10 प्रति लीटर घटाई एक्साइज ड्यूटी, जानिए कितना सस्ता होगा ₹10 प्रति लीटर       AI के दम पर आगे बढ़ेगा Microsoft, HR से लेकर वर्क कल्चर तक बदलाव, क्या है कंपनी की मास्टर प्लान?       ईरान की दरियादिली! इन दोस्त देशों के जहाजों को Strait of Hormuz मिली एंट्री, क्या भारत भी है इसमें शामिल?       LPG खत्म, अब 3 महीने में लेना होगा PNG कनेक्शन! भारत में बदल जाएगी रसोई गैस की पूरी व्यवस्था | 5 Points में समझिए पूरी कहानी       ईरान ने अमेरिका को दिया अरबों का 'तोहफा'! क्या ये Strait of Hormuz है? ट्रम्प के दावे से ग्लोबल मार्केट हिला       क्या आप घर किराए पर ले रहे हैं? किराएदार और मकान मालिक दोनों जान लें पहले ये ज़रूरी नियम       सिर्फ 43 किमी फेंसिंग, 1600 किमी बॉर्डर पर खतरा, भारत-म्यांमार बॉर्डर पर घुसपैठ, ड्रोन और उग्रवाद का कनेक्शन!       58 महिलाएं, काला खेल, हिडेन कैमरा और फिर समाधान के बहाने... नासिक का ढोंगी ज्योतिषी और उसका 'डार्क' फार्महाउस      

शराब की लत में बर्बाद कर दिए 20 साल, फिर 50 साल की उम्र में इस फिल्म ने दिलाई पहचान, जानिए कौन है इस वो बॉलीवुड का मशहूर एक्टर

मशहूर एक्टर, राइटर और सिंगर पीयूष मिश्रा ने अपनी जिन्दगी में बड़े सघर्ष देखे हैं. उनकी शराब की लत ने उनकी जिन्दगी के कई साल बर्बाद कर दिए.

फिल्म इंडस्ट्री में सफलता की कोई गारंटी नहीं है. हर साल, हजारों लोग अगला सुपरस्टार या सिर्फ एक एक्टर बनने की उम्मीद में भारत में सिनेमा के अलग-अलग में काम ढ़ूंढते हैं, लेकिन इसमें बहुत कम ही सफल होते हैं और जो लोग सफल होते हैं, उनमें से भी कई लोगों को अपनी सफलता पाने से पहले सालों या फिर दशकों तक इंतजार और संघर्ष करना पड़ता है. तो आज हम आपको एक ऐसे एक्टर की कहानी सुनाने जा रहे हैं.जिसने अपने जीवन के 20 साल नशे की लत में बर्बाद कर दिए. फिर उसे एक बड़ा ब्रेक तब मिला जब वह लगभग 50 साल का हो गया था. 

जी हां, हम बात कर रहे हैं. बॉलीवुड के मशहूर एक्टर, राइटर और सिंगर पीयूष मिश्रा की. वह लगभग चार दशकों से इस इंडस्ट्री का हिस्सा हैं, लेकिन उन्हें सफलता पिछले 10-15 सालों में ही मिली है. हाल ही में लल्लनटॉप को दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने माना कि उस देरी की वजह उनकी शराब की लत थी. उन्होंने खुलासा किया कि उन्होंने 80 के दशक में शराब पीना शुरू किया था और अगले 20 सालों तक वह शराब की लत से घिरें थे.

'मैंने प्यार किया' का एक्टर को मिला था ऑफर

न्होंने कहा, 'उस शराब के दौर ने सब कुछ नष्ट कर दिया, मुझे आश्चर्य है कि मैं उससे जीवित कैसे बाहर आया.' इस दौरान एक ने दिल्ली में थिएटर में काम किया और 'दिल से', 'ब्लैक फ्राइडे' और 'गुलाल' जैसी फिल्मों में छोटी भूमिकाएं भी कीं, जिससे उन्हें सफलता तो नहीं मिली लेकिन नोटिस किया गया. हालांकि, वह दौर भी था जब पीयूष मिश्रा कुछ बड़ी फिल्मों से चूक गए थे. दरअसल,  1989 में उन्हें 'मैंने प्यार किया' की पेशकश की गई, जो उस साल की सबसे बड़ी हिट साबित हुई. पीयूष ने लल्लनटॉप को बताया कि उन्होंने इस भूमिका से इनकार कर दिया, जो फिर सलमान खान के पास गई और उन्हें स्टार बना दिया.

पीयूष मिश्रा को 50 के करीब सफलता

2011 तक पीयूष मिश्रा को 'रॉकस्टार' जैसी बड़ी फिल्मों में रोल मिलने लगे, जिसमें वह अपनी छाप छोड़ने में कामयाब रहे. हालांकि, वे लगभग हमेशा छोटी भूमिकाएं थीं. यह 2012 की दो पार्ट वाली एक्शन सीरीज 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' थी, जिसने उनके जीवन और करियर को बदल दिया. फिल्म में उन्हें लिरिक्स राइटर के तौर पर भी जाना जाता है. 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' सबसे बड़ी हिट फिल्मों में से एक बन गई और इसी के साथ 49 साल की उम्र में पीयूष मिश्रा के करियर को एक नया जीवन मिला.

ये भी देखिए: व्हाट्सऐप ने भारत छोड़ने की दे दी चेतावनी, कारण जानकर हो जाएंगे हैरान