BREAKING:
दुनिया हथियार बेचने वाला दूसरा सबसे बड़ा देश भारत, जानिए सैन्य ताकत के लिए कितना करता है खर्च       विधायक से लेकर सांसद तक! ताश के पत्तों की तरह बिखर रही ममता सेना, TMC राजनीतिक संकट पर ताजा UPDATE       Airbus A380 पैसेंजर प्लेन की कहानी किसी इंजीनियरिंग चमत्कार से कम नहीं, जानिए क्यों कहलाता है 'King of the Skies'       Sriram Krishnan कौन हैं, जिन्होंने ट्रंप को दिया झटका? व्हाइट हाउस छोड़ने का किया एलान       सरकार गई, अब TMC पार्टी बचाने में लगी Mamata Banerjee! 'दिल्ली चलो आंदोलन' कितना होगा सफल?       9,49,50,50,00,00,000 रुपये के मालिक हैं Elon Musk, जानिए इतने पैसे में क्या-क्या खरीद सकते हैं       शरीर में आयरन की है कमी? आज से खाएं ये 6 सुपरफूड्स, जो बना देंगे आपको Iron Man       'क्वाइट क्रैकिंग' क्या है, आजकल इतने सारे माता-पिता क्यों परेशान और दबाव में महसूस कर रहे हैं?       'हम सिर्फ पड़ोसी नहीं, एक ही नदियों के बच्चे हैं', भारत दौरे पर नेपाल के विदेश मंत्री शिशिर खानाल ने क्यों कही ये बात?       13 साल की उम्र में भी IPL नीलमी से क्यों खुश नहीं हैं Vaibhav Sooryavanshi? कर दिया बड़ा खुलासा      

Priyanka Chopra ने अपनी होने वाली भाभी के संग जमकर किया डांस... Nick Jonas ने भी जमाई महफिल | VIDEO

बॉलीवुड की सुपरस्टार एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा के भाई सिद्धार्थ चोपड़ा आज 7 फरवरी को नीलम उपाध्याय के साथ शादी के बंधन में बंधने वाले हैं. वही शादी से पहले जोरों शोरों से हुई तैयारी में मेहंदी और हल्दी, संगीत के समारोह के वीडियो और तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा रखा है.

Priyanka Chopra brother wedding: बॉलीवुड की सुपरस्टार एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा के भाई सिद्धार्थ चोपड़ा आज 7 फरवरी को नीलम उपाध्याय के साथ शादी के बंधन में बंधने वाले हैं. वही शादी से पहले जोरों शोरों से हुई तैयारी में मेहंदी और हल्दी, संगीत के समारोह के वीडियो और तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा रखा है.

दरअसल प्रियंका चोपड़ा के भाई सिद्धार्थ चोपड़ा का बीते दिन गुरुवार को संगीत समारोह रखा गया था, जिसमें प्रियंका चोपड़ा ने अपने हुस्न और डांस के जलवे बिखेरे. डांस के साथ-साथ प्रियंका ने सिद्धार्थ की दुल्हनिया के साथ ठुमके भी लगाए. प्रियंका ने बहुत सुंदर आउटपुट पहना था जो नेवी ब्लू कलर का था जिसमें वह ग्लैमरस के साथ कहर ढा रही थी.

 

 

 

PC के ससुराल वाले भी हुए शामिल 

प्रियंका चोपड़ा के भाई के शादी में उनके पति के साथ-साथ उनके ससुराल वाले भी शामिल रहे, जिसमें उन्होंने अपने डांस के जलवे बिखरे तो निक ने अपने गाने का जलवा सबको दिखाया और यह संगीत नाइट यादगार बना दी. प्रियंका ने दुल्हनिया के साथ डांस करने के अलावा उनके चचेरे भाई-बहन के साथ भी डांस किया और यह ध्यान में रखा की दुल्हन के तरफ से ग्लैमर ना हटे और सभी का ध्यान दुल्हन पर बना रहे.

सोशल मीडिया पर छाई प्रियंका चोपड़ा 

प्रियंका चोपड़ा कितनी डाउन टू अर्थ है यह उन्होंने साबित कर दिया. दरअसल बॉलीवुड स्टार वाला एटीट्यूड ना दिखाते हुए प्रियंका ने सबका ध्यान अपने भाई के दुल्हन पर आकर्षित रखा और प्रियंका के हाव भाव और उनके डांस ने इंटरनेट पर धूम मचा दिया. जिस पर प्रियंका के एक फैन ने कहा, 'प्रियंका कितनी अच्छी है की दुल्हन पर सबकी नजर रहे पर अंबानी की शादी यह याद दिलाती है कि सुपरस्टार स्पॉट लाइट के कितने भूखे हैं.'

संगीत समारोह के दौरान प्रियंका चोपड़ा पैपराजी को पोज देते हुए भी नजर आई. वहीं इस बीच उनके पति निक जोनास और उनके ससुराल वाले भी स्टेज पर पोज देते नजर आए. निक जोनास ने जहां अपने गानों से धूम मचाया वहीं प्रियंका ने अपने फिल्मों के गाने पर ठुमके लगाए.

 

 

 

राघव-परिणीति भी होंगे शादी में शामिल 

जैसा कि आज प्रियंका चोपड़ा के भाई सिद्धार्थ चोपड़ा की शादी है. वहीं प्रियंका की चचेरी बहन परिणीति चोपड़ा काम में व्यस्त होने के वजह से बाकी फंक्शन में ना आ सके, जिसकी वजह से आज वह अपने पति राघव के साथ शादी में शामिल होने वाली है ऐसी उम्मीद जताई जा रही है. वहीं प्रियंका चोपड़ा के आने वाले फिल्म के बारे में बात करें तो प्रियंका चोपड़ा महेश बाबू के साथ एसएस राजामौली की अगली फिल्म की शूटिंग कर रही है.

यह भी देखिए: Zomato ने क्यों कंपनी का बदला नाम, अब किस नाम से जाना जाएगा? नया logo भी आया सामने