BREAKING:
PM Kisan 22nd Installment 2026: 9.32 करोड़ किसानों के खातों में पहुंचे 2-2 हजार रुपये, ऐसे चेक करें पैसे आए या नहीं       साइलेंट स्लीप एपिडेमिक क्या है, जो भारत में 45% लोगों की निंद उड़ा रहा?       भारतीय टैंकरों को Strait of Hormuz से सुरक्षित गुजरने की अनुमति, जयशंकर की कूटनीति लाई रंग       Aaj Ka Rashifal 26 February 2026: आर्द्रा नक्षत्र का असर, किस राशि पर कितना भारी पड़ेगा आज का दिन?       कितना ताकतवर है HAMMER मिसाइल, जो राफेल की बनेगी नई ताकत? Modi-Macron मुलाकात में डिफेंस डील का धमाका       India AI Summit 2026: क्या यही है भारत की टेक सुपरपावर बनने की शुरुआत? ग्लोबल रेस में बढ़त बनाने की तैयारी | 10 POINTS       AI के डर से डगमगाया भारतीय IT सेक्टर, एक हफ्ते में ₹4 लाख करोड़ से ज्यादा की संपत्ति साफ       IND vs PAK मैच के दौरान रैपर 'हनुमानकाइंड' ने नहीं गाया धुरंधर का टाइटल ट्रैक, छिड़ी बहस के बीच सिंगर हो रहे ट्रोल       Weekly Horoscope, 16-February to 22-February-2026: ग्रहों का बड़ा संकेत, जानिए आपका साप्ताहिक भविष्यफल       Aaj Ka Rashifal 11 February 2026: करियर और रिश्तों में संतुलन बनाएंगे तो चमकेगी किस्मत, पढ़े आज का राशिफल      

Kuberaa X (Twitter) Review: गॉड लेवल की एक्टिंग! धानुष का कमाल, Kuberaa को फैंस ने बताया - मस्ट वॉच

Kuberaa X (Twitter) Review: 'Kuberaa' ने रिलीज के साथ ही ट्विटर पर धमाल मचा दिया है. धानुष की इस फिल्म को फैंस ने उनकी करियर की अब तक की सबसे शानदार परफॉर्मेंस बताया है. रश्मिका मंदाना और नागार्जुन ने भी अच्छा काम किया है. शेखर कम्मुला के निर्देशन को लोगों ने खूब सराहा, क्योंकि बिना किसी मसाला, कॉमेडी या ओवरएक्शन के तीन घंटे तक फिल्म बांधे रखती है.

Kuberaa X (Twitter) Review: शेखर कम्मुला की धनुष , नागार्जुन, रश्मिका मंदाना और जिम सर्भ स्टारर 'Kuberaa' आज शुक्रवार सिनेमाघरों में रिलीज़ हो गई है. थिएटर में दर्शकों की भीड़ लगी हुई है और लोग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर इसका रिव्यू भी कर रहे हैं, तो आइए जानते हैं कि लोगों को ये फिल्म कैसी लग रही है?

ज़्यादातर लोगों का कहना है कि धानुष की ये परफॉर्मेंस उनके करियर की सबसे बेहतरीन है. एक फैन ने लिखा- 'ऐसे किरदार को सिर्फ धानुष जैसे एक्टर ही निभा सकते हैं, गेटअप ही नहीं, बल्कि हावभाव और बॉडी लैंग्वेज तक से वो कायल कर देते हैं. ये तो गॉड लेवल एक्टिंग है भाई!"

रश्मिका-धानुष की जोड़ी भी हिट

एक्स पर एक और यूजर ने लिखा- 'रश्मिका मंदाना और धानुष दोनों ने #Kuberaa में अपनी अब तक की बेस्ट एक्टिंग दी है. रश्मिका का शानदार परफॉर्मेंस सिलसिला जारी है.'

'कमर्शियल मसालों के बिना भी फिल्म जमी!'

तीन घंटे की लंबी फिल्म होने के बावजूद किसी को बोरियत नहीं हुई. एक फैन ने लिखा- 'कोई जबरन का कॉमेडी, आइटम सॉन्ग या सुपरहीरो वाला ओवरएक्टिंग नहीं… फिर भी हर सीन बांधे रखता है। शेखर कम्मुला ने मास्टरपीस बना दिया.'

'थोड़ा एडिट होता तो और भी मज़ा आता!'

जहां ज़्यादातर लोगों ने फिल्म की तारीफ की, वहीं कुछ ने इसकी लंबाई पर सवाल उठाए. एक ने लिखा- 'कहानी तो कमाल है लेकिन सेकेंड हाफ में प्री-क्लाइमेक्स के पास रफ्तार धीमी हो गई थी. थोड़ा छोटा होता तो मज़ा दोगुना हो जाता.'

नागार्जुन के रोल से मिली मिली-जुली प्रतिक्रिया

नागार्जुन का रोल कुछ दर्शकों को उम्मीद से कमज़ोर लगा. एक ने कहा- 'नागार्जुन सर के लिए थोड़ी और दमदार भूमिका हो सकती थी. शेखर की फिलॉसफी वाली बातें स्क्रीन पर पूरी तरह उतर नहीं पाईं. फिर भी एक बार देखने लायक फिल्म है.'

'Kuberaa एक Rare Gem है, इसे मिस मत करना!'

तीन घंटे की लंबी क्राइम ड्रामा होते हुए भी Kuberaa दर्शकों के दिलों में उतर गई. शानदार एक्टिंग, दमदार कहानी और हटकर प्रजेंटेशन ने इसे 2025 की सबसे चर्चित फिल्मों में शामिल कर दिया है. फैंस का कहना है- 'धानुष और रश्मिका ने तो आग लगा दी!'

ये भी देखिए: The RajaSaab teaser: भूतिया हवेली, रोमांस और कॉमेडी का तगड़ा तड़का! देखिए प्रभास की 'The Raja Saab' का टीज़र

Tags: