BREAKING:
अभी खत्म नहीं होगी ईरान जंग, अगले 2-3 हफ्ते करेंगे जोरदार हमले... ट्रंप ने अपने संबोधन में क्या क्या कहा? | 10 POINTS       All is well! भारत में फिर से नहीं लगेगा लॉकडाउन, LPG संकट के बीच मंत्री हरदीप पुरी ने बताया पूरा सच       US-इज़राइल-ईरान तनाव के बीच सरकार ने ₹10 प्रति लीटर घटाई एक्साइज ड्यूटी, जानिए कितना सस्ता होगा ₹10 प्रति लीटर       AI के दम पर आगे बढ़ेगा Microsoft, HR से लेकर वर्क कल्चर तक बदलाव, क्या है कंपनी की मास्टर प्लान?       ईरान की दरियादिली! इन दोस्त देशों के जहाजों को Strait of Hormuz मिली एंट्री, क्या भारत भी है इसमें शामिल?       LPG खत्म, अब 3 महीने में लेना होगा PNG कनेक्शन! भारत में बदल जाएगी रसोई गैस की पूरी व्यवस्था | 5 Points में समझिए पूरी कहानी       ईरान ने अमेरिका को दिया अरबों का 'तोहफा'! क्या ये Strait of Hormuz है? ट्रम्प के दावे से ग्लोबल मार्केट हिला       क्या आप घर किराए पर ले रहे हैं? किराएदार और मकान मालिक दोनों जान लें पहले ये ज़रूरी नियम       सिर्फ 43 किमी फेंसिंग, 1600 किमी बॉर्डर पर खतरा, भारत-म्यांमार बॉर्डर पर घुसपैठ, ड्रोन और उग्रवाद का कनेक्शन!       58 महिलाएं, काला खेल, हिडेन कैमरा और फिर समाधान के बहाने... नासिक का ढोंगी ज्योतिषी और उसका 'डार्क' फार्महाउस      

Elvish Yadav की मुश्किलें नहीं हो रही है कम, ED ने यूट्यूबर के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग का मामला किया दर्ज

एल्विश यादव के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग का मामला दर्ज किया है. प्रवर्तन निदेशालय (ED) उनके पास मौजूद महंगी कारों के काफिलों समेत संपत्ती की जांच करेगी.

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने यूट्यूबर और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर एल्विश यादव के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग का मामला दर्ज किया है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, ईडी उनके पास मौजूद महंगी कारों के काफिले के बारे में भी जांच करेगी. एल्विश के साथ-साथ ईडी बड़े होटल, रिसॉर्ट और फार्म हाउस के मालिकों से भी पूछताछ करेगी. नोएडा पुलिस ने हाल ही में एल्विश को गिरफ्तार किया था और वह फिलहाल जमानत पर बाहर है. 

एल्विश को इससे पहले इस साल मार्च में नोएडा पुलिस ने गिरफ्तार किया था और सांप के जहर मामले में 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया था. अपनी न्यायिक हिरासत के दौरान एल्विश ने मामले में कथित तौर पर गायक फाजिलपुरिया का नाम लिया था. रिपोर्टों के मुताबिक, एल्विश ने यह भी माना था कि वह सपेरा राहुल  सहित सभी गिरफ्तार आरोपियों से अलग-अलग रेव पार्टियों में मिला था और उन्हें जानता भी था. 

पिछले साल पीपल फॉर एनिमल्स (पीएफए) संगठन की शिकायत के आधार पर नोएडा पुलिस ने सेक्टर 51 स्थित एक बैंक्वेट हॉल पर छापा मारा था और पांच लोगों को गिरफ्तार किया था. पीएफए ने अपनी एफआईआर में एल्विश का नाम लिया और उन पर रेव पार्टियों का आयोजन करने का आरोप लगाया, जिसमें वे विदेशियों को आमंत्रित करते हैं और जहरीले सांपों की व्यवस्था करते हैं.