BREAKING:
'POK न तो आज़ाद और न विवादित, बल्कि कब्जे वाला क्षेत्र', कश्मीर में उबाल से टेंशन में पाकिस्तान, मुनिर की हवा टाइट       40 मिनट तक तड़पता रहा वो, देखती रही दुनिया और फिर वो छोड़ गया दुनिया! गाजियाबाद के राज कुमार की मौत की दर्दनाक स्टोरी       क्या मकान मालिक लिव-इन कपल को घर देने से कर सकता है इनकार? जानिए क्या कहता है कानून       आमिर खान के खिलाफ जारी हुआ फतवा, आखिर एक्टर से क्यों नाराज हुए मौलाना?       'अगर E20 नहीं चाहिए तो अधिक पैसे देकर 100% पेट्रोल लो', एथेनॉल पर हंगामा के बीच नितिन गडकरी, बेटों के कारोबार पर भी तोड़ी चुप्पी       Aaj Ka Rashifal 8 July 2026: मेष से मीन तक जानें नौकरी, करियर और धन से जुड़े बड़े संकेत       दुनिया हथियार बेचने वाला दूसरा सबसे बड़ा देश भारत, जानिए सैन्य ताकत के लिए कितना करता है खर्च       विधायक से लेकर सांसद तक! ताश के पत्तों की तरह बिखर रही ममता सेना, TMC राजनीतिक संकट पर ताजा UPDATE       Airbus A380 पैसेंजर प्लेन की कहानी किसी इंजीनियरिंग चमत्कार से कम नहीं, जानिए क्यों कहलाता है 'King of the Skies'       Sriram Krishnan कौन हैं, जिन्होंने ट्रंप को दिया झटका? व्हाइट हाउस छोड़ने का किया एलान      

Arshad Warsi ने Boney Kapoor पर लगाए गंभीर आरोप, फिल्मेकर ने सामने आकर दिया करारा जवाब

Arshad Warsi vs Boney Kapoor: अरशद वारसी इन दिनों अपने कई बयान को लेकर सुर्खियों में हैं, हाल में उन्होंने प्रभास को ट्रोल करके खुद ट्रोलिंग का सामना कर रहे हैं और अब उन्होंने फिल्ममेकर बोनी कपूर पर गंभीर आरोप लगाए हैं.

Arshad Warsi vs Boney Kapoor: बॉलीवुड में एक्टर और फिल्ममेकर के बीच कई बार तकरार देखने को मिलती है. वहीं इन दिनों अरशद वारसी अपने बयान से ही सबसे रार कर बैठे हैं. हाल में ही उन्होंने  'कल्कि 2898 एडी' के लिए प्रभास को 'जोकर' कह दिया, जिसके बाद उन्हें साउथ के एक्टर समेत पूरे सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा. वहीं अब अरशद ने अपने हालिया इंटरव्यू में फिल्ममेकर बोनी कपूर पर गंभीर आरोप लगा दिए. हालांकि इस मामले में बेनी ने खुद सामने आकर अरशद की बोलती बंद कर दी. 

अरशद ने बोनी पर आरोप लगाया कि उन्हें 1993 की फ़िल्म 'रूप की रानी चोरों का राजा' में कोरियोग्राफी के लिए कम पैसे दिए गए थे. इस फिल्म को बोनी कपूर ने बनाया था. इसके साथ ही उन्होंने दावा किया कि उन्हें चार दिन की शूटिंग के लिए जो वादा किया गया था. उससे 25,000 रुपये कम मिले थे. 

अरशद के बयान पर बोनी का पलटवार

अरशद के बयान को सुनने के बाद बोनी को रहा नहीं गया. उन्होंने सामने आकर उनके आरोपों का जवाब दे डाला. बॉलीवुड हंगामा के साथ एक इंटरव्यू में बोनी कपूर ने कहा कि वह अरशद के दावों को पढ़कर हंसे और कहा कि फिल्म की शूटिंग 1992 में हुई थी और तब एक्टर स्टार नहीं थे. उन्होंने आगे कहा कि कोरियोग्राफी चार दिनों में पूरी होनी थी. लेकिन म्यूजिक डायरेक्टर पंकज पाराशर ने इसे तीन दिनों में पूरा कर दिया था, जिसके लिए अरशद को तीन दिनों के लिए 25000 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से 75000 रुपये मिले थे.

बहुत कम लोग जानते हैं कि बोनी ने अरशद के साथ एक टीवी शो में भी काम किया है. मलाइका अरोड़ा और फराह खान भी इस शो का हिस्सा थे. फिल्ममेकर ने कहा कि एक्टर ने कभी भी उनके साथ इस मामले पर चर्चा नहीं की. वह कहते हैं, 'अब हर कोई मीडिया का ध्यान चाहता है.' इस बोनी ने साफ तौर पर ये इशारा किया अब हर कोई ऐसे बयान देकर मीडिया में बने रहना चाहता है.

महंगी और सुपरफ्लॉप थी 'रूप की रानी चोरों का राजा'

आपको बता दें कि 'रूप की रानी चोरों का राजा' उस समय के हिसाब से सबसे महंगी फिल्म थी. हालांकि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरफ्लॉप हुई. लोगों ने इसे साफ तौर पर नकार दिया था. 10 करोड़ में बनी इस फिल्म ने सिर्फ 3 करोड़ रुपए कमाए थे और फिल्म के निर्माताओं को भारी नुकसान झेलना पड़ा था. 

ये भी देखिए: Arshad Warsi ने Prabhas को कहा 'जोकर', अब बॉलीवुड और साउथ इंडस्ट्री के बीच हो गई घमासान