BREAKING:
अभी खत्म नहीं होगी ईरान जंग, अगले 2-3 हफ्ते करेंगे जोरदार हमले... ट्रंप ने अपने संबोधन में क्या क्या कहा? | 10 POINTS       All is well! भारत में फिर से नहीं लगेगा लॉकडाउन, LPG संकट के बीच मंत्री हरदीप पुरी ने बताया पूरा सच       US-इज़राइल-ईरान तनाव के बीच सरकार ने ₹10 प्रति लीटर घटाई एक्साइज ड्यूटी, जानिए कितना सस्ता होगा ₹10 प्रति लीटर       AI के दम पर आगे बढ़ेगा Microsoft, HR से लेकर वर्क कल्चर तक बदलाव, क्या है कंपनी की मास्टर प्लान?       ईरान की दरियादिली! इन दोस्त देशों के जहाजों को Strait of Hormuz मिली एंट्री, क्या भारत भी है इसमें शामिल?       LPG खत्म, अब 3 महीने में लेना होगा PNG कनेक्शन! भारत में बदल जाएगी रसोई गैस की पूरी व्यवस्था | 5 Points में समझिए पूरी कहानी       ईरान ने अमेरिका को दिया अरबों का 'तोहफा'! क्या ये Strait of Hormuz है? ट्रम्प के दावे से ग्लोबल मार्केट हिला       क्या आप घर किराए पर ले रहे हैं? किराएदार और मकान मालिक दोनों जान लें पहले ये ज़रूरी नियम       सिर्फ 43 किमी फेंसिंग, 1600 किमी बॉर्डर पर खतरा, भारत-म्यांमार बॉर्डर पर घुसपैठ, ड्रोन और उग्रवाद का कनेक्शन!       58 महिलाएं, काला खेल, हिडेन कैमरा और फिर समाधान के बहाने... नासिक का ढोंगी ज्योतिषी और उसका 'डार्क' फार्महाउस      

Aryan Khan ने दिल्ली में खरीदा आलिशान घर, शाहरुख और गौरी से है खास कनेक्शन, कीमत जानकर उड़ जाएंगे होश

आर्यन खान ने दिल्ली के पंचशील पार्क में एक घर खरीदा है. इसकी कीमत करोड़ो में बताई जा रही है. इस घर की खास बात ये है कि उनके माता-पिता शाहरुख और गौरी खान से इसका पुराना कनेक्शन है. यही कारण है कि आर्यन ने ये घर खरीदा है.

Aryan Khan: सुपरस्टार शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) के बेटे आर्यन खान डायरेक्शन के क्षेत्र में अपना कदम रख चुके हैं. वह अपने लुक, स्टाइल और काम के लिए सुर्खियों में रहते हैं. आर्यन ने हाल में ही साउथ दिल्ली के पंचशील पार्क के एक बिल्डिंग में दो फ्लोर खरीद लिया है. जिसकी कीमत करोड़ो में बताई जा रही है. आर्यन ने ये घर यूं ही नहीं लिया है. इससे उनके माता-पिता  शाहरुख और गौरी खान (Guari Khan) का खास कनेक्शन है. इसलिए उन्होंने इसे अपने नाम कर लिया. 

दरअसल, ये घर कभी उनके उनके माता-पिता शाहरुख और गौरी खान का घर हुआ करता था. आर्यन ने जो दो फ्लोर खरीदा है इसकी कीमत 37 करोड़ रुपये बताई जा रही है.  इकोनॉमिक टाइम्स के अनुसार, यह लेन-देन मई 2024 में पूरा हुआ, जिसमें आर्यन ने स्टाम्प ड्यूटी के तौर पर 2.64 करोड़ रुपये चुकाएं हैं. 

शाहरुख और गौरी का घर से है खास कनेक्शन

यह वही इमारत है जहां शाहरुख और गौरी खान अपने जीवन के शुरुआती दिनों में रहा करते थे. अब गौरी ने अपने परिवार के लिए भावनात्मक महत्व के कारण इस घर को खुद ही डिज़ाइन किया है. बुटीक रियल एस्टेट कंसल्टेंसी फर्म वेल्थवाइजरी कैपिटल के संस्थापक प्रदीप प्रजापति ने कहा, "दिल्ली में बॉलीवुड सितारों द्वारा उच्च मूल्य के लेन-देन दुर्लभ हैं. इससे पहले अमिताभ बच्चन ने भी दक्षिण दिल्ली में अपनी गुलमोहर पार्क संपत्ति लगभग 23 करोड़ रुपये में बेची थी."

रियल स्टेट में इनवेस्ट कर रहे हैं पैसे

शाहरुख खान के बच्चे सुहाना खान और आर्यन हाल ही में रियल एस्टेट में निवेश कर रहे हैं. पिछले साल जनवरी में सुहाना ने महाराष्ट्र के अलीबाग में 12.91 करोड़ रुपये में खेत खरीदा था. एक साल बाद, फरवरी 2024 में, उन्होंने महाराष्ट्र में मुंबई के पास एक समुद्र तट के सामने एक संपत्ति खरीदी, जिसकी कीमत स्टांप ड्यूटी सहित 10 करोड़ रुपये से अधिक थी.

शूटिंग में बिजी हैं आर्यन और सुहाना

सुहाना ने अपने करियर की शुरुआत ज़ोया अख्तर की 'द आर्चीज़' से की थी और फिलहाल वह सुजॉय घोष की 'द किंग' की शुटिंग में बिजी हैं. खबरों के मुताबिक,  इसमें उनके पिता शाहरुख भी नजर आने वाले हैं. वहीं आर्यन अपनी पहली निर्देशित वेब सीरीज़ 'स्टारडम' की शुटिंग में बिजी हैं. 

ये भी देखिए:  Indian Highest Paid Actors: 2024 में सबसे अधिक कमाई करने वाले 10 भारतीय एक्टर, फीस जानकर उड़ जाएंगे होश