BREAKING:
पश्चिम बंगाल में 252 मदरसों पर ताला, 100 को शो-कॉज नोटिस, सर्वे में आया दिमाग हिलाने वाला खुलासा       दिल्ली के सत्य निकेतन हादसे से CCTV फुटेज आया सामने, भरभराकर गिरा बहुमंजिला भवन, 6 की मौत       'POK न तो आज़ाद और न विवादित, बल्कि कब्जे वाला क्षेत्र', कश्मीर में उबाल से टेंशन में पाकिस्तान, मुनिर की हवा टाइट       40 मिनट तक तड़पता रहा वो, देखती रही दुनिया और फिर वो छोड़ गया दुनिया! गाजियाबाद के राज कुमार की मौत की दर्दनाक स्टोरी       क्या मकान मालिक लिव-इन कपल को घर देने से कर सकता है इनकार? जानिए क्या कहता है कानून       आमिर खान के खिलाफ जारी हुआ फतवा, आखिर एक्टर से क्यों नाराज हुए मौलाना?       'अगर E20 नहीं चाहिए तो अधिक पैसे देकर 100% पेट्रोल लो', एथेनॉल पर हंगामा के बीच नितिन गडकरी, बेटों के कारोबार पर भी तोड़ी चुप्पी       Aaj Ka Rashifal 8 July 2026: मेष से मीन तक जानें नौकरी, करियर और धन से जुड़े बड़े संकेत       दुनिया हथियार बेचने वाला दूसरा सबसे बड़ा देश भारत, जानिए सैन्य ताकत के लिए कितना करता है खर्च       विधायक से लेकर सांसद तक! ताश के पत्तों की तरह बिखर रही ममता सेना, TMC राजनीतिक संकट पर ताजा UPDATE      

Sonakshi Sinha की शादी से खुश नहीं हैं भाई लव? शादी में शामिल न होने पर तोड़ी चुप्पी, सुनकर हो जाएंगे हैरान

सोनाक्षी सिन्हा ने जहीर इकबाल संग 23 जून को मुंबई के बांद्रा में रजिस्टर मैरिज की. हालांकि फंक्शन में उनके दोनों भाई शामिल नहीं हुए. बहन की शादी हो और भाई ही गायब रहे, इसे लेकर हर कोई सवाल उठा रहा है, जिसे लेकर उनके भाई लव ने तुप्पी तोड़ी है.

Sonakshi-Zaheer Wedding: सोनाक्षी सिन्हा 7 साल के लंबे इंतजार के बाद अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल संग 23 जून को शादी के बंधन में बंध गई. शादी के खास मौके पर सोनाक्षी के परिवार से उनके माता-पिता मौजूद थे, लेकिन इस दौरान उनके अपने भाई लव सिन्हा ही नजर नहीं आए. उन्होंने अपनी ही बहन की शादी से दूरी रखी, ये हर कोई पचा नहीं पा रहा है. इस खास मौके पर जब दोनों भाई नजर नहीं आए.

शादी से पहले भी उन्होंने साफ किया था कि शादी की अफवाहें झूठी है और अब शादी में नहीं आना, ये साफ तौर पर उनकी नाराजगी को दर्शाता है. वह बिल्कुल नहीं चाहते थे कि उनकी बहन इस शादी को करें. इसे लेकर हिंदुस्तान टाइम्स ने जब फोन कर लव सिन्हा से सवाल किए, तो उनका जवाब भी चौंकाने वाला आया. 

शादी के सवाल पर लव सिन्हा ने न तो सवाल को टाला और न ही अफवाहों का खंडन किया. लव सिन्हा ने कहा, 'कृपया मुझे एक-दो दिन का समय दीजिए. अगर मुझे लगा कि मैं आपके सवाल का जवाब दे सकता हूं तो मैं जवाब दूंगा. पूछने के लिए धन्यवाद.' अब उनके ओर से दिया गया ये बयान मीडिया में तेजी से फैल रहा है. वहीं बात फैंस की करें तो कुछ लोग लव को सही ठहरा रहे हैं , तो कुछ सोनाक्षी को सही ठहरा रहे हैं. 

आपको बता दें कि सात साल तक डेट करने के बाद सोनाक्षी और जहीर ने 23 जून को मुंबई के बांद्रा में रजिस्टर मैरिज की. सोनाक्षी के माता-पिता, जहीर के माता-पिता के साथ आशीर्वाद देने के लिए खास मौके पर मौजूद थे. शादी के बाद उन्होंने रविवार को मुंबई में एक स्टार-स्टडेड रिसेप्शन भी आयोजित किया.

ये भी देखिए: Sonakshi-Zaheer Wedding: 'सभी चुनौतियों को हमने जीता...', हो गई शादी, एक-दूजे के हुए सोनाक्षी और जहीर, तस्वीरें आई सामने