BREAKING:
अभी खत्म नहीं होगी ईरान जंग, अगले 2-3 हफ्ते करेंगे जोरदार हमले... ट्रंप ने अपने संबोधन में क्या क्या कहा? | 10 POINTS       All is well! भारत में फिर से नहीं लगेगा लॉकडाउन, LPG संकट के बीच मंत्री हरदीप पुरी ने बताया पूरा सच       US-इज़राइल-ईरान तनाव के बीच सरकार ने ₹10 प्रति लीटर घटाई एक्साइज ड्यूटी, जानिए कितना सस्ता होगा ₹10 प्रति लीटर       AI के दम पर आगे बढ़ेगा Microsoft, HR से लेकर वर्क कल्चर तक बदलाव, क्या है कंपनी की मास्टर प्लान?       ईरान की दरियादिली! इन दोस्त देशों के जहाजों को Strait of Hormuz मिली एंट्री, क्या भारत भी है इसमें शामिल?       LPG खत्म, अब 3 महीने में लेना होगा PNG कनेक्शन! भारत में बदल जाएगी रसोई गैस की पूरी व्यवस्था | 5 Points में समझिए पूरी कहानी       ईरान ने अमेरिका को दिया अरबों का 'तोहफा'! क्या ये Strait of Hormuz है? ट्रम्प के दावे से ग्लोबल मार्केट हिला       क्या आप घर किराए पर ले रहे हैं? किराएदार और मकान मालिक दोनों जान लें पहले ये ज़रूरी नियम       सिर्फ 43 किमी फेंसिंग, 1600 किमी बॉर्डर पर खतरा, भारत-म्यांमार बॉर्डर पर घुसपैठ, ड्रोन और उग्रवाद का कनेक्शन!       58 महिलाएं, काला खेल, हिडेन कैमरा और फिर समाधान के बहाने... नासिक का ढोंगी ज्योतिषी और उसका 'डार्क' फार्महाउस      

बिश्नोई गैंग ने बयान जारी कर Salman Khan से कही ये बात, काले हिरण के शिकार से जुड़ा है यह मामला

बिश्नोई गैंग ने अब हाल में ही सलमान खान को लेकर एक बयान जारी किया है, जिसमें सुपरस्टार को माफी मांगने की बात कही गई है.

सुपरस्टार सलमान खान के बांद्रा स्थित घर गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर 14 फरवरी को हुई फायरिंग के बाद एक्टर की सुरक्षा बढ़ा दी गई है. फायरिंग की जिम्मेदारी बिश्नोई गैंग ने ली थी. फायरिंग एक्टर की सुरक्षा को लेकर इंडस्ट्री से लेकर घरवाले परेशान दिखे. इस बीच एक्टर की सुरक्षा बढ़ा दी गई है.

घटना की जिम्मेदारी लेने वाले बिश्नोई गैंग ने अब हाल में ही एक बयान जारी किया है, जिसमें कहा गया कि अगर सलमान खुद माफी मांग लेते हैं तो वे इस पर विचार करेंगे. बता दें ये मामला जोधपुर के पास मथानिया के बावड़ में काले हिरण के शिकार से जुड़ा है. 

अखिल भारतीय बिश्नोई समाज के अध्यक्ष देवेन्द्र बुदिया ने एक बयान जारी करते हुए कहा कि, अगर सलमान खुद माफी मांगते हैं तो बिश्नोई समाज माफी पर विचार करेगा. गलती सोमी अली ने नहीं की थी, बल्कि गलती सलमान ने की थी.'

उन्होंने बयान में आगे कहा कि, 'इसलिए उन्हें बिश्नोई समाज के सामने प्रस्ताव रखना चाहिए कि वह माफी मांगना चाहते हैं. उन्हें मंदिर में आकर माफी मांगनी चाहिए. उन्हें आगे शपथ लेनी चाहिए कि वह भविष्य में कभी भी ऐसी गलती नहीं करेंगे और हमेशा वन्यजीवों की रक्षा और पर्यावरण के संरक्षण के लिए काम करेंगे. अगर वह ऐसा करता है तो समाज उसे माफ करने का फैसला मानेगा.'

आपको बता दें कि, सूरज बड़जात्या की फिल्म 'हम साथ साथ हैं' की शूटिंग के दौरान सलमान ने कथित तौर पर जोधपुर के पास मथानिया के बावड़ में काले हिरण का शिकार किया था. उनके साथ-साथ सह-कलाकार तब्बू, सोनाली बेंद्रे और नीलम पर अक्टूबर 1998 में मामला दर्ज किया गया था. इसके अलावा, खान को 2018 में पांच साल के कठोर कारावास की सजा भी सुनाई गई थी, लेकिन जल्द ही उन्हें जमानत दे दी गई.