BREAKING:
अभी खत्म नहीं होगी ईरान जंग, अगले 2-3 हफ्ते करेंगे जोरदार हमले... ट्रंप ने अपने संबोधन में क्या क्या कहा? | 10 POINTS       All is well! भारत में फिर से नहीं लगेगा लॉकडाउन, LPG संकट के बीच मंत्री हरदीप पुरी ने बताया पूरा सच       US-इज़राइल-ईरान तनाव के बीच सरकार ने ₹10 प्रति लीटर घटाई एक्साइज ड्यूटी, जानिए कितना सस्ता होगा ₹10 प्रति लीटर       AI के दम पर आगे बढ़ेगा Microsoft, HR से लेकर वर्क कल्चर तक बदलाव, क्या है कंपनी की मास्टर प्लान?       ईरान की दरियादिली! इन दोस्त देशों के जहाजों को Strait of Hormuz मिली एंट्री, क्या भारत भी है इसमें शामिल?       LPG खत्म, अब 3 महीने में लेना होगा PNG कनेक्शन! भारत में बदल जाएगी रसोई गैस की पूरी व्यवस्था | 5 Points में समझिए पूरी कहानी       ईरान ने अमेरिका को दिया अरबों का 'तोहफा'! क्या ये Strait of Hormuz है? ट्रम्प के दावे से ग्लोबल मार्केट हिला       क्या आप घर किराए पर ले रहे हैं? किराएदार और मकान मालिक दोनों जान लें पहले ये ज़रूरी नियम       सिर्फ 43 किमी फेंसिंग, 1600 किमी बॉर्डर पर खतरा, भारत-म्यांमार बॉर्डर पर घुसपैठ, ड्रोन और उग्रवाद का कनेक्शन!       58 महिलाएं, काला खेल, हिडेन कैमरा और फिर समाधान के बहाने... नासिक का ढोंगी ज्योतिषी और उसका 'डार्क' फार्महाउस      

थिएटर्स में धमाल मचा रही अजित कुमार की Vidaamuyarchi, फिल्म का X रिव्यू देख खुद को नहीं रोक पाएंगे

साउथ के सुपरस्टार एक्टर अजीत की फिल्म विडामुयार्ची आज 6 फरवरी रिलीज हो चुकी है. अजीत की फिल्म विडामुयार्ची ने सिनेमा घरों में धमाकेदार एंट्री मारी है.फिल्म रिलीज होने के साथ ही अजीत के फैंस ने उनके फिल्म रिलीज पर रैली निकाली और आतिशबाजी के साथ जश्न भी मनाया.

Vidamuyarchi release: साउथ के सुपरस्टार एक्टर अजीत की फिल्म विडामुयार्ची आज 6 फरवरी रिलीज हो चुकी है. अजीत की फिल्म विडामुयार्ची ने सिनेमा घरों में धमाकेदार एंट्री मारी है.फिल्म रिलीज होने के साथ ही अजीत के फैंस ने उनके फिल्म रिलीज पर रैली निकाली और आतिशबाजी के साथ जश्न भी मनाया.

दरअसल साउथ के जाने-माने एक्टर अजीत के फिल्म रिलीज होने के बाद उनके फैंस का इंतजार खत्म हो चुका था और उनकी नई फिल्म विडामुयार्ची को देखने के लिए लोगों की भीड़ सिनेमा घरों के आगे जमा हो गई और लोगों ने फिल्म रिलीज होने की खुशी आतिशबाजी के साथ जाहिर की लेकिन विडामुयार्ची फिल्म को देखने जब लोग FDFS में गए तो वहां अजीत फैंस के कुछ अजीबोगरीब जश्न ने नेटिज़न्स को चौंका दिया.

सुपरस्टार अजीत के फैंस आतिशबाजी में ऐसी कोई थे कि आलीशान इमारत के थिएटर को भी नुकसान पहुंचा दिया‌ और फैंस की ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल भी हो रही है. जिसकी झलक आप एक्स हैंडल पर साझा किए गए इस पोस्ट में देख सकते हैं.


फैंस के उत्साह को देखते हुए बिल्डिंग में मौजूद पुलिस अधिकारियों को भीड़ को शांत करने के लिए बुलाया गया था लेकिन फैंस और पुलिस के बीच जो बात विवाद हुई उसने पुलिस कार्यकर्ताओं को भी हंसने पर मजबूर कर दिया.


इतना ही नहीं अजीत के फिल्म गुड बैड अग्ली के निर्देशक आदिक रविचंद्रन भी विडामुयार्ची के फिल्म रैली में उनके फैंस के साथ शामिल रहे. इसकी झलक आप इस वीडियो में देख सकते हैं.


इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि फिल्म के रिलीज होने पर फैंस इतने उत्साहित थे कि उन्होंने पटाखे के साथ फिल्म के रिलीज होने का वेलकम किया. और अपने चहेते अजीत के लिए अपनी खुशी जाहिर की है.


तमिलनाडु में अजीत के फैंस ने तो हद ही करती अजीत के फिल्म के स्वागत में देरी न हो इसके लिए उन्होंने रात से ही तैयारी शुरू कर दी थी और सुबह फिल्म रिलीज होते ही अपने खुशी को जाहिर करते हुए आतिशबाजी और अपने पसंदीदा एक्टर अजीत के नारे लगाते हुए अपनी खुशी को जाहिर कर दिया.

सोशल मीडिया पर बना हैसटैग ट्रेंड

अजीत के फैंस की आतिशबाजी सोशल मीडिया पर हैसटैग का ट्रेंड करने लगी. वहीं फ़िल्म के मनोरंजन कहानी और एक्शन से भरपूर सीन को देखकर फैंस बेहद खुश हुए. बता दे की फैंस अजीत के इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे. ऐसा माना जा रहा है की फिल्म के पहले दिन जब दर्शकों का यह हाल है और ब्लॉकबस्टर कमाई कर रही है तो बाकी दिन फिल्म की कमाई अच्छी होने वाली है.

फिल्म की क्या है कहानी 

जानकारी के लिए बता दें कि मगिज़ थिरुमेनी द्वारा निर्देशित यह फिल्म एक्शन थ्रिलर से भरपूर है जिसमें अजीत कुमार अर्जुन के रूप में हैं और त्रिशा कृष्णन उनकी पत्नी का अभिनय कर रही है जिसमें वह कायल को बचाने के मिशन पर हैं. अजीत के साथ-साथ उनके सहायक कलाकारों में अर्जुन सरजा, रेजिना कैसेंड्रा और अराव भी शामिल हैं. जिसमें अनिरुद्ध रविचंदर के गाने भी है. शुरू में यह फिल्म पोंगल के दिन रिलीज होने वाली थी जिसके बाद इसे आज 6 फरवरी को सिनेमाघर में रिलीज कर दिया गया.

फिल्म पर कॉपी करने का आरोप 

सुपरस्टार अजीत की फिल्म विदामुयार्ची को 1997 में आई हॉलीवुड फिल्म 'ब्रेकडाउन' की कॉपी बताया गया था. जिसमें कर्ट रसेल स्टारर फिल्म एक पति की अपनी लापता पत्नी की तलाश की कहानी बताती है. जब कपल की कार एक दुर्गम जगह पर खराब हो जाती है, तो वहीं से पत्नी गायब हो जाती है. इसके बाद एक-एक करके कई रहस्य सामने आते हैं. वही  प्रोडक्शन कंपनी का आरोप था कि विदामुयार्ची फिल्म 'ब्रेकडाउन' से काफी मिलती-जुलती है और उसने बौद्धिक संपदा का उल्लंघन किया है. इसके लिए प्रोडक्शन हाउस ने 150 करोड़ रुपये का हर्जाना मांगा था.

यह भी देखें: हथकड़ी और पैरों में जंजीर...भारतीय अप्रवासी ने अमेरिका से निर्वासन की सुनाई आपबीती