BREAKING:
पश्चिम बंगाल में 252 मदरसों पर ताला, 100 को शो-कॉज नोटिस, सर्वे में आया दिमाग हिलाने वाला खुलासा       दिल्ली के सत्य निकेतन हादसे से CCTV फुटेज आया सामने, भरभराकर गिरा बहुमंजिला भवन, 6 की मौत       'POK न तो आज़ाद और न विवादित, बल्कि कब्जे वाला क्षेत्र', कश्मीर में उबाल से टेंशन में पाकिस्तान, मुनिर की हवा टाइट       40 मिनट तक तड़पता रहा वो, देखती रही दुनिया और फिर वो छोड़ गया दुनिया! गाजियाबाद के राज कुमार की मौत की दर्दनाक स्टोरी       क्या मकान मालिक लिव-इन कपल को घर देने से कर सकता है इनकार? जानिए क्या कहता है कानून       आमिर खान के खिलाफ जारी हुआ फतवा, आखिर एक्टर से क्यों नाराज हुए मौलाना?       'अगर E20 नहीं चाहिए तो अधिक पैसे देकर 100% पेट्रोल लो', एथेनॉल पर हंगामा के बीच नितिन गडकरी, बेटों के कारोबार पर भी तोड़ी चुप्पी       Aaj Ka Rashifal 8 July 2026: मेष से मीन तक जानें नौकरी, करियर और धन से जुड़े बड़े संकेत       दुनिया हथियार बेचने वाला दूसरा सबसे बड़ा देश भारत, जानिए सैन्य ताकत के लिए कितना करता है खर्च       विधायक से लेकर सांसद तक! ताश के पत्तों की तरह बिखर रही ममता सेना, TMC राजनीतिक संकट पर ताजा UPDATE      

Sonakshi-Zaheer Wedding: 'सभी चुनौतियों को हमने जीता...', हो गई शादी, एक-दूजे के हुए सोनाक्षी और जहीर, तस्वीरें आई सामने

Sonakshi-Zaheer Wedding: सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल ने सिविल मैरिज कर ली है, जिसके बाद दोनों ने शादी का ऐलान करते हुए इंस्टाग्राम पर खूबसूरत पोस्ट शेयर किया है.

Sonakshi Sinha-Zaheer Iqbal Wedding: एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल हमेशा के लिए एक-दूजे के हो गए. उन्होंने सात साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद आखिरकार शादी कर ली. शादी की रस्में शुक्रवार से ही शुरू हो गई थीं. शादी में परिवार और करीबी लोग ही शामिल हुए, जो कि काफी सिम्पल रखी गई. 

पहले दिन मेहंदी सेरेमनी और शनिवार को घर रामायणा में एक खास पूजा रखी गई थी. आज फाइनली कपल ने शादी कर ली है. खास बात ये रही है कि कपल की शादी हिंदू या मुस्लिम रीति-रिवाज से नहीं बल्कि उन्होंने सिविल मैरिज की है. इससे पहले जहीर के पिता इकबाल रतनसी ने साफ कर दिया था कि सोनाक्षी धर्म नहीं बदलने वाली हैं. 

शादी के दौरान सोनाक्षी सिन्हा ने क्रिम कलर की खूबसूरत साड़ी पहना है. जबकि सिंपल ज्वैलरी के साथ बालों में सफेद फूल लगाया हुआ है. वहीं जहीर वाइट कलर के कुर्ते पजामे में नजर आ रहे हैं. उन्होंने अपने शादी को चमक-धमक से दूर बोहद साधारण रखा, जिसकी हर कोई तारीफ कर रहा है. 

अपनी शादी की खूबसूरत तस्वीर शेयर करते हुए न्यूली मैरिड कपल ने कैप्शन में लिखा- 'आज ही के दिन, सात साल पहले (23.06.2017) हमने एक दूसरे की आँखों में प्यार को उसके सबसे शुद्ध रूप में देखा और उसे थामे रखने का फैसला किया. आज उस प्यार ने हमें सभी चुनौतियों और जीत के माध्यम से मार्गदर्शन किया है… इस पल तक ले गया… जहाँ हमारे दोनों परिवारों और हमारे दोनों देवताओं के आशीर्वाद से… हम अब पति और पत्नी हैं. यहां प्यार, उम्मीद और एक दूसरे के साथ सभी खूबसूरत चीजें हैं, अब से लेकर हमेशा के लिए ❤️'

बता दें कि सोनाक्षी और जहीर की शादी का फंक्शन बास्टियन में होस्ट किया गया. सेलिब्रेशन में हुमा कुरैशी, साकिब सलीम, अदिति राव हैदरी, सिद्धार्थ, अर्पिता खान, आयुष शर्मा समेत सेलिब्रिटीज ने शिरकत की. शादी के बाद ल्हा-दुल्हन ने पैपराजी को मिठाई और गिफ्ट भी बांटी. 

ये भी देखिए: Sonakshi-Zaheer Wedding: क्या शादी के बाद Sonakshi Sinha बदलेंगी धर्म? जहीर के पिता ने दिया हैरान करने वाला बयान