BREAKING:
'POK न तो आज़ाद और न विवादित, बल्कि कब्जे वाला क्षेत्र', कश्मीर में उबाल से टेंशन में पाकिस्तान, मुनिर की हवा टाइट       40 मिनट तक तड़पता रहा वो, देखती रही दुनिया और फिर वो छोड़ गया दुनिया! गाजियाबाद के राज कुमार की मौत की दर्दनाक स्टोरी       क्या मकान मालिक लिव-इन कपल को घर देने से कर सकता है इनकार? जानिए क्या कहता है कानून       आमिर खान के खिलाफ जारी हुआ फतवा, आखिर एक्टर से क्यों नाराज हुए मौलाना?       'अगर E20 नहीं चाहिए तो अधिक पैसे देकर 100% पेट्रोल लो', एथेनॉल पर हंगामा के बीच नितिन गडकरी, बेटों के कारोबार पर भी तोड़ी चुप्पी       Aaj Ka Rashifal 8 July 2026: मेष से मीन तक जानें नौकरी, करियर और धन से जुड़े बड़े संकेत       दुनिया हथियार बेचने वाला दूसरा सबसे बड़ा देश भारत, जानिए सैन्य ताकत के लिए कितना करता है खर्च       विधायक से लेकर सांसद तक! ताश के पत्तों की तरह बिखर रही ममता सेना, TMC राजनीतिक संकट पर ताजा UPDATE       Airbus A380 पैसेंजर प्लेन की कहानी किसी इंजीनियरिंग चमत्कार से कम नहीं, जानिए क्यों कहलाता है 'King of the Skies'       Sriram Krishnan कौन हैं, जिन्होंने ट्रंप को दिया झटका? व्हाइट हाउस छोड़ने का किया एलान      

Katrina Kaif के डीपफेक वीडियो ने इंटरनेट पर मचाया तहलका, फ्लूएंट फ्रेंच बोलती आई नजर

डीपफेक वीडियो ने सबको हारन कर रख दिया है. ऐसे में एक्ट्रेस कैटरीना कैफ भी इससे बच नहीं पाई हैं. उनके 2017 के वीडियो का AI जेनरेट एडिटेड फेक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है.

कई बॉलीवुड सेलेब्स के बाद एक्ट्रेस कैटरीना कैफ का डीपफेक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक्ट्रेस फ्लूएंट फ्रेंच बोलती नजर आ रही है. ये एडिटेड फेक वीडियो तब का है, जब 2017 में एक्ट्रेस सलमान खान संग मुंबई में फोटोग्राफर बीना काक के बुक लॉन्चिंग में शामिल हुई थी. डीपफेक वीडियो वह इस किताब की चर्चा फ्रेंच में कर रही हैं. हालांकि ये वीडियो फ्रेंच वॉयसओवर एआई-जनरेटेड है, लेकिन उनके स्पीच से कोई भी छेड़छाड़ नहीं की गई है. इसे लेकर एक्ट्रेस की ओर से अब तक कोई भी प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है. 

वीडियो के वायरल होने के बाद एक्ट्रेस के फैंस और यूजर्स कमेंट कर रहे हैं. एक यूजर ने कहा कि, 'हे भगवान, डीपफेक डरावने होते जा रहे हैं.' वहीं एक दुसरे यूजर ने कहा कि, 'एआई, अपने सर्वोत्तम स्तर पर है.' एक अन्य यूजर ने कहा कि,  'मैं इस फेक वीडियो का लगभग दीवाना हो गया था.' वहीं कई यूजर्स ने वीडियो को असली मानकर एक्ट्रेस की खूब तारीफ करते भी नजर आए. इस दौरान उन्होंने इस वीडियो को अद्भुत बताया है. 

बात वर्क फ्रंट की करें तो, एक्ट्रेस को आखिरी बार हिंदी और तमिल फिल्म 'मेरी क्रिसमस' में विजय सेतुपति के साथ देखा गया था. इस फिल्म को श्रीराम राघवन ने निर्देशित किया था. यह फिल्म फ्रेडरिक डार्ड के फ्रांसीसी उपन्यास ले मोंटे-चार्ज पर आधारित है. यह जनवरी 2024 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. यह फिल्म कहानी बताती है कि कैसे एक अप्रत्याशित क्रिसमस की पूर्व संध्या दो अजनबियों की दुनिया को उलट-पुलट कर देती है.