BREAKING:
दुनिया हथियार बेचने वाला दूसरा सबसे बड़ा देश भारत, जानिए सैन्य ताकत के लिए कितना करता है खर्च       विधायक से लेकर सांसद तक! ताश के पत्तों की तरह बिखर रही ममता सेना, TMC राजनीतिक संकट पर ताजा UPDATE       Airbus A380 पैसेंजर प्लेन की कहानी किसी इंजीनियरिंग चमत्कार से कम नहीं, जानिए क्यों कहलाता है 'King of the Skies'       Sriram Krishnan कौन हैं, जिन्होंने ट्रंप को दिया झटका? व्हाइट हाउस छोड़ने का किया एलान       सरकार गई, अब TMC पार्टी बचाने में लगी Mamata Banerjee! 'दिल्ली चलो आंदोलन' कितना होगा सफल?       9,49,50,50,00,00,000 रुपये के मालिक हैं Elon Musk, जानिए इतने पैसे में क्या-क्या खरीद सकते हैं       शरीर में आयरन की है कमी? आज से खाएं ये 6 सुपरफूड्स, जो बना देंगे आपको Iron Man       'क्वाइट क्रैकिंग' क्या है, आजकल इतने सारे माता-पिता क्यों परेशान और दबाव में महसूस कर रहे हैं?       'हम सिर्फ पड़ोसी नहीं, एक ही नदियों के बच्चे हैं', भारत दौरे पर नेपाल के विदेश मंत्री शिशिर खानाल ने क्यों कही ये बात?       13 साल की उम्र में भी IPL नीलमी से क्यों खुश नहीं हैं Vaibhav Sooryavanshi? कर दिया बड़ा खुलासा      

ऑपरेशन सिंदूर के बाद कोलंबिया ने कर दी थी ये गलती, शशि थरूर ने घर में जाकर धोया

Shashi Tharoor disappointed with Colombia: कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने ऑपरेशन सिंदूर पर कोलंबिया के बयान पर नाराज़गी जताई है, जिसमें उसने पाकिस्तान में हुई मौतों पर संवेदना जताई थी. थरूर ने कहा कि भारत ने यह कार्रवाई आत्मरक्षा में की थी और आतंकियों को जवाब देना जरूरी था. उन्होंने कोलंबिया को याद दिलाया कि भारत भी 40 साल से आतंकवाद का शिकार रहा है और हमलावरों और रक्षकों की तुलना नहीं की जा सकती.

Shashi Tharoor disappointed with Colombia: भारत के ऑपरेशन सिंदूर पर कोलंबिया के बयान ने विवाद खड़ा कर दिया है. कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने इस पर नाराज़गी जताते हुए कहा है कि कोलंबिया को आतंक के पीड़ितों के साथ संवेदना रखनी चाहिए थी, न कि पाकिस्तान में मारे गए लोगों पर शोक व्यक्त करना चाहिए.

कोलंबिया ने क्या कहा?

कोलंबिया सरकार ने 7 मई को भारत द्वारा पाकिस्तान पर किए गए एयरस्ट्राइक के बाद पाकिस्तान में हुई मौतों पर शोक जताया था. यह एयरस्ट्राइक जम्मू-कश्मीर के पहलगाम आतंकी हमले (22 अप्रैल) के जवाब में की गई थी, जिसमें 26 निर्दोष पर्यटक मारे गए थे.

शशि थरूर का जवाब: आत्मरक्षा का अधिकार

शशि थरूर इस समय एक बहुदलीय भारतीय प्रतिनिधिमंडल के साथ लैटिन अमेरिकी देशों की यात्रा पर हैं. जब उनका दल कोलंबिया पहुंचा, तो उन्होंने कोलंबियाई सरकार के बयान पर प्रतिक्रिया दी.

उन्होंने कहा, 'हमें कोलंबिया सरकार के उस बयान से थोड़ी निराशा हुई जिसमें उन्होंने पाकिस्तान में मारे गए लोगों पर संवेदना व्यक्त की, लेकिन आतंकवाद के शिकार भारतीयों के लिए कोई सहानुभूति नहीं दिखाई.'

'भारत और पाकिस्तान की तुलना नहीं की जा सकती'

शशि थरूर ने साफ शब्दों में कहा कि भारत ने यह कार्रवाई आत्मरक्षा में की है. उन्होंने कोलंबिया से कहा, 'आतंकी भेजने वालों और उनसे लड़ने वालों की तुलना नहीं की जा सकती. भारत ने अपने नागरिकों की रक्षा के लिए यह कार्रवाई की.' उन्होंने यह भी कहा कि पाकिस्तान के मुरिदके में स्थित आतंकी संगठन द रेसिस्टेंस फ्रंट (TRF) ने पहले ही पहलगाम हमले की जिम्मेदारी ली थी. 

'खुद आतंक से जूझ रहा कोलंबिया'

शशि थरूर ने कोलंबिया को याद दिलाया कि जैसे वह खुद दशकों से आतंकवाद का सामना करता रहा है, वैसे ही भारत भी पिछले 40 सालों से आतंक का शिकार रहा है. उन्होंने कहा कि भारत का रुख साफ है — आतंक को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.

शशि थरूर के इस बयान से भारत ने एक बार फिर दुनिया को यह संदेश दे दिया है कि आतंकवाद के खिलाफ उसकी नीति सख्त है, और किसी भी हमले का जवाब दिया जाएगा. ऑपरेशन सिंदूर सिर्फ एक कार्रवाई नहीं, बल्कि भारत की नई रणनीति का हिस्सा है — जिसमें जवाब उसी भाषा में दिया जाता है, जिसमें सामने वाले को समझ आता हो. 

ये भी देखिए: मोदी समझता है हम गोलियों से डरेंगे... पहलगाम का हत्यारा सैफुल्लाह पाक में उगल रहा आग, प्रधानमंत्री के बयान से तिलमिलाया आतंकी