BREAKING:
अभी खत्म नहीं होगी ईरान जंग, अगले 2-3 हफ्ते करेंगे जोरदार हमले... ट्रंप ने अपने संबोधन में क्या क्या कहा? | 10 POINTS       All is well! भारत में फिर से नहीं लगेगा लॉकडाउन, LPG संकट के बीच मंत्री हरदीप पुरी ने बताया पूरा सच       US-इज़राइल-ईरान तनाव के बीच सरकार ने ₹10 प्रति लीटर घटाई एक्साइज ड्यूटी, जानिए कितना सस्ता होगा ₹10 प्रति लीटर       AI के दम पर आगे बढ़ेगा Microsoft, HR से लेकर वर्क कल्चर तक बदलाव, क्या है कंपनी की मास्टर प्लान?       ईरान की दरियादिली! इन दोस्त देशों के जहाजों को Strait of Hormuz मिली एंट्री, क्या भारत भी है इसमें शामिल?       LPG खत्म, अब 3 महीने में लेना होगा PNG कनेक्शन! भारत में बदल जाएगी रसोई गैस की पूरी व्यवस्था | 5 Points में समझिए पूरी कहानी       ईरान ने अमेरिका को दिया अरबों का 'तोहफा'! क्या ये Strait of Hormuz है? ट्रम्प के दावे से ग्लोबल मार्केट हिला       क्या आप घर किराए पर ले रहे हैं? किराएदार और मकान मालिक दोनों जान लें पहले ये ज़रूरी नियम       सिर्फ 43 किमी फेंसिंग, 1600 किमी बॉर्डर पर खतरा, भारत-म्यांमार बॉर्डर पर घुसपैठ, ड्रोन और उग्रवाद का कनेक्शन!       58 महिलाएं, काला खेल, हिडेन कैमरा और फिर समाधान के बहाने... नासिक का ढोंगी ज्योतिषी और उसका 'डार्क' फार्महाउस      

सड़कें जलमग्न, अस्पतालों में पानी, तेज तूफान... मुंबई में भारी बारिश से बेहाल, IMD ने मानसून को लेकर दी चेतावनी | VIDEO

Mumbai Rains Today: भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने सोमवार सुबह मुंबई के लिए मौजूदा 'येलो' अलर्ट को अपग्रेड करके 'ऑरेंज' अलर्ट कर दिया है, जिसमें भारी से बहुत भारी बारिश के साथ-साथ आंधी, बिजली और 60 किमी प्रति घंटे की गति से हवाएं चलने का अनुमान है. मुंबई में यह अब तक का सबसे जल्दी मानसून आगमन है. इससे पहले शहर में मानसून का आगमन सबसे पहले 29 मई को 1971, 1962 और 1956 में हुआ था.

Mumbai Rains Today: रात भर और सुबह से जारी बारिश से देश की आर्थिक राजधानी मुंबई का हाल बेहाल कर दिया है. शहर के कई इलाकों में पानी भर गया है. परिवहन और हवाई सेवाएं बाधित हुई हैं. कुर्ला, सायन, दादर और परेल के कई निचले इलाके काफी हद तक प्रभावित हुए हैं, आज सुबह जलभराव वाली सड़कों पर वाहन चलते हुए दिखाई दे रहे हैं.

IMD ने चेतावनी जारी करते हुए कहा, 'दक्षिण-पश्चिम मानसून आज 26 मई को मध्य अरब सागर के कुछ और हिस्सों, मुंबई सहित महाराष्ट्र के कुछ और हिस्सों, बेंगलुरु सहित कर्नाटक, तमिलनाडु के शेष हिस्सों, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश के कुछ हिस्सों, पश्चिम-मध्य और उत्तरी बंगाल की खाड़ी के कुछ और हिस्सों, मिजोरम के शेष हिस्सों, पूरे त्रिपुरा, मणिपुर, नागालैंड, अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय के कुछ हिस्सों में आगे बढ़ गया है.' 

इसमें आगे कहा गया कि अगले 3 दिनों के दौरान मध्य अरब सागर के शेष भागों, महाराष्ट्र के कुछ और भागों, कर्नाटक के शेष भागों, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश के कुछ और भागों, पश्चिम-मध्य के शेष भागों और उत्तरी बंगाल की खाड़ी के कुछ और भागों तथा पूर्वोत्तर राज्यों के शेष भागों और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम के कुछ भागों में दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं. 

मुंबई में हो रही बारिश पर यहां देखे 10 UPDATES: 

1. मौसम अधिकारियों के अनुसार, आज सुबह 6 से 7 बजे के बीच मुंबई के नरीमन पॉइंट इलाके में 40 मिमी बारिश हुई, ग्रांट रोड में 36 मिमी, कोलाबा में 31 मिमी और बायकुला में 21 मिमी बारिश हुई. 

2. बारिश के मौसम के कारण मुंबई से आने-जाने वाली कुछ उड़ानें प्रभावित हुई हैं. कई उड़ानों में देरी की खबर है. इससे यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना भी करना पड़ रहा है. इससे 250 से अधिक उड़ानें प्रभावित हुईं. 

3. लगातार बारिश के कारण रेलवे ट्रैक पर पानी भर गया है, जिससे रेल सेवा में देरी हो रही है. हालांकि, अधिकारियों ने बताया कि वर्तमान में रेल सेवा सामान्य रूप से चल रही है.

4. बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) ने मुंबई के निवासियों से आग्रह किया है कि जब तक ज़रूरी न हो वे अपने घरों से बाहर न निकलें.

5. इसके अलावा BMC और महाराष्ट्र हाउसिंग एंड एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी (MHADA) ने शहर में 96 इमारतों की पहचान की है, जिन्हें बारिश के मौसम में ख़तरनाक माना जाता है और लगभग 3,100 निवासियों को सुरक्षित स्थानों पर जाने का निर्देश दिया गया है.

6. मुंबई में लगातार हो रही बारिश के कारण छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस के पास सड़कों पर भारी जलभराव हो गया है.

7. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने सोमवार को येलो अलर्ट जारी करते हुए कहा कि मुंबई में आज आमतौर पर बादल छाए रहेंगे तथा गरज के साथ छींटे पड़ने, बिजली चमकने और 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है.

8. कई घंटों की भारी बारिश के कारण किंग्स सर्किल, मंत्रालय, दादर टीटी ईस्ट, परेल टीटी, कालाचौकी, चिंचपोकली और दादर स्टेशन जैसे कई निचले इलाकों में जलभराव हो गया, जिससे यातायात बाधित हुआ.

9. मौसम विभाग ने महाराष्ट्र के रायगढ़, रत्नागिरी और सिंधुदुर्ग जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जिसमें भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी दी गई है. मुंबई, ठाणे, पालघर और अन्य जिलों के लिए येलो अलर्ट भी जारी किया गया है.

10. मौसम विभाग ने बताया कि दक्षिण-पश्चिम मानसून रविवार को महाराष्ट्र में पहुंचा, जिससे राज्य में 35 सालों में वार्षिक वर्षा ऋतु की सबसे जल्दी शुरुआत हुई. अगले तीन दिनों में इसके मुंबई और कुछ अन्य भागों में पहुंचने की उम्मीद है.

ये भी देखिए: 'हमारे पास एक और उनके पास दो चिकन नेक', CM हिमंत ने बांग्लादेश को सीधी चेतानी- दोनों गर्दन गई तो...