BREAKING:
अभी खत्म नहीं होगी ईरान जंग, अगले 2-3 हफ्ते करेंगे जोरदार हमले... ट्रंप ने अपने संबोधन में क्या क्या कहा? | 10 POINTS       All is well! भारत में फिर से नहीं लगेगा लॉकडाउन, LPG संकट के बीच मंत्री हरदीप पुरी ने बताया पूरा सच       US-इज़राइल-ईरान तनाव के बीच सरकार ने ₹10 प्रति लीटर घटाई एक्साइज ड्यूटी, जानिए कितना सस्ता होगा ₹10 प्रति लीटर       AI के दम पर आगे बढ़ेगा Microsoft, HR से लेकर वर्क कल्चर तक बदलाव, क्या है कंपनी की मास्टर प्लान?       ईरान की दरियादिली! इन दोस्त देशों के जहाजों को Strait of Hormuz मिली एंट्री, क्या भारत भी है इसमें शामिल?       LPG खत्म, अब 3 महीने में लेना होगा PNG कनेक्शन! भारत में बदल जाएगी रसोई गैस की पूरी व्यवस्था | 5 Points में समझिए पूरी कहानी       ईरान ने अमेरिका को दिया अरबों का 'तोहफा'! क्या ये Strait of Hormuz है? ट्रम्प के दावे से ग्लोबल मार्केट हिला       क्या आप घर किराए पर ले रहे हैं? किराएदार और मकान मालिक दोनों जान लें पहले ये ज़रूरी नियम       सिर्फ 43 किमी फेंसिंग, 1600 किमी बॉर्डर पर खतरा, भारत-म्यांमार बॉर्डर पर घुसपैठ, ड्रोन और उग्रवाद का कनेक्शन!       58 महिलाएं, काला खेल, हिडेन कैमरा और फिर समाधान के बहाने... नासिक का ढोंगी ज्योतिषी और उसका 'डार्क' फार्महाउस      

फिर से पांव पसार रहा Covid-19, दिल्ली-नोएडा से लेकर केरल और मुंबई तक हाई अलर्ट! अस्पतालों को बेड और ऑक्सिजन तैयार रखने के निर्देश

Coronavirus cases: दिल्ली, महाराष्ट्र, केरल, तमिलनाडु और कर्नाटक में इस महीने कोरोना वायरस के नए मामले सामने आए हैं. हालांकि, ज़्यादातर मामले हल्के हैं. लेकिन इसे लेकर वार्निंग दे दी गई है. सभी अस्पतालों को बेड और ऑक्सिजन स्टैंड बाय पर रखने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं.

Coronavirus cases: कई महीनों की शांति के बाद कोविड-19 भारत के कई शहरों में धीरे-धीरे वापसी कर रहा है , जिससे दिल्ली, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश जैसे राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को अस्पतालों को अलर्ट पर रखना पड़ रहा है.

दिल्ली, महाराष्ट्र, केरल, तमिलनाडु और कर्नाटक में इस महीने नए मामले सामने आए हैं. वास्तव में राष्ट्रीय राजधानी में तीन साल में पहली बार कोरोना वायरस के 23 मामले सामने आए हैं. ये बेहद चिंता का विषय बन गया है, जिसे लेकर अब अस्पतालों को अलर्ट पर रखा गया है. 

कोरोना वायरस को लेकर यहां देखिए 10 UPDATES: 

1. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मई 2025 में 23 कोरोना केस दर्ज किए गए, जो कि तीन सालों में पहली बार हुआ है. इससे पहले इतने लंबे समय तक दिल्ली कोविड मुक्त रही थी.

2. कोविड के ताज़ा मामलों के पीछे ओमिक्रॉन का सब-वैरिएंट JN.1 बताया जा रहा है. यह वैरिएंट तेज़ी से फैल रहा है, लेकिन WHO ने इसे अभी तक 'वैरिएंट ऑफ कन्सर्न' घोषित नहीं किया है.

3. अब तक जितने भी नए केस सामने आए हैं, वे हल्के लक्षणों वाले हैं। मरीज़ों को बुखार, नाक बहना, गले में खराश, सिर दर्द और थकावट जैसे सामान्य फ्लू जैसे लक्षण हो रहे हैं।

4. दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री पंकज सिंह ने कहा कि घबराने की ज़रूरत नहीं है. सभी अस्पतालों को ऑक्सीजन, बेड, टेस्टिंग किट और वैक्सीन स्टॉक तैयार रखने के निर्देश दिए गए हैं.


5. दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में नोएडा में एक 55 वर्षीय व्यक्ति कोरोना पॉज़िटिव मिला है, जबकि गाज़ियाबाद में 4 केस सामने आ चुके हैं.

6. मई के महीने में केरल में 273 केस दर्ज किए गए हैं, जो देशभर में सबसे ज़्यादा हैं. राज्य सरकार ने अस्पतालों में मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया है और निगरानी बढ़ा दी गई है.

7. कर्नाटक में 35 कोविड केस सामने आए हैं, जिनमें एक 9 महीने का बच्चा भी शामिल है. SARI लक्षणों वाले लोगों को टेस्ट कराने की सलाह दी गई है.

8. महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में मई में 95 मामले दर्ज हुए हैं, लेकिन अब तक केवल 16 मरीज़ों को ही अस्पताल में भर्ती करने की ज़रूरत पड़ी है.

9. मुंबई से सटे ठाणे जिले में पिछले 3 दिनों में 10 नए केस सामने आए हैं. स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर दवाओं की पर्याप्त व्यवस्था की गई है.

10. भले ही आंध्र प्रदेश में केस कम हैं, लेकिन वहां की सरकार ने वैक्सीन, PPE किट और मास्क का स्टॉक सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है. विदेशों से लौटने वालों की टेस्टिंग की सलाह दी गई है.

ये भी देखिए: भारत में बढ़ रहे कोविड-19 मामले, JN.1 वैरिएंट बन रही नई चिंता, जानें लक्षण, जोखिम और बचाव के उपाय