BREAKING:
'POK न तो आज़ाद और न विवादित, बल्कि कब्जे वाला क्षेत्र', कश्मीर में उबाल से टेंशन में पाकिस्तान, मुनिर की हवा टाइट       40 मिनट तक तड़पता रहा वो, देखती रही दुनिया और फिर वो छोड़ गया दुनिया! गाजियाबाद के राज कुमार की मौत की दर्दनाक स्टोरी       क्या मकान मालिक लिव-इन कपल को घर देने से कर सकता है इनकार? जानिए क्या कहता है कानून       आमिर खान के खिलाफ जारी हुआ फतवा, आखिर एक्टर से क्यों नाराज हुए मौलाना?       'अगर E20 नहीं चाहिए तो अधिक पैसे देकर 100% पेट्रोल लो', एथेनॉल पर हंगामा के बीच नितिन गडकरी, बेटों के कारोबार पर भी तोड़ी चुप्पी       Aaj Ka Rashifal 8 July 2026: मेष से मीन तक जानें नौकरी, करियर और धन से जुड़े बड़े संकेत       दुनिया हथियार बेचने वाला दूसरा सबसे बड़ा देश भारत, जानिए सैन्य ताकत के लिए कितना करता है खर्च       विधायक से लेकर सांसद तक! ताश के पत्तों की तरह बिखर रही ममता सेना, TMC राजनीतिक संकट पर ताजा UPDATE       Airbus A380 पैसेंजर प्लेन की कहानी किसी इंजीनियरिंग चमत्कार से कम नहीं, जानिए क्यों कहलाता है 'King of the Skies'       Sriram Krishnan कौन हैं, जिन्होंने ट्रंप को दिया झटका? व्हाइट हाउस छोड़ने का किया एलान      

बज गया युद्ध का सायरन! नागरिकों को सेल्फ डिफेंस की ट्रेनिंग, गृह मंत्रालय ने दिए 7 मई को राज्यों को मॉक ड्रिल करने का निर्देश

India-Pakistan War: सरकार ने 22 अप्रैल को पहलगाम आतंकवादी हमले को लेकर भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच कई राज्यों को बुधवार यानि कि 7 मई को प्रभावी नागरिक सुरक्षा के लिए अभ्यास करने को कहा है. ये तैयारियां युद्ध के बीच नागरिकों को सेल्फ डिफेंस के लिए की जा रही है.

India-Pakistan War: पाकिस्तान को उसकी औकात दिखाने की पूरी तैयारी भारत कर रहा है. भारत पाकिस्तान से युद्ध लड़ने से पहले अपने घर की तैयारी पूरी कर लेना चाहता है. इस बार भारत पाकिस्तान को उसकी हैसियत तो दिखाएगा, लेकिन इससे पहले गृह मंत्रालय ने सभी राज्यों से 7 मई को प्रभावी नागरिक सुरक्षा के लिए मॉक ड्रिल करने को कहा है. 

पिछली बार ऐसा अभ्यास 1971 में किया गया था, जिस साल भारत और पाकिस्तान के बीच दो मोर्चों पर युद्ध हुआ था. पहलगाम हमले के बाद सीमा पर तनाव कम होने का कोई संकेत नहीं दिख रहा है. पाकिस्तान ने लगातार 11 रातों से नियंत्रण रेखा पर भारतीय चौकियों पर गोलीबारी की है. भारत ने पाकिस्तान की बार-बार की गई सीमा पार गोलीबारी का कड़ा जवाब दिया है. 

इस दौरान कई उपाय किए जाएंगे: 

1. हवाई हमले की चेतावनी देने वाले सायरन का संचालन.
2. युद्ध के दौरान हमले की स्थिति में खुद को बचाने के लिए नागरिक सुरक्षा पहलुओं पर नागरिकों, छात्रों आदि को ट्रेनिंग देना. 
3. क्रैश ब्लैक आउट उपायों का प्रावधान.
4. महत्वपूर्ण संयंत्रों/प्रतिष्ठानों के शीघ्र छिपाने का प्रावधान. 
5. निकासी योजना की प्लानिंग करना और उसका पूर्वाभ्यास.

राज्यों को सेल्फ डिफेंस संबंधी यह सलाह पाकिस्तान द्वारा भारतीय चौकियों पर बार-बार की जा रही गोलीबारी के बीच जारी की गई है. पिछली लगातार 11 रातों से पाकिस्तानी सेना नियंत्रण रेखा (LOC) पर बिना उकसावे के गोलीबारी कर रही है, जिसका भारतीय सेना ने कड़ा जवाब दिया है.

गृह मंत्रालय ने जम्मू-कश्मीर, पंजाब, राजस्थान और हरियाणा सहित राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को 7 मई को मॉक ड्रिल आयोजित करने को कहा है. इन निर्देशों का उद्देश्य नागरिक आबादी और प्रशासनिक मशीनरी की तैयारी को बढ़ाना है. ये निर्देश ऐसे समय जारी किये गये जब दिल्ली में उच्च स्तरीय बैठकों का दौर जारी है. 

ये भी देखिए: खून के आंसू रो रहा आतंक का आका पाकिस्तान, पहलगाम हमले के बाद भारत के तीखे तेवर, 10 दिनों में उठाए ये 10 बड़े कदम