BREAKING:
'तो पाकिस्तान से मिला लेंगे हाथ', अमेरिका के खिलाफ इस दिग्गज BJP नेता के बयान से हड़कंप, जानें क्या है पूरा मामला       Sex Life Problems: अगर पार्टनर लंबे समय से सेक्स नहीं करना चाहता तो क्या करें? दबाव नहीं ये है असली तरीका       पश्चिम बंगाल में 252 मदरसों पर ताला, 100 को शो-कॉज नोटिस, सर्वे में आया दिमाग हिलाने वाला खुलासा       दिल्ली के सत्य निकेतन हादसे से CCTV फुटेज आया सामने, भरभराकर गिरा बहुमंजिला भवन, 6 की मौत       'POK न तो आज़ाद और न विवादित, बल्कि कब्जे वाला क्षेत्र', कश्मीर में उबाल से टेंशन में पाकिस्तान, मुनिर की हवा टाइट       40 मिनट तक तड़पता रहा वो, देखती रही दुनिया और फिर वो छोड़ गया दुनिया! गाजियाबाद के राज कुमार की मौत की दर्दनाक स्टोरी       क्या मकान मालिक लिव-इन कपल को घर देने से कर सकता है इनकार? जानिए क्या कहता है कानून       आमिर खान के खिलाफ जारी हुआ फतवा, आखिर एक्टर से क्यों नाराज हुए मौलाना?       'अगर E20 नहीं चाहिए तो अधिक पैसे देकर 100% पेट्रोल लो', एथेनॉल पर हंगामा के बीच नितिन गडकरी, बेटों के कारोबार पर भी तोड़ी चुप्पी       Aaj Ka Rashifal 8 July 2026: मेष से मीन तक जानें नौकरी, करियर और धन से जुड़े बड़े संकेत      

मनचले कर रहे थे लड़की पर कमेंट, चाचा ने की रोकने की कोशिश तो बेल्ट और ईंट से पीटा | VIDEO

ग्वालियर मध्य प्रदेश में सोमवार को एक किशोर लड़की और उसके चाचा पर सड़क पर हमला किया गया वो भी इसलिए क्योंकि उन्होंने कुछ लोगों को उस पर अनुचित टिप्पणी करने से रोक दिया. वहीं इस पूरी घटना को किसी ने रिकॉर्ड कर लिया और सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया

Gwalior viral video: ग्वालियर मध्य प्रदेश में सोमवार को एक किशोर लड़की और उसके चाचा पर सड़क पर हमला किया गया वो भी इसलिए क्योंकि उन्होंने कुछ लोगों को उस पर अनुचित टिप्पणी करने से रोक दिया. वहीं इस पूरी घटना को किसी ने रिकॉर्ड कर लिया और सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया जिसके बाद यह वीडियो वायरल हो रहा है.

वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक आदमी तीन-चार लोगों से लड़ रहा था जिसे उन्होंने पकड़ लिया और बेल्ट, ईंटों से पीटा और उसे गाली भी दी. बता दें कि यह चौंका देने वाली घटना ग्वालियर बाईपास पर हुई जब लड़की लाइब्रेरी से पढ़ाई करके अपने चाचा के साथ घर लौट रही थी और तभी कुछ बाइक पर सवार चार लोगों ने लड़की को छेड़ना शुरू कर दिया. जब उसके चाचा ने उन्हें रुकने के लिए कहा‌ तो वे उसके चाचा को पकड़ कर पीटने लगे.

लड़की की चाचा को बुरी तरीके से पीटा 

जानकारी अनुसार जब लड़की अपने चाचा के साथ घर लौट रही थी तो कुछ लोगों ने उसे छोड़ना शुरू कर दिया. जब चाचा ने उसका विरोध किया तो इन सड़क छाप मजनूओं ने बाइक को रोक लड़की के चाचा को गाड़ी से नीचे उतर कर पहले तो घसीटा और फिर पीटना शुरू कर दिया.

उन्होंने लड़की के चाचा को लात, मुक्का और बेल्ट से मारा जब इससे भी मन नहीं भरा तो उसे मारने के लिए सड़क से ईंटें भी उठाईं.यह देख लड़की ने मदद करने की कोशिश की लेकिन उन्होंने उसे और उसके चाचा को डराने के लिए उन पर पत्थर भी फेंक दिए.

एक आरोपी गिरफ्तार तीन फरार 

मारपीट के दौरान पास से गुजरने वाले लोगों ने इस क्रूर हमले को देखा और मदद करने के लिए रुक गए. कुछ हमलावरों को खदेड़ने में कामयाब रहे जबकि अन्य ने पुलिस को समय पर बुलाना बेहतर समझा. हमलावरों में से एक को मौके पर ही पकड़ लिया गया और पुलिस को सौंप दिया गया. जबकि अन्य तीन भागने में सफल रहे. वहीं यह वीडियो पूरे सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है.

पोक्सो के तहत मामला हुआ दर्ज 

जानकारी के अनुसार पुलिस ने राजा शाक्य नाम के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है, जबकि आमिर सहित तीन अन्य फरार हैं. जब पुलिस उनकी तलाश में गई तो उनके घरों में ताला लगा हुआ था. जिसके बाद पॉक्सो अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है और शेष हमलावरों को पकड़ने के प्रयास जारी हैं. वहीं घटना के बाद, भाजपा पार्षद विजय शर्मा ने पुलिस की कार्रवाई की प्रशंसा की और 1,100 रुपये के इनाम की घोषणा की, उन्होंने यह भी मांग की कि हमलावरों को सजा के रूप में सार्वजनिक रूप से घुमाया जाए.

 

यह भी देखें: मुझे वह नहीं कहना चाहिए... 'मां-बाप' वाले भद्दे कमेंट के बाद रणवीर इलाहाबादिया ने माफी मांगी, क्या कुछ कहा?