BREAKING:
'POK न तो आज़ाद और न विवादित, बल्कि कब्जे वाला क्षेत्र', कश्मीर में उबाल से टेंशन में पाकिस्तान, मुनिर की हवा टाइट       40 मिनट तक तड़पता रहा वो, देखती रही दुनिया और फिर वो छोड़ गया दुनिया! गाजियाबाद के राज कुमार की मौत की दर्दनाक स्टोरी       क्या मकान मालिक लिव-इन कपल को घर देने से कर सकता है इनकार? जानिए क्या कहता है कानून       आमिर खान के खिलाफ जारी हुआ फतवा, आखिर एक्टर से क्यों नाराज हुए मौलाना?       'अगर E20 नहीं चाहिए तो अधिक पैसे देकर 100% पेट्रोल लो', एथेनॉल पर हंगामा के बीच नितिन गडकरी, बेटों के कारोबार पर भी तोड़ी चुप्पी       Aaj Ka Rashifal 8 July 2026: मेष से मीन तक जानें नौकरी, करियर और धन से जुड़े बड़े संकेत       दुनिया हथियार बेचने वाला दूसरा सबसे बड़ा देश भारत, जानिए सैन्य ताकत के लिए कितना करता है खर्च       विधायक से लेकर सांसद तक! ताश के पत्तों की तरह बिखर रही ममता सेना, TMC राजनीतिक संकट पर ताजा UPDATE       Airbus A380 पैसेंजर प्लेन की कहानी किसी इंजीनियरिंग चमत्कार से कम नहीं, जानिए क्यों कहलाता है 'King of the Skies'       Sriram Krishnan कौन हैं, जिन्होंने ट्रंप को दिया झटका? व्हाइट हाउस छोड़ने का किया एलान      

Udaipur: सिर्फ स्कूली रंजिश या फिर कुछ और? इंटरनेट और स्कूल-कॉलेज बंद, धारा 163 लागू, नहीं थम रहा उदयपूर में बवाल

Udaipur: राजस्थान के उदयपुर में शुक्रवार की सुबह सरकारी स्कूल के दो छात्रों के बीच विवाद के चलते शहर में तनाव फैल गया. इस घटना में एक छात्र ने दूसरे को चाकू मार दी, जिसका इलाज चल रहा है.

Udaipur: राजस्थान का उदयपुर हिंसा के बाद पूरी तरह से छावनी बन गया है. जहां एक सरकारी स्कूल के 10वीं के छात्र ने अपने ही क्लासमेट पर चाकू से हमला कर दिया. हमले के बाद छात्र की स्थिति गंभीर बताई जा रही है. कहा जा रहा है कि छात्र के किडनी में समस्या आ गई है. जिसका इलाज अस्पताल के आईसीयू वार्ड में चल रहा है. दोनों ही छात्र नाबालिग़ हैं.

कई मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक हमला करने वाला छात्र किसी दूसरे समुदाय का बताया गया है. इसे लेकर लोगों को कन्हैया कुमार की याद आ गई, जिन्हें किसी दूसरे समुदाय के लोगों ने चाकू से हमला कर जान ले ली थी. हमले की जानकारी मिलते ही लोग अपनी सुरक्षा पर सवाल उठाते हुए सड़क पर आ गए और तोड़फोड़ करने लगे. लोगों ने पूरे शहर में जमकर बवाल काटा. कई गाड़ियां जला दी गई. 

सीएम भजनलाल शर्मा कर रहे हैं मॉनिटरिंग 

शहर की गंभीर स्थिति को देखते हुए  मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा खुद पूरे मामले की मॉनिटरिंग कर रहे हैं. उदयपुर कलेक्टर ने बवाल बढ़ने पर धारा 163 लागू कर दी है. वहीं इंटरनेट को 24 घंटे और स्कूल-कॉलेजों को अगले आदेश तक के लिए बंद कर दिया गया है.

(बता दें कि धारा 163 को पहले धारा 144 के नाम से जाना जाता था, लेकिन बीते दिनों भारत के कानून में बदलाव होने के बाद अब इस का नाम 163 कर दिया है. हालांकि इसके सारे प्रावधान वही है.)

घटना के बाद कई संगठनों ने शहर के चेतक सर्कल, हाथी पोल, अश्विनी बाजार, बापू बाजार और घंटाघर एरिया में दुकानें बंद करवा दी. गुस्साएं लोगों लगातार आरोपी के घर पर बुलडोजर चलाने की मांग कर रहे हैं. वहीं मामले में आरोपी और उसके पिता को गिरफ्तार कर लिया गया है. 

ये भी देखिए: Kolkata rape-murder case: '6 घंटे के अंदर FIR', स्वास्थ्यकर्मियों की सुरक्षा के लिए मोदी सरकार का बड़ा आदेश

Tags: