BREAKING:
PM Kisan 22nd Installment 2026: 9.32 करोड़ किसानों के खातों में पहुंचे 2-2 हजार रुपये, ऐसे चेक करें पैसे आए या नहीं       साइलेंट स्लीप एपिडेमिक क्या है, जो भारत में 45% लोगों की निंद उड़ा रहा?       भारतीय टैंकरों को Strait of Hormuz से सुरक्षित गुजरने की अनुमति, जयशंकर की कूटनीति लाई रंग       Aaj Ka Rashifal 26 February 2026: आर्द्रा नक्षत्र का असर, किस राशि पर कितना भारी पड़ेगा आज का दिन?       कितना ताकतवर है HAMMER मिसाइल, जो राफेल की बनेगी नई ताकत? Modi-Macron मुलाकात में डिफेंस डील का धमाका       India AI Summit 2026: क्या यही है भारत की टेक सुपरपावर बनने की शुरुआत? ग्लोबल रेस में बढ़त बनाने की तैयारी | 10 POINTS       AI के डर से डगमगाया भारतीय IT सेक्टर, एक हफ्ते में ₹4 लाख करोड़ से ज्यादा की संपत्ति साफ       IND vs PAK मैच के दौरान रैपर 'हनुमानकाइंड' ने नहीं गाया धुरंधर का टाइटल ट्रैक, छिड़ी बहस के बीच सिंगर हो रहे ट्रोल       Weekly Horoscope, 16-February to 22-February-2026: ग्रहों का बड़ा संकेत, जानिए आपका साप्ताहिक भविष्यफल       Aaj Ka Rashifal 11 February 2026: करियर और रिश्तों में संतुलन बनाएंगे तो चमकेगी किस्मत, पढ़े आज का राशिफल      

अब पशुओं के लिए भी लाखों का आवास, सरकार की इस योजना के लिए ऐसे करें अप्लाई

MGNREGA Pashu Shed Yojana: मनरेगा पशु शेड योजना महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम के तहत केंद्र सरकार चला रही है. इसके जरिए सरकार पशुपालन को बढ़ावा देना चाहती है. यह योजना पशुओं की सुरक्षा और आवास की सुविधा प्रदान करने के लिए चलाई जा रही है. इसके तहत किसानों को सहायता राशि दी जाती है.

MGNREGA Pashu Shed Yojana: मनरेगा के तहत भारत सरकार ने अब पशुओं के लिए भी आवास की सुविधा दी जा रही है. इसके लिए मनरेगा पशु शेड योजना सरकार चला रही है. इसके तहत सरकार पशुपालन को बढ़ावा देना चाहती है. पशुओं के लिए शेड देकर सरकार अत्यधिक ठंड, गर्मी, बारिश से उनकी रक्षा करना चाहती है. इससे बरसात के मौसम में भी कीचड़ और गंदगी से होने वाली बीमारियों से दूर रहेंगे. 

मनरेगा पशु शेड योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक का भारतीय होना आवश्यक है और आवेदक के पास मनरेगा कार्ड भी होना चाहिए. इसके साथ ही आवेदक की उम्र 18 वर्ष से अधिक होनी चाहिए. इसके अंर्तगत 5 पशु पर 75 हज़ार, 6 से 15 पशु पर 1.50 लाख जबकि इससे ज्यादा होने पर 2.50 लाख तक की सहायता मिल पायेगी. इस योजना का लाभ वह किसान उठा सकते हैं  जिनके पास चार या चार से अधिक पशु हैं. शेड बनवाने के लिए किसानों के पास खुद की जमीन का होना भी जरूरी है.

आवेदन के लिए आवश्यक दस्तावेज

मनरेगा पशु शेड योजना का लाभ उठाने के लिए आवेदक किसान भाई के पास आधार कार्ड, आय प्रमाण पत्र, आवास प्रमाण पत्र, दो पासपोर्ट साइज फोटो, मनरेगा कार्ड, बैंक खाता, आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर होना जरूरी है. योजना का लाभ किसानों तक पहुंचाने के लिए बिहार में ग्राम प्रधान यानी कि मुखिया को इसकी जिम्मेदारी दी गई है. 

किसान भाई ऐसे करें अप्लाई

  • आवेदक सबसे पहले इसके आफिशियल वेबसाइट nrega.nic.in पर जाएं.
  • वेबसाइट के होम पेज पर इसका आवेदन फॉर्म डाउनलोड करना होगा.
  • डाउनलोड किए गए आवेदन फार्म को आप A4 साइज पेपर में प्रिंट कर लेंगे.
  • आवेदन फार्म में सभी आवश्यक जानकारी भर लें.
  • आवेदन फार्म और आवश्यक दस्तावेजों के साथ नजदीकी बैंक ब्रांच में जाकर जमा कर दें.
  • योजना से संबंधित कार्यालय आवेदन फार्म को प्राप्त करने के बाद इसका सत्यवान करेगा.
  • सारी प्रक्रिया पूरी होने के बाद आपके खाते में शेड के लिए पैसे भेजे जायेंगे.
  • राशि आने के बाद आपके पशु सेड निर्माण जांच पंचायत के ग्राम प्रधान या मनरेगा अधिकारी करेंगे

ये भी देखिए: Bihar: सीएम नीतीश कुमार के ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी, इस बड़े आतंकी संगठन की ओर से आया ईमेल