BREAKING:
'POK न तो आज़ाद और न विवादित, बल्कि कब्जे वाला क्षेत्र', कश्मीर में उबाल से टेंशन में पाकिस्तान, मुनिर की हवा टाइट       40 मिनट तक तड़पता रहा वो, देखती रही दुनिया और फिर वो छोड़ गया दुनिया! गाजियाबाद के राज कुमार की मौत की दर्दनाक स्टोरी       क्या मकान मालिक लिव-इन कपल को घर देने से कर सकता है इनकार? जानिए क्या कहता है कानून       आमिर खान के खिलाफ जारी हुआ फतवा, आखिर एक्टर से क्यों नाराज हुए मौलाना?       'अगर E20 नहीं चाहिए तो अधिक पैसे देकर 100% पेट्रोल लो', एथेनॉल पर हंगामा के बीच नितिन गडकरी, बेटों के कारोबार पर भी तोड़ी चुप्पी       Aaj Ka Rashifal 8 July 2026: मेष से मीन तक जानें नौकरी, करियर और धन से जुड़े बड़े संकेत       दुनिया हथियार बेचने वाला दूसरा सबसे बड़ा देश भारत, जानिए सैन्य ताकत के लिए कितना करता है खर्च       विधायक से लेकर सांसद तक! ताश के पत्तों की तरह बिखर रही ममता सेना, TMC राजनीतिक संकट पर ताजा UPDATE       Airbus A380 पैसेंजर प्लेन की कहानी किसी इंजीनियरिंग चमत्कार से कम नहीं, जानिए क्यों कहलाता है 'King of the Skies'       Sriram Krishnan कौन हैं, जिन्होंने ट्रंप को दिया झटका? व्हाइट हाउस छोड़ने का किया एलान      

Petrol-Diesel Price: बिहार-यूपी में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में उफान, महानगरों समेत जानिए अपने शहर का रेट

Petrol Diesel Price: देश के कई राज्यों में जहां पेट्रोल-डीजल की कीमतों में वृद्धि देखने को मिली है तो कई राज्यों में जनता को राहत की सांस भी मिली है. आईए जानते हैं कहां क्या भाव मिल रहा है पेट्रोल-डीजल.

Petrol-Diesel Price Today: जनता पर एक और महंगाई का बोझ डलने जा रहा है. सरकारी तेल कंपनियों ने आज यानी 3 जुलाई के लिए पेट्रोल-डीजल की नई कीमतों में इजाफा कर दिया है. बता दें कि देश भर में पेट्रोल-डीजल का रेट हर दिन सुबह 6 बजे अपडेट किए जाते हैं. नए रेट के मुताबिक, कई राज्य जैसे यूपी से बिहार तक में पेट्रोल डीजल की कीमतें बढ़ाई गई है तो कई अन्य राज्यों में इसकी कीमतों में कमी भी की गई है. वहीं कई ऐसे भी राज्य है, जहां इनकी कीमतों में कोई भी बदलाव नहीं किया गया है. ऐसे में तेल भरवाने के लिए पेट्रोल पंप जाने से पहले यह जानना जरूरी है कि आज आपके शहर में पेट्रोल-डीजल किस भाव पर मिल रहा है. 

बिहार-यूपी में घटे पेट्रोल-डीजल के दाम

राज्य स्तर पर बात करें तो आज बिहार और यूपी सहित कई राज्यों में पेट्रोल-डीजल महंगा हो गया है. बिहार में पेट्रोल (Petrol Price in Bihar Today) 50 पैसे बढ़कर 107.31 रुपये प्रति लीटर और डीजल (Diesel Price in Bihar) 47 पैसे बढ़कर 94.02 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है. यूपी में पेट्रोल 5 पैसे बढ़कर 94.57 रुपये प्रति लीटर और डीजल 5 पैसे बढ़कर 87.64 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है. इस तरह जनता को आज से बढ़े हुए कीमत पर ये तेल मिलने वाली है. और उनकी जेब पर भी इसका असर देखने को मिलेगा.

महाराष्ट्र में पेट्रोल -डीजल के दाम 

बात महाराष्ट्र की करें तो राज्य में पेट्रोल के दाम (Petrol Price In Maharashtra Today) 19 पैसे घटकर 104.53 रुपये प्रति लीटर और डीजल (Diesel Price in Maharashtra Today) 18 पैसे घटकर 91.06 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है. माहाराष्ट्र की जनता इस थोड़े से बदलाव से राहत की सांस ले पाएगी.

महानगरों में पेट्रोल-डीजल के दाम

महानगर पेट्रोल डीजल
दिल्ली 94.72 रुपये/लीटर 87.62 रुपये/लीटर
मुंबई 104.21 रुपये/लीटर 92.15 रुपये/लीटर
कोलकाता 103.94 रुपये/लीटर 90.76 रुपये/लीटर
चेन्नई 100.98 रुपये/लीटर 92.56 रुपये/लीटर

ये भी देखिए: Hathras Stampede: हादसे के बाद Mainpuri आश्रम से भी फरार हुआ बाबा, पुलिस की तलाश जारी, संयोग या साजिश?