BREAKING:
PM Kisan 22nd Installment 2026: 9.32 करोड़ किसानों के खातों में पहुंचे 2-2 हजार रुपये, ऐसे चेक करें पैसे आए या नहीं       साइलेंट स्लीप एपिडेमिक क्या है, जो भारत में 45% लोगों की निंद उड़ा रहा?       भारतीय टैंकरों को Strait of Hormuz से सुरक्षित गुजरने की अनुमति, जयशंकर की कूटनीति लाई रंग       Aaj Ka Rashifal 26 February 2026: आर्द्रा नक्षत्र का असर, किस राशि पर कितना भारी पड़ेगा आज का दिन?       कितना ताकतवर है HAMMER मिसाइल, जो राफेल की बनेगी नई ताकत? Modi-Macron मुलाकात में डिफेंस डील का धमाका       India AI Summit 2026: क्या यही है भारत की टेक सुपरपावर बनने की शुरुआत? ग्लोबल रेस में बढ़त बनाने की तैयारी | 10 POINTS       AI के डर से डगमगाया भारतीय IT सेक्टर, एक हफ्ते में ₹4 लाख करोड़ से ज्यादा की संपत्ति साफ       IND vs PAK मैच के दौरान रैपर 'हनुमानकाइंड' ने नहीं गाया धुरंधर का टाइटल ट्रैक, छिड़ी बहस के बीच सिंगर हो रहे ट्रोल       Weekly Horoscope, 16-February to 22-February-2026: ग्रहों का बड़ा संकेत, जानिए आपका साप्ताहिक भविष्यफल       Aaj Ka Rashifal 11 February 2026: करियर और रिश्तों में संतुलन बनाएंगे तो चमकेगी किस्मत, पढ़े आज का राशिफल      

Delhi Rain: वसंत विहार में दीवार ढही, 3 शव बरामद, अब तक राजधानी में बारिश से आई त्रासदी ने इतने लोगों की ली जान

Delhi Rain: दिल्ली में आई बारिश लोगों पर कहर मन कर टूट पड़ी. कहीं लोगों का घर डूब गया तो कहीं लोगों की जान चली गई. सरकार के पास इस बारिश के बाद की व्यवस्था शून्य दिखाई दी.

Delhi Rain: देश की राजधानी दिल्ली में हुई बारिश ने तबाही मचा रखी है. दिल्ली सरकार के पास दिल्ली की जल निकासी को लेकर कोई व्यवस्था नहीं है, इसकी भी पोल खुल गई. सुबह हुई बारिश का पानी शाम तक भी निकल नहीं पाया. लोगों की जानें भी जा रही है. लोग कह रहे हैं माना कि बारिश प्राकृतिक है, लेकिन व्यवस्था तो सरकार के हाथ में हैं.   

दिल्ली के वसंत विहार इलाके में एक निर्माण स्थल पर ढही दीवार के मलबे से शनिवार को तीन मजदूरों के शव निकाले गए. इसी के साथ दिल्ली में वर्षा से जुड़े हादसों में मारे गए लोगों की संख्या बढ़कर आठ हो गई है. इसी तरह, जलभराव व वर्षा संबंधित विभिन्न घटनाओं में 70 से अधिक लोग घायल हुए, जिन्हें उपचार के लिए विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है. दिल्ली अग्निशमन सेवा (DFS) को निर्माणधीन दीवार ढहने की सूचना शुक्रवार सुबह साढ़े पांच बजे मिली थी. 

DFS के अधिकारियों ने बताया कि तीन श्रमिकों के शव मलबे से बाहर निकाले गए हैं, जिनमें से दो की पहचान 19 वर्षीय संतोष कुमार यादव और 38 वर्षीय संतोष के रूप में की गई है। तीसरे श्रमिक की पहचान अभी नहीं हो पाई है. उन्होंने बताया कि मलबे को हटाने के लिए क्रेन का इस्तेमाल किया गया और नींव के गड्ढे से पंप की मदद से पानी निकाला गया. इसके साथ ही यह पता लगाने के लिए तलाश अभियान जारी है कि मलबे में कोई और व्यक्ति तो फंसा हुआ नहीं है

बता दें कि दिल्ली में शुक्रवार को बारिश से जुड़े हादसों में 5 लोगों की मौत हो गई थी. शुक्रवार को हुई वर्षा पिछले 88 साल में इस महीने हुई सर्वाधिक वर्षा है. दिल्ली में शुक्रवार को इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय (आईजीआई) हवाई अड्डे के टर्मिनल-1 की छत का एक हिस्सा वहां खड़ी कारों पर गिर गया था जिससे एक टैक्सी चालक की मौत हो गई थी और छह अन्य लोग घायल हो गए थे. 

इसके अलावा, रोहिणी के प्रेम नगर इलाके में 39 वर्षीय व्यक्ति की करंट लगने से मौत हो गई थी और न्यू उस्मानपुर इलाके में बारिश के पानी में डूबने से दो बच्चों की मौत हो गई थी. पुलिस ने बताया कि उत्तर-पश्चिमी दिल्ली के शालीमार बाग इलाके में एक अंडरपास में जमा बारिश के पानी में डूबने से 20 साल के एक व्यक्ति की मौत हो गई.

ये भी देखिए: Delhi Rain: कहीं जमीन धंसी तो कहीं लंबी जाम, दिल्ली सरकार की कुव्यवस्था की खुली पोल, देखिए पूरी रिपोर्ट