BREAKING:
अभी खत्म नहीं होगी ईरान जंग, अगले 2-3 हफ्ते करेंगे जोरदार हमले... ट्रंप ने अपने संबोधन में क्या क्या कहा? | 10 POINTS       All is well! भारत में फिर से नहीं लगेगा लॉकडाउन, LPG संकट के बीच मंत्री हरदीप पुरी ने बताया पूरा सच       US-इज़राइल-ईरान तनाव के बीच सरकार ने ₹10 प्रति लीटर घटाई एक्साइज ड्यूटी, जानिए कितना सस्ता होगा ₹10 प्रति लीटर       AI के दम पर आगे बढ़ेगा Microsoft, HR से लेकर वर्क कल्चर तक बदलाव, क्या है कंपनी की मास्टर प्लान?       ईरान की दरियादिली! इन दोस्त देशों के जहाजों को Strait of Hormuz मिली एंट्री, क्या भारत भी है इसमें शामिल?       LPG खत्म, अब 3 महीने में लेना होगा PNG कनेक्शन! भारत में बदल जाएगी रसोई गैस की पूरी व्यवस्था | 5 Points में समझिए पूरी कहानी       ईरान ने अमेरिका को दिया अरबों का 'तोहफा'! क्या ये Strait of Hormuz है? ट्रम्प के दावे से ग्लोबल मार्केट हिला       क्या आप घर किराए पर ले रहे हैं? किराएदार और मकान मालिक दोनों जान लें पहले ये ज़रूरी नियम       सिर्फ 43 किमी फेंसिंग, 1600 किमी बॉर्डर पर खतरा, भारत-म्यांमार बॉर्डर पर घुसपैठ, ड्रोन और उग्रवाद का कनेक्शन!       58 महिलाएं, काला खेल, हिडेन कैमरा और फिर समाधान के बहाने... नासिक का ढोंगी ज्योतिषी और उसका 'डार्क' फार्महाउस      

Neet Paper Leak: बिहार के नवादा में जांच के लिए पहुंची CBI के अधिकारियों के साथ मारपीट, गाड़ियां भी तोड़ीं, देखिए पूरी रिपोर्ट

यूजीसी-नेट पेपर लीक मामले में बिहार के नवादा पहुंची CBI के अधिकारियों के साथ मारपीट की खबर सामने आई है. खबर ये भी आ रही है कि उनकी गाड़ियों में भी तोड़फोड़ की गई है, जिसे लेकर पुलिस ने 4 लोगों को गिरफ्तार किया है.

Neet Paper Leak: नीट पेपर लीक के मामले ने देश में कोहराम मचा रखा है और अब इसकी जांच CBI को सौंप दी गई है. सीबीआई की टीम जांच शुरू करने के लिए बाहिर पहुंच चुकी है. इस बीच बिहार के नवादा जिले के रजौली से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहां यूजीसी-नेट पेपर लीक मामले में जांच के लिए दिल्ली से आई सीबीआई की टीम पर हमला हुआ है और सीबीआई के अधिकारियों के साथ मारपीट भी की गई है. 

नवादा में यूजीसी नेट पेपर लीक मामले में मोबाइल लोकेशन पर दिल्ली से पहुंची सीबीआई की टीम के अधिकारियों की पिटाई की गई. ये घटना 23 जून की बताई जा रही है, जिसकी जानकारी आज सामने आई है. दरअसल, कसियाडीह गांव के लोगों ने सीबीआई की टीम को नकली समझकर पीटना शुरू कर दिया और गाड़ियों में तोड़फोड़ की. सीबीआई की जांच टीम में नवादा जिले की टाउन थाना पुलिस की 1 महिला कॉन्स्टेबल समेत CBI के 4 अधिकारी शामिल थे.

बिहार में सीबीआई की टीम पर हमला मामले में एक्शन लिया गया है और मामले में  4 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. इसके साथ ही इसे लेकर 200 अज्ञात लोगों के खिलाफ FIR दर्ज हुई है. पुलिस इस घटना को लेकर जांच में जूट गई है. 

बता दें कि  CBI के अधिकारियों ने बताया कि आर्थिक अपराध इकाई इस मामले में अबतक 18 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है. केंद्र सरकार से इस मामले की CBI जांच का आदेश मिलने से पहले तक EOU ही इसकी जांच कर रही थी. उन्होंने बताया कि मूल रूप से समस्तीपुर के रहने वाले यादवेंदु की पहचान इस मामले में मुख्य आरोपी के रूप में हुई है. 

ये भी देखिए: Noida International Airport: 2024 में नहीं लॉन्च हो पाएगा नोएडा एयरपोर्ट, ये है इसकी बड़ी वजह, जानिए कब तक शुरू होंगी उड़ाने