BREAKING:
दुनिया हथियार बेचने वाला दूसरा सबसे बड़ा देश भारत, जानिए सैन्य ताकत के लिए कितना करता है खर्च       विधायक से लेकर सांसद तक! ताश के पत्तों की तरह बिखर रही ममता सेना, TMC राजनीतिक संकट पर ताजा UPDATE       Airbus A380 पैसेंजर प्लेन की कहानी किसी इंजीनियरिंग चमत्कार से कम नहीं, जानिए क्यों कहलाता है 'King of the Skies'       Sriram Krishnan कौन हैं, जिन्होंने ट्रंप को दिया झटका? व्हाइट हाउस छोड़ने का किया एलान       सरकार गई, अब TMC पार्टी बचाने में लगी Mamata Banerjee! 'दिल्ली चलो आंदोलन' कितना होगा सफल?       9,49,50,50,00,00,000 रुपये के मालिक हैं Elon Musk, जानिए इतने पैसे में क्या-क्या खरीद सकते हैं       शरीर में आयरन की है कमी? आज से खाएं ये 6 सुपरफूड्स, जो बना देंगे आपको Iron Man       'क्वाइट क्रैकिंग' क्या है, आजकल इतने सारे माता-पिता क्यों परेशान और दबाव में महसूस कर रहे हैं?       'हम सिर्फ पड़ोसी नहीं, एक ही नदियों के बच्चे हैं', भारत दौरे पर नेपाल के विदेश मंत्री शिशिर खानाल ने क्यों कही ये बात?       13 साल की उम्र में भी IPL नीलमी से क्यों खुश नहीं हैं Vaibhav Sooryavanshi? कर दिया बड़ा खुलासा      

NEET paper leak: बिहार के बाद महाराष्ट्र से जुड़े तार, लातूर से 2 शिक्षक गिरफ्तार, पूछताछ जारी

NEET पेपर लीक के तार बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश, हरियाणा और राजस्थान के बाद अब महाराष्ट्र से जुड़ गया है. मामले में अब महाराष्ट्र से भी दो शिक्षकों को हिरासत में लिया गया है, जो

NEET paper leak: NEET पेपर लीक ने देशभर में हंगामा मचा दिया है. मामले में सबसे पहले इस सबसे बड़े परीक्षा के पेपर लीक का केन्द्र बिंदु बिहार और यूपी बना, लेकिन अब इसके तार महाराष्ट्र से जुड़ते नजर आ रहे हैं.  महाराष्ट्र की नांदेड़ एटीएस ने दो शिक्षकों को लातूर से हिरासत में लिया है, जिसमें एक लातूर और दूसरा सोलापुर में जिला परिषद स्कूल में शिक्षक हैं. अब आशंका जताई जा रही है कि पेपर लीक का तार पूरे देश से जुड़ा है. दोनो आरोपी लातूर में एक निजी कोचिंग सेंटर भी चलाती हैं. फिलहाल दोनों शिक्षकों से गहन पूछताछ जारी है. 

बिहार से हुई थी पहली गिरफ्तारी

बिहार पुलिस ने ही सबसे पहले पेपर लीक मामले में गिरफ्तारी की थी. इसके बाद इसका लिंक झारखंड और फिर उत्तर प्रदेश से जुड़ता दिखा. जांच जब आगे बढ़ी हरियाणा और राजस्थान के परीक्षा केंद्रों की भी चर्चा होने लगी.  हरियाणा के एक ही सेंटर के अधिकतर छात्रों ने टॉप किया था. 

प्रदीप सिंह खरोला बने नए NTA महानिदेशक 

जांच जारी है. इस बीच सरकार ने अपने पहले फैसले में सुबोध कुमार सिंह को नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) के महानिदेशक पद से हटा दिया. उनकी जगह पर प्रदीप सिंह खरोला को नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की कमान सौंपी गई है. 

मामले में CBI ने जांच की शुरू

आपको बता दें कि NEET पेपर लीक मामले में सीबीआई ने जांच शुरू कर दी है. देश में अलग-अलग राज्यों में सीबीआई ब्रांच की टीम जांच में जुट गई है. सीबीआई अभी तक गिरफ्तार आरोपियों को रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी. NTA के जिन अधिकारियों ने नीट परीक्षा कंडक्ट करवाई सीबीआई उन सभी से जल्द संपर्क कर सकती है. वहीं विपक्षी दल लगातार केंद्र सरकार पर हमलावर है. सड़कों पर छात्र और उनके अभिभावक प्रदर्शन कर रहे हैं. इसको लेकर पूरे देश में आक्रोश का माहौल है.

ये भी देखिए: Prajwal Revanna के भाई Suraj Revanna को पुलिस ने किया अरेस्ट, पार्टी कार्यकर्ता ने लगाया अप्राकृतिक संबंध बनाने का आरोप