BREAKING:
दुनिया हथियार बेचने वाला दूसरा सबसे बड़ा देश भारत, जानिए सैन्य ताकत के लिए कितना करता है खर्च       विधायक से लेकर सांसद तक! ताश के पत्तों की तरह बिखर रही ममता सेना, TMC राजनीतिक संकट पर ताजा UPDATE       Airbus A380 पैसेंजर प्लेन की कहानी किसी इंजीनियरिंग चमत्कार से कम नहीं, जानिए क्यों कहलाता है 'King of the Skies'       Sriram Krishnan कौन हैं, जिन्होंने ट्रंप को दिया झटका? व्हाइट हाउस छोड़ने का किया एलान       सरकार गई, अब TMC पार्टी बचाने में लगी Mamata Banerjee! 'दिल्ली चलो आंदोलन' कितना होगा सफल?       9,49,50,50,00,00,000 रुपये के मालिक हैं Elon Musk, जानिए इतने पैसे में क्या-क्या खरीद सकते हैं       शरीर में आयरन की है कमी? आज से खाएं ये 6 सुपरफूड्स, जो बना देंगे आपको Iron Man       'क्वाइट क्रैकिंग' क्या है, आजकल इतने सारे माता-पिता क्यों परेशान और दबाव में महसूस कर रहे हैं?       'हम सिर्फ पड़ोसी नहीं, एक ही नदियों के बच्चे हैं', भारत दौरे पर नेपाल के विदेश मंत्री शिशिर खानाल ने क्यों कही ये बात?       13 साल की उम्र में भी IPL नीलमी से क्यों खुश नहीं हैं Vaibhav Sooryavanshi? कर दिया बड़ा खुलासा      

World Yoga Day: रचेगा इतिहास, कश्मीर में डल झील के किनारे PM Modi करेंगे योग, जानिए क्या है इस बार का थीम

World Yoga Day: 21 जून 2024 को पूरी दुनिया में योग दिवस मनाया जाएगा, जिसका प्रतिनिधित्व भारत करते नजर आएगा. खास बात ये है कि इस दिन पीएम मोदी देश की जान कश्मीर के डल झील से योग दिवस का प्रतिनिधित्व करेंगे.

World Yoga Day: जब 21 जून को पूरी दुनिया में योग दिवस मन रहा होगा, तो भारत का सिरमौर कहे जाने वाले कश्मीर में इतिहास रचा जाएगा. पीएम मोदी अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में डल झील के (PM Modi Srinagar Visit) किनारे योग करते नजर आएंगे. इधर पीएम मोदी अपनी सांसे अंदर बाहर कर रहे होंगे और उधर पाकिस्तान की सांसे फूल रही होगी. भारत के लिए ये सदियों बाद एक मिशाल होगी, क्योंकि ये आतंकवाद पर एक करारा चोट माना जा रहा है. 

कश्मीर से पीएम मोदी करेंगे योग दिवस का प्रतिनिधित्व 

बता दें कि PM मोदी बुलेवार्ड रोड के किनारे स्थित शेर-ए-कश्मीर इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर (SKICC) में आयोजित होने वाले योग सत्र का नेतृत्व करेंगे, जिसमें हजारों लोगों के शामिल होने की उम्मीद है. योग हमेशा भारत की संस्कृति का का अभिन्‍न अंग रहा है. जानकारी के लिए बता दें कि भारत की अगुवाई में ही अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाना शुरू हुआ था.

भारत करता है इंटरनेशनल योग दिवस का प्रतिनिधित्व 

दुनियाभर के कई देशों में लोगों को योग के महत्‍व को समझाने के लिए हर साल 21 जून को अंतरराष्‍ट्रीय योग दिवस (International Yoga Day 2024) के तौर पर मनाया जाता है और इसका प्रतिनिधित्‍व भारत करता है. इस बार अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का थीम 'स्वयं और समाज के लिए योग' (Yoga for Self and Society) है. दुनियाभर में 10वें योग दिवस का आयोजन किया जा रहा है. 

कब और कैसे हुई इंटरनेशनल योग दिवस की शुरुआत 

बता दें कि योग दिवस की शुरुआत पीएम मोदी के आवाहन आह्वान के बाद ही शुरू हुआ था. संयुक्त महासभा में 27 सितंबर 2014 को नरेंद्र मोदी ने दुनियाभर के तमाम देशों से योग दिवस मनाने की बात कही थी. संयुक्त राष्ट्र महासभा ने मोदी के इस प्रस्ताव को स्वीकार करते हुए 21 जून 2015 को पहला अंतरराष्‍ट्रीय योग दिवस मनाया था. उस दिन से से हर साल 21 जून को पूरी दुनिया में योग दिवस मनाया जाता है.

ये भी देखिए: Modi सरकार ने कस ली है कमर, जनता को मिलेगी फर्जी कॉल और मैसेज से छुट्टी, देखिए रिपोर्ट