BREAKING:
PM Kisan 22nd Installment 2026: 9.32 करोड़ किसानों के खातों में पहुंचे 2-2 हजार रुपये, ऐसे चेक करें पैसे आए या नहीं       साइलेंट स्लीप एपिडेमिक क्या है, जो भारत में 45% लोगों की निंद उड़ा रहा?       भारतीय टैंकरों को Strait of Hormuz से सुरक्षित गुजरने की अनुमति, जयशंकर की कूटनीति लाई रंग       Aaj Ka Rashifal 26 February 2026: आर्द्रा नक्षत्र का असर, किस राशि पर कितना भारी पड़ेगा आज का दिन?       कितना ताकतवर है HAMMER मिसाइल, जो राफेल की बनेगी नई ताकत? Modi-Macron मुलाकात में डिफेंस डील का धमाका       India AI Summit 2026: क्या यही है भारत की टेक सुपरपावर बनने की शुरुआत? ग्लोबल रेस में बढ़त बनाने की तैयारी | 10 POINTS       AI के डर से डगमगाया भारतीय IT सेक्टर, एक हफ्ते में ₹4 लाख करोड़ से ज्यादा की संपत्ति साफ       IND vs PAK मैच के दौरान रैपर 'हनुमानकाइंड' ने नहीं गाया धुरंधर का टाइटल ट्रैक, छिड़ी बहस के बीच सिंगर हो रहे ट्रोल       Weekly Horoscope, 16-February to 22-February-2026: ग्रहों का बड़ा संकेत, जानिए आपका साप्ताहिक भविष्यफल       Aaj Ka Rashifal 11 February 2026: करियर और रिश्तों में संतुलन बनाएंगे तो चमकेगी किस्मत, पढ़े आज का राशिफल      

West Bengal Train Accident: ट्रेन हादसे का बिहार पर असर, इन 19 ट्रेनों को किया गया डायवर्ट, देखिए लिस्ट

पश्चिम बंगाल ट्रेन हादसे का बिहार पर असर पर भी देखने को मिल रहा है. कई ट्रेनों को ठाकुरगंज स्टेशन से डायवर्ट किया गया है, जिसकी लिस्ट हम आपको दिखा रहे हैं.

West Bengal Train Accident: पश्चिम बंगाल के एनजेपी-अलुआबाड़ी रेलखंड में रंगापानी और निजबाड़ी के बीच खड़े आज भीषण ट्रेन हादसे में 15 लोगों की मौत हो चुकी है, वहीं बड़ा संख्या में लोग घायल भी हैं. 13174 कंचनजंघा एक्सप्रेस जो सियालदह की ओर जा रही थी, उसे पीछे से एक मालगाड़ी ने तगड़ी टक्कर मारी, जिसके बाद कई ट्रेनों के रुट को डायवर्ट किया गया. इसका असर बिहार में सबसे अधिक देखने को मिली है. घटना के बाद लगभग 19 ट्रेनों के रुट को डायवर्ट किया गया है. 

इन ट्रेनों को ठाकुरगंज रेलवे स्टेशन होकर डायवर्ट किए गया-

  • 19602 न्यू जलपाईगुड़ी-उदयपुर सिटी साप्ताहिक एक्सप्रेस
  • 20503 डिब्रूगढ़-नई  दिल्ली राजधानी एक्स्प्रेस
  • 12423 डिब्रूगढ़-नई  दिल्ली राजधानी एक्स्प्रेस
  • 01666 अगरतला-रानी कमलापति स्पेशल
  • 12377 सियालदह-न्यू अलीपुरद्वार पदातिक एक्सप्रेस
  • 06105 नागरकोइल जं.-डिब्रूगढ़ स्पेशल
  • 20506 नई दिल्ली- डिब्रूगढ़ राजधानी एक्स्प्रेस
  • 12424 नई दिल्ली-डिब्रूगढ़ राजधानी एक्स्प्रेस
  • 22301 हावड़ा-न्यू जलपाईगुड़ी वंदे भारत एक्सप्रेस
  • 12346 गुवाहाटी-हावड़ा सरायघाट एक्सप्रेस
  • 12505 कामाख्या-आनंद विहार नार्थईस्ट एक्सप्रेस
  • 12510 गुवाहाटी-बेंगलुरु एक्सप्रेस
  • 22302 न्यू जलपाईगुड़ी-हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस
  • 15620 कामाख्या-गया एक्स्प्रेस
  • 15962 डिब्रूगढ़-हावड़ा कामरूप एक्सप्रेस
  • 15636 गुवाहाटी-ओखा एक्सप्रेस
  • 15930 न्यू तिनसुकिया-ताम्बरम एक्सप्रेस
  • 13148 बामनहाट-सियालदह उत्तर बंग एक्सप्रेस
  • 22504 डिब्रूगढ़-कन्याकुमारी एक्सप्रेस

घटना के बाद प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने प्रत्येक मृतक के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (पीएमएनआरएफ) से 2-2 लाख रुपये और घायलों को 50,000 रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की. पश्चिम बंगाल में रंगापानी स्टेशन के निकट सोमवार को एक मालगाड़ी और सियालदह जाने वाली कंचनजंघा एक्सप्रेस के बीच टक्कर हो गई, जिसमें कम से कम 15 लोग मारे गए और करीब 60 अन्य घायल हो गए.

ये भी देखिए: Lok Sabha Speaker: स्पीकर के पोस्ट पर नहीं होगा समझौता, सहयोगियों को मनाने के BJP लगाएगी ये फॉर्मूला