BREAKING:
'POK न तो आज़ाद और न विवादित, बल्कि कब्जे वाला क्षेत्र', कश्मीर में उबाल से टेंशन में पाकिस्तान, मुनिर की हवा टाइट       40 मिनट तक तड़पता रहा वो, देखती रही दुनिया और फिर वो छोड़ गया दुनिया! गाजियाबाद के राज कुमार की मौत की दर्दनाक स्टोरी       क्या मकान मालिक लिव-इन कपल को घर देने से कर सकता है इनकार? जानिए क्या कहता है कानून       आमिर खान के खिलाफ जारी हुआ फतवा, आखिर एक्टर से क्यों नाराज हुए मौलाना?       'अगर E20 नहीं चाहिए तो अधिक पैसे देकर 100% पेट्रोल लो', एथेनॉल पर हंगामा के बीच नितिन गडकरी, बेटों के कारोबार पर भी तोड़ी चुप्पी       Aaj Ka Rashifal 8 July 2026: मेष से मीन तक जानें नौकरी, करियर और धन से जुड़े बड़े संकेत       दुनिया हथियार बेचने वाला दूसरा सबसे बड़ा देश भारत, जानिए सैन्य ताकत के लिए कितना करता है खर्च       विधायक से लेकर सांसद तक! ताश के पत्तों की तरह बिखर रही ममता सेना, TMC राजनीतिक संकट पर ताजा UPDATE       Airbus A380 पैसेंजर प्लेन की कहानी किसी इंजीनियरिंग चमत्कार से कम नहीं, जानिए क्यों कहलाता है 'King of the Skies'       Sriram Krishnan कौन हैं, जिन्होंने ट्रंप को दिया झटका? व्हाइट हाउस छोड़ने का किया एलान      

Amarnaath Yatra: आतंकी हमलों के बीच अमित शाह का करारा जवाब, 'अमरनाथ यात्रा का सुचारू संचालन सरकार की प्राथमिकता'

अमरनाथ यात्रा और जम्मु-कश्मीर में आतंकियों के हमले के बाद अमित शाह एक्शन में दिख रहे हैं. उन्होंने अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा को लेकर बयान दिया है, जिसमें उन्होंने कहा कि, 'मोदी सरकार की प्राथमिकता यह सुनिश्चित करना है कि श्री अमरनाथ यात्रा के श्रद्धालु आसानी से दर्शन कर सकें.'

Amarnaath Yatra: अमरनाथ यात्रा और जम्मु-कश्मीर को आतंकियों द्वारा टारगेट बना जाने कि बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह अपने पुराने तेवर के साथ एक्शन में दिख रहे हैं. शपथ लेते के साथ ही वो आतंक के सफाया के लिए ताबड़तोड़ मीटिंग कर रहे हैं. अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा और जम्मु-कश्मीर की आम जनता की सुरक्षा को सुनिश्चित करने में लग गए हैं. 

अमित शाह ने रविवार को कहा कि नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार की प्राथमिकता अमरनाथ यात्रा का सुचारू संचालन सुनिश्चित करना और श्रद्धालुओं को हिमालय के गुफा मंदिर की यात्रा के दौरान किसी भी कठिनाई का सामना करने से बचाना है.

यात्रा की तैयारियों की समीक्षा के लिए दिल्ली में बुलाई गई एक बैठक में शाह ने सुरक्षा एजेंसियों को सतर्क रहने और दक्षिण कश्मीर के हिमालय में स्थित गुफा मंदिर की तीर्थयात्रा के लिए कर्मियों की पर्याप्त तैनाती सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. अमरनाथ यात्रा 29 जून को शुरू होगी और 19 अगस्त को समाप्त होगी.

यह बैठक जम्मू-कश्मीर में हाल के आतंकवादी हमलों के मद्देनजर आयोजित की गई थी. इन हमलों में 9 लोगों की जान चली गई और कई घायल हो गए थे.

जम्मू में सुरक्षा स्थिति की समीक्षा के तुरंत बाद हुई बैठक में शाह ने कहा, 'मोदी सरकार की प्राथमिकता यह सुनिश्चित करना है कि श्री अमरनाथ यात्रा के श्रद्धालु आसानी से दर्शन कर सकें और उन्हें किसी भी कठिनाई का सामना न करना पड़े.'

उन्होंने कहा कि, 'प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में सरकार श्रद्धालुओं के लिए सुविधाजनक और परेशानी मुक्त अनुभव सुनिश्चित करने और अमरनाथ तीर्थयात्रा के प्रबंधन में पर्यावरण-अनुकूल उपाय अपनाने के लिए प्रतिबद्ध है.'

बैठक में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा, केंद्रीय गृह सचिव अजय भल्ला, खुफिया ब्यूरो के निदेशक तपन डेका, थल सेनाध्यक्ष जनरल मनोज पांडे और थल सेनाध्यक्ष (नामित) लेफ्टिनेंट जनरल उपेन्द्र द्विवेदी उपस्थित थे.

ये भी देखिए: Delhi Water Crisis: बूंद-बूंद के लिए तरस रही है जनता! सरकारें लगा रही एक दूसरे पर आरोप, जानिए पानी के अकाल की रिपोर्ट

Tags: