BREAKING:
बांग्लादेश में चीन बना रहा ड्रोन, बॉर्डर के पास फैक्ट्रियां, कैसे बन रहा भारत की सुरक्षा के लिए खतरनाक?       Ajit Pawar जिस विमान से यात्रा कर रहे थे, वह कौन-सा था? जानिए Learjet 45 की पूरी डिटेल       'भारत बाज़ी मार ली बाजी', India-EU FTA अमेरिका का तंज, यूरोपीय संघ को लेकर कही ये बड़ी बात       Ajit Pawar Family Tree: बारामती से सत्ता के केंद्र तक, परिवार, राजनीति और बगावत की पूरी कहानी       Ajit Pawar कैसे बने महाराष्ट्र की राजनीति के 'दादा'? विमान दुर्घटना में हुई दर्दनाक मौत       Ajit Pawar Died: अजित पवार का विमान कैसे हुआ दुर्घटनाग्रस्त? प्रत्यक्षदर्शियों ने बताई प्लेन क्रैश की आंखों-देखी कहानी | VIDEO       Ajit Pawar Died: नहीं रहे महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार, विमान दुर्घटना में हुई दर्दनाक मौत | VIDEO       UGC के नए नियमों पर आखिर क्यों मचा है बवाल? सुप्रीम कोर्ट तक पहुंचा मामला, छिड़ गई सामाजिक बहस       अरिजीत सिंह ने प्लेबैक सिंगिंग से लिया ब्रेक, सोशल मीडिया पोस्ट से किया बड़ा ऐलान       Aaj Ka Rashifal 28 January 2025: चंद्रमा के साथ धैर्य और स्थिरता से बदलेगी किस्मत, जानिए सभी 12 राशियों का हाल      

Delhi पुलिस ने लड़की के नाम पर बनाई फर्जी इंस्टाग्राम ID, दोस्ती का किया वादा और मेट्रो बुलाकर अपराधी को किया अरेस्ट

दिल्ली पुलिस ने दुर्दांत अपराधी को पकड़ने के लिए एक ऐसा प्लान बनाया, जिसे सुन आप सोच में पड़ जाएंगे. पुलिस ने पहले इंस्टाग्राम पर एक फर्जी लड़की की आईडी बनाई औऱ फिर उसे अपने जाल में फंसाया.

Delhi: दिल्ली पुलिस अपने स्मार्ट वर्क के लिए जानी जाती है. अब हाल में ही दिल्ली की पुलिस ने दशकों से फरार एक अपराधी को पकड़ने के लिए एक ऐसा जाल बिछाया, जिसे सुन पहले तो आप हंस पड़ेंगे और फिर कहेंगे वाह, दिल्ली का पुलिस! दरअसल, एक दुर्दांत अपराधी को पकड़ने के लिए पुलिस ने बनाई लड़की की "फर्जी आईडी" बनानी पड़ी, जिसके बाद उसे पकड़ा जा सका. 

उत्तर दिल्ली के पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) मनोज कुमार ने बताया कि, 'एक पुरुष कांस्टेबल डागर ने एक लड़की के नाम से इंस्टाग्राम पर फर्जी आईडी बनाई. डागर ने बंटी के से 'चैटिंग' शुरू की और वह जल्द ही 'फर्जी लड़की' के साथ दोस्ती करने के लिए लालायित हो गया. इसी दौरान बंटी पंजाबी बाग मेट्रो स्टेशन पर 'फर्जी लड़की' से मिलने के लिए तैयार हो गया जो असल में एक कांस्टेबल था.सात जून को मुलाकात तय हुई.'

आगे मनोज ने बताया कि, 'टीम तैयार थी और तकनीकी निगरानी की मदद से जाल बिछाया गया। जैसे ही आरोपी मौके पर पहुंचा, उसे पंजाबी बाग मेट्रो स्टेशन से सफलतापूर्वक पकड़ लिया गया.' उन्होंने ये भी बताया कि, पुलिस के लिए उसे पकड़ना आसान नहीं था क्योंकि, बंटी गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार अपना पता और फोन नंबर बदल रहा था. 

पुलिस ने कहा कि बंटी के खिलाफ झपटमारी, अवैध हथियार रखने और अवैध शराब की बिक्री के दिल्ली में करीब 20 मामले दर्ज हैं. मनोज कुमार ने बताया, 'आरोपी को तिलक नगर थाने में उसके खिलाफ दर्ज एक मामले में 26 जून 2013 को शहर की अदालत ने भगोड़ा घोषित कर दिया था.' टीम के कई प्रयासों के बाद भी वह पकड़ में नहीं आया था.

ये भी देखिए: भारत के जेम्स बॉन्ड Ajit Doval को तीसरी बार NSA की कमान, चल रही है कुछ बड़ी तैयारी? जानिए इनसाइड रिपोर्ट