BREAKING:
'POK न तो आज़ाद और न विवादित, बल्कि कब्जे वाला क्षेत्र', कश्मीर में उबाल से टेंशन में पाकिस्तान, मुनिर की हवा टाइट       40 मिनट तक तड़पता रहा वो, देखती रही दुनिया और फिर वो छोड़ गया दुनिया! गाजियाबाद के राज कुमार की मौत की दर्दनाक स्टोरी       क्या मकान मालिक लिव-इन कपल को घर देने से कर सकता है इनकार? जानिए क्या कहता है कानून       आमिर खान के खिलाफ जारी हुआ फतवा, आखिर एक्टर से क्यों नाराज हुए मौलाना?       'अगर E20 नहीं चाहिए तो अधिक पैसे देकर 100% पेट्रोल लो', एथेनॉल पर हंगामा के बीच नितिन गडकरी, बेटों के कारोबार पर भी तोड़ी चुप्पी       Aaj Ka Rashifal 8 July 2026: मेष से मीन तक जानें नौकरी, करियर और धन से जुड़े बड़े संकेत       दुनिया हथियार बेचने वाला दूसरा सबसे बड़ा देश भारत, जानिए सैन्य ताकत के लिए कितना करता है खर्च       विधायक से लेकर सांसद तक! ताश के पत्तों की तरह बिखर रही ममता सेना, TMC राजनीतिक संकट पर ताजा UPDATE       Airbus A380 पैसेंजर प्लेन की कहानी किसी इंजीनियरिंग चमत्कार से कम नहीं, जानिए क्यों कहलाता है 'King of the Skies'       Sriram Krishnan कौन हैं, जिन्होंने ट्रंप को दिया झटका? व्हाइट हाउस छोड़ने का किया एलान      

World Blood Donor Day: इस तारीख को मुफ्त में करा सकते हैं ब्लड टेस्ट, अस्पतालों के सरकार ने जारी किए निर्देश

World Blood Donor Day: इस खास दिन पर सरकार ने एक खास पहल की शुरूआत की है. इसके तहत इस दिन अस्पतालों में फ्री ब्लड टेस्ट करने की सुविधा जारी की गई है, ताकि ब्लड डोनर का ब्लड ग्रुप जाना जा सके.

World Blood Donor Day: हर साल लाखों लोगों को किसी न किसी वजह से ब्लड की जरूरत होती है, जिससे किसी मरीज की जान बच जाती है. वर्ल्ड ब्लड डोनर डे भी इसी के लिए लोगों को जागरूक करने के लिए मनाया जाता है. ये हर साल 14 जून पूरी दुनिया में मनाया जाता है. डॉक्टर का मानना है कि हर इंसान को 2 महीने में एक बार ब्लड डोनेट कर सकता है. 

केंद्र सरकार ने हाल में ही एक नई पहल शुरू कर की है, जिससे इमरजैंसी सिचुएशन में ब्लड डोनरों से संपर्क किया जा सकें. इसके तहत वर्ल्ड ब्लड डोनर डे यानी 14 जून को देश के सभी अस्पतालों में फ्री ब्लड टेस्ट करने की सुविधा जारी की गई है. इसके तहत देश के सभी मेडिकल कॉलेज में ब्लड डोनर रजिस्ट्री की जाएगी.

ऐसा इसलिए किया गया है क्योंकि,  आपातकालीन स्थिति में अक्सर मरीज के लिए ब्लड डोनर ढूंढना काफी मुश्किल हो जाता है. इस योजना के तहत सभी लोगों को अपने ब्लड ग्रुप के बारे में पता चल जाएगा और मुश्किल समय में लोग एक-दूसरे की मदद कर सकेंगे.

स्वास्थ्य मंत्रालय के अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया है कि केंद्र और सभी राज्यों के सरकारी और प्राइवेट अस्पताल भी इस योजना से जुड़ेंगे. स्वास्थ्य अधिकारी ने इस बारे में बात करते हुए कहा कि बहुत से ऐसे लोग होते हैं जो अपने ब्लड ग्रुप के बारे में नहीं जानते हैं. इससे सही समय पर मरीज को ब्लड दिया जा सकता है. उसकी जान बचाई जा सकती है. इस दिन ब्लड टेस्ट करने वाले 2 लाख से ज्यादा हॉस्पिटल शामिल होंगे. ये अभियान गांव से लेकर शहरों तक यह अभियान चलाया जाएगा.

ये भी देखिए: Bird Flu: हो जाइए सावधान! पश्चिम बंगाल में मिला भारत का दूसरा बर्ड फ्लू केस, ऐसे करें अपना बचाव