BREAKING:
दुनिया हथियार बेचने वाला दूसरा सबसे बड़ा देश भारत, जानिए सैन्य ताकत के लिए कितना करता है खर्च       विधायक से लेकर सांसद तक! ताश के पत्तों की तरह बिखर रही ममता सेना, TMC राजनीतिक संकट पर ताजा UPDATE       Airbus A380 पैसेंजर प्लेन की कहानी किसी इंजीनियरिंग चमत्कार से कम नहीं, जानिए क्यों कहलाता है 'King of the Skies'       Sriram Krishnan कौन हैं, जिन्होंने ट्रंप को दिया झटका? व्हाइट हाउस छोड़ने का किया एलान       सरकार गई, अब TMC पार्टी बचाने में लगी Mamata Banerjee! 'दिल्ली चलो आंदोलन' कितना होगा सफल?       9,49,50,50,00,00,000 रुपये के मालिक हैं Elon Musk, जानिए इतने पैसे में क्या-क्या खरीद सकते हैं       शरीर में आयरन की है कमी? आज से खाएं ये 6 सुपरफूड्स, जो बना देंगे आपको Iron Man       'क्वाइट क्रैकिंग' क्या है, आजकल इतने सारे माता-पिता क्यों परेशान और दबाव में महसूस कर रहे हैं?       'हम सिर्फ पड़ोसी नहीं, एक ही नदियों के बच्चे हैं', भारत दौरे पर नेपाल के विदेश मंत्री शिशिर खानाल ने क्यों कही ये बात?       13 साल की उम्र में भी IPL नीलमी से क्यों खुश नहीं हैं Vaibhav Sooryavanshi? कर दिया बड़ा खुलासा      

Puri Blast: ओडिशा के जगन्नाथ पूरी में चंदन यात्रा के दौरान कैसे हुआ बड़ा धमाका? 1 की मौत, 35 लोग घायल

ओडिशा में चंदन यात्रा के दौरान हुए धमाके में घायल लोगों का इलाज चल रहा हैं, जहां 4 की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है.

ओडिशा (Odisha) के जगन्नाथ पुरी (Jagannath Puri) में चंदन यात्रा के दौरान बड़ा धमाका हो गया है. इस दौरान 1 की मौत वहीं 35 घायल बताए जा रहे हैं. घटना बुधवार की रात को हुई. घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुरी पुलिस की एक टीम पहुंची और मामले की जांच में लग गई है.

घायलों का चल रहा है इलाज

मिली जानकारी के मुताबिक, पूरी में चंदन यात्रा निकाली जा रही थी, इसी बीच आतिशबाजी के दौरान पटाखों के ढेर में एक बड़ा धमाका हो गया. घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिसमें 4 की हालत गंभीर बताई जा रही है.

कैसे हुआ इतना बड़ा धमाका?

पुलिस के मुताबिक, घटना के समय सौ से भी ज्यादा लोग चंदन यात्रा में शामिल थे. सभी लोग नरेन्द्र पुष्करिणी सरोवर के घाट जमा हुए थे. वहां मौजूद श्रद्धालुओं आतिशबाजी भी कर रहे थे, इसी दौरान आग की एक चिंगारी पटाखों के स्टॉक के ऊपर जा गिरी. उसके बाद वहां तेज धमाके होने लगे. कुछ लोग तो सरोवर में कूद गए लेकिन कुछ इस धमाके की लपट में आ गए.

सीएम नवीन पटनायक ने जताई चिंता

ओडिशा के सीएम नवीन पटनायक ने घटना पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि, 'पुरी के इस हादसे को लेकर मन व्यथित है. मुख्य प्रशासनिक सचिव और जिला प्रशासन को घायलों का उचित उपचार हेतु निगरानी रखने का निर्देश दिया गया है. घायलों के उपचार के लिए सीएम राहत कोष से पैसे खर्च किए जाएंगे.'

ये भी देखिए: IMD Update today: हीटवेव को लेकर राजधानी दिल्ली समेत इन राज्यों में ऑरेंज अलर्ट जारी