BREAKING:
'POK न तो आज़ाद और न विवादित, बल्कि कब्जे वाला क्षेत्र', कश्मीर में उबाल से टेंशन में पाकिस्तान, मुनिर की हवा टाइट       40 मिनट तक तड़पता रहा वो, देखती रही दुनिया और फिर वो छोड़ गया दुनिया! गाजियाबाद के राज कुमार की मौत की दर्दनाक स्टोरी       क्या मकान मालिक लिव-इन कपल को घर देने से कर सकता है इनकार? जानिए क्या कहता है कानून       आमिर खान के खिलाफ जारी हुआ फतवा, आखिर एक्टर से क्यों नाराज हुए मौलाना?       'अगर E20 नहीं चाहिए तो अधिक पैसे देकर 100% पेट्रोल लो', एथेनॉल पर हंगामा के बीच नितिन गडकरी, बेटों के कारोबार पर भी तोड़ी चुप्पी       Aaj Ka Rashifal 8 July 2026: मेष से मीन तक जानें नौकरी, करियर और धन से जुड़े बड़े संकेत       दुनिया हथियार बेचने वाला दूसरा सबसे बड़ा देश भारत, जानिए सैन्य ताकत के लिए कितना करता है खर्च       विधायक से लेकर सांसद तक! ताश के पत्तों की तरह बिखर रही ममता सेना, TMC राजनीतिक संकट पर ताजा UPDATE       Airbus A380 पैसेंजर प्लेन की कहानी किसी इंजीनियरिंग चमत्कार से कम नहीं, जानिए क्यों कहलाता है 'King of the Skies'       Sriram Krishnan कौन हैं, जिन्होंने ट्रंप को दिया झटका? व्हाइट हाउस छोड़ने का किया एलान      

IMD Update today: हीटवेव को लेकर राजधानी दिल्ली समेत इन राज्यों में ऑरेंज अलर्ट जारी

दिल्ली में बुधवार शाम अचानक मौसम में बदलाव आया और आसमान में बादल छा गए तथा कुछ इलाकों में हल्की बूंदाबांदी भी हुई जिसने दिल्ली के लोगों को कुछ राहत दी. आज दिल्ली का अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस रह सकता है जबकि न्यूनतम तापमान 30 डिग्री रिकॉर्ड किया जा सकता है.

गर्मी ने आज आम जन-जीवन को काफी प्रभावित कर रखा है. मौसम विभाग के मुताबिक, 1 जून तक भारत के बड़े हिस्से में भीषण लू के साथ शुष्क मौसम जारी रहेगा, जिसमें जिसमें दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, ओडिशा, मध्य प्रदेश, बिहार, झारखंड में हीटवेव का कहर जारी रहेगा. 30 मई के बाद से उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत में लू से लेकर गंभीर लू की स्थिति धीरे-धीरे कम होने की संभावना है.

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज 30 मई को भीषण लू चलेगी. न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक, IMD के क्षेत्रीय मौसम पूर्वानुमान केंद्र के प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव ने बताया कि IMD ने गुरुवार को म के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. वहीं लगातार लू चलने की स्थिति के बीच, दिल्ली में गरज या धूल भरी आंधी के साथ बहुत हल्की बारिश या बूंदाबांदी के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना है.

'द वेदर चैनल' के मुताबिक, दिल्ली में अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा, जबकि न्यूनतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा. हालांकि, आईएमडी ने आने वाले दिनों में तापमान में धीरे-धीरे कमी आने का भी अनुमान लगाया है.

आज यानी 30 मई को केरल तट और पूर्वोत्तर के कुछ हिस्सों में मानसून के पहुंचने की संभावना है. मौसम विभाग द्वारा पूर्वानुमानित तिथि से एक दिन पहले मानसून की बारिश होने की संभावना है.

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बुधवार को कहा, 'अगले 24 घंटों के दौरान केरल में दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगमन के लिए परिस्थितियां अनुकूल होती जा रही हैं.' बता दें कि, 15 मई को मौसम विभाग ने 31 मई तक केरल में मानसून के आगमन की घोषणा की थी. मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, केरल में पिछले कुछ दिनों से भारी बारिश हो रही है, जिसके परिणामस्वरूप मई में अतिरिक्त बारिश हुई है.

ये भी देखिए: Heat wave: 52.3 डिग्री के साथ उबली दिल्ली, राजधानी में अब तक का सर्वोच्च तापमान, शाम की हल्की बारिश ने दी राहत