BREAKING:
'POK न तो आज़ाद और न विवादित, बल्कि कब्जे वाला क्षेत्र', कश्मीर में उबाल से टेंशन में पाकिस्तान, मुनिर की हवा टाइट       40 मिनट तक तड़पता रहा वो, देखती रही दुनिया और फिर वो छोड़ गया दुनिया! गाजियाबाद के राज कुमार की मौत की दर्दनाक स्टोरी       क्या मकान मालिक लिव-इन कपल को घर देने से कर सकता है इनकार? जानिए क्या कहता है कानून       आमिर खान के खिलाफ जारी हुआ फतवा, आखिर एक्टर से क्यों नाराज हुए मौलाना?       'अगर E20 नहीं चाहिए तो अधिक पैसे देकर 100% पेट्रोल लो', एथेनॉल पर हंगामा के बीच नितिन गडकरी, बेटों के कारोबार पर भी तोड़ी चुप्पी       Aaj Ka Rashifal 8 July 2026: मेष से मीन तक जानें नौकरी, करियर और धन से जुड़े बड़े संकेत       दुनिया हथियार बेचने वाला दूसरा सबसे बड़ा देश भारत, जानिए सैन्य ताकत के लिए कितना करता है खर्च       विधायक से लेकर सांसद तक! ताश के पत्तों की तरह बिखर रही ममता सेना, TMC राजनीतिक संकट पर ताजा UPDATE       Airbus A380 पैसेंजर प्लेन की कहानी किसी इंजीनियरिंग चमत्कार से कम नहीं, जानिए क्यों कहलाता है 'King of the Skies'       Sriram Krishnan कौन हैं, जिन्होंने ट्रंप को दिया झटका? व्हाइट हाउस छोड़ने का किया एलान      

Surya Grahan 2024: कब लगेगा साल का दूसरा सूर्य ग्रहण, भारत में जानिए समय, दिन और तारीख

सूर्य ग्रहण तब लगता है जब चंद्रमा पृथ्वी और सूर्य के मध्य से होकर गुजरता है. इस साल दूसरी बार सूर्य ग्रहण लगने वाला है. जानिए किस किस देश में दिखेगा ये और क्या होगी इसकी टाइमिंग.

Solar Eclipse 2024: सूर्य ग्रहण को लेकर भारत में कई मान्यताएं हैं. यह एक  एक खगोलीय घटना है जो तब होती है जब चंद्रमा पृथ्वी और सूर्य के मध्य से होकर गुजरता है. साल का पहला सूर्य ग्रहण (Surya Grahan) जहां अप्रैल के महीने में लगा था वहीं दूसरा सूर्य ग्रहण आने वाले अक्टूबर के महीने में लगने वाला है.

दूसरा सूर्य ग्रहण 2 अक्टूबर, बुधवार के दिन लगने वाला है. नई दिल्ली के समयानुसार इस सूर्य ग्रहण की शुरुआत का समय रात 9 बजकर 12 मिनट होगा, पूरी तरह से यह 10 बजकर 20 मिनट पर देखा जा सकेगा, मैक्सीमम ग्रहण 12 बजकर 15 मिनट पर होगा और इस ग्रहण की समाप्ति अगला दिन शुरु हो जाने के बाद यानी 3 अक्टूबर की सुबह 3 बजकर 17 मिनट पर हो जाएगी. 

इस सूर्य ग्रहण को चिली और अर्जेटीना से पूरी तरह से देखा जा सकेगा. यह ग्रहण आंशिक तौर पर अंटार्कटिका, फिजी, किरिबाती, मेक्सिको, फ्रेंच पोलिनेशिया, बोलिविया, अमेरिकन समोआ, ब्राजील, न्यूजीलैंड, पेरु, समोआ, टोंगा, उरुगवे और यूनाइटेड स्टेट्स समेत संसार के कुछ हिस्सों से देखा जा सकेगा. 

भारत से इस सूर्य ग्रहण को नहीं देखा जा सकेगा. भारत में अब सीधा 21 मई, 2031 में सूर्य ग्रहण देखा जा सकेगा. इससे पहले लगने वाला कोई सूर्य ग्रहण भारत से नहीं दिखेगा. 

सूर्य ग्रहण कई अलग-अलग तरह के होते हैं, जैसे पूर्ण सूर्य ग्रहण, वलयाकार सूर्य ग्रहण और आंशिक सूर्य ग्रहण. वैज्ञानिक दृष्टिकोण से देखा जाए तो ग्रहण लगना किसी उत्सव से कम नहीं है और इसका विशेष धार्मिक महत्व भी है. धार्मिक मान्यतानुसार ग्रहण लगने पर बहुत से कामों को करने की मनाही हो जाती है.

ये भी देखिए: Chhattisgarh में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, मार गिराए 7 नक्सली, सर्च अभियान है जारी