BREAKING:
अभी खत्म नहीं होगी ईरान जंग, अगले 2-3 हफ्ते करेंगे जोरदार हमले... ट्रंप ने अपने संबोधन में क्या क्या कहा? | 10 POINTS       All is well! भारत में फिर से नहीं लगेगा लॉकडाउन, LPG संकट के बीच मंत्री हरदीप पुरी ने बताया पूरा सच       US-इज़राइल-ईरान तनाव के बीच सरकार ने ₹10 प्रति लीटर घटाई एक्साइज ड्यूटी, जानिए कितना सस्ता होगा ₹10 प्रति लीटर       AI के दम पर आगे बढ़ेगा Microsoft, HR से लेकर वर्क कल्चर तक बदलाव, क्या है कंपनी की मास्टर प्लान?       ईरान की दरियादिली! इन दोस्त देशों के जहाजों को Strait of Hormuz मिली एंट्री, क्या भारत भी है इसमें शामिल?       LPG खत्म, अब 3 महीने में लेना होगा PNG कनेक्शन! भारत में बदल जाएगी रसोई गैस की पूरी व्यवस्था | 5 Points में समझिए पूरी कहानी       ईरान ने अमेरिका को दिया अरबों का 'तोहफा'! क्या ये Strait of Hormuz है? ट्रम्प के दावे से ग्लोबल मार्केट हिला       क्या आप घर किराए पर ले रहे हैं? किराएदार और मकान मालिक दोनों जान लें पहले ये ज़रूरी नियम       सिर्फ 43 किमी फेंसिंग, 1600 किमी बॉर्डर पर खतरा, भारत-म्यांमार बॉर्डर पर घुसपैठ, ड्रोन और उग्रवाद का कनेक्शन!       58 महिलाएं, काला खेल, हिडेन कैमरा और फिर समाधान के बहाने... नासिक का ढोंगी ज्योतिषी और उसका 'डार्क' फार्महाउस      

बिहार के छपरा में चुनावी रंजिश ने ली एक की जान, Rohini Acharya के आने से हुआ माहौल गर्म, जानिए पूरा मामला

छपरा शहर के नगर थाना क्षेत्र तेलपा में चुनावी रंजिश के दौरान दो पक्षों के बीच झड़प हुई और गोलियां चलने लगी. इसमें एक व्यक्ति की जान चली गई है. दो लोग जख्मी हैं. घायलों का इलाज पटना में चल रहा है.

मंगलवार की सुबह छपरा शहर के नगर थाना क्षेत्र तेलपा में एक घटना घटित हुई है जिसने सभी को हैरान करके रख दिया है. चुनावी रंजिश के चलते दो पक्षों के बीच में भयानक लड़ाई हुई और इस रंजिश के दौरान गोलीबारी भी शुरु हो गई थी. जिसमें एक व्यक्ति की मौत और दो लोग घायल हो गए. 

इस झड़प में जिस व्यक्ति का निधन हुआ है उसका नाम चंदन राय उम्र 25 वर्ष है. चंदन तेलपा का निवासी नागेंद्र का पुत्र है, गोली लगने के बाद चंदन को सदर अस्पताल भर्ती कराया गया, हालांकि अब वह जीवित नहीं रहे. वहीं दो घायल लोगों को भी सदर अस्पताल ले जाया गया और वहां उन्हें प्राथमिक उपचार दिया, जिसके बाद उन्हें पटना अस्पताल रेफर कर दिया. इन दो घायल व्यक्तियों के नाम मनोज राय व गुड्डू राय बताए जा रहा हैं. 

जैसे ही गोलीबारी सूचना का पता चला तो घटना स्थल में जिलाधिकारी अमन समीर एवं पुलिस कप्तान डॉक्टर गौरव मंगल मौके पर पहुंचकर मामले की जांच करने लगे. वहीं जब यह जानकारी निधन व्यक्ति के परिवार वालों को पता चली तो उन्होंने अस्पताल में ही हंगामा शुरु कर दिया. चंदन के परिजनों ने बताया कि इस हादसे का कारण जाति विशेष है. 

मीडिया रिर्पोट के हिसाब यह कल यानी सोमवार को तेलपा बूथ पर राजद प्रत्याशी डॉ रोहिणी आचार्य के पहुंचने पर दोनों पक्षों के बीच झड़प शुरु हो गई थी. हालांकि यह लड़ाई उसी वक्त सुलझ भी गई थी, लेकिन अगले दिन फिर दोनों पक्ष आपने-सामने लड़ने लगे और गोली-बारी करने लगे. जिस चलते चंदन राय को गोली लगी और उनका निधन हो गया. फिलहाल अभी पुलिस की जांच पड़ताल जारी है.

यह भी पढे़ं: 'आम आदमी पार्टी' ने विदेश से लिए चंदे का लेखा-जोखा छिपाया, ED से जुड़े सूत्र ने किया खुलासा, मामले में 'AAP' ने दिया ये जवाब