BREAKING:
पश्चिम बंगाल में 252 मदरसों पर ताला, 100 को शो-कॉज नोटिस, सर्वे में आया दिमाग हिलाने वाला खुलासा       दिल्ली के सत्य निकेतन हादसे से CCTV फुटेज आया सामने, भरभराकर गिरा बहुमंजिला भवन, 6 की मौत       'POK न तो आज़ाद और न विवादित, बल्कि कब्जे वाला क्षेत्र', कश्मीर में उबाल से टेंशन में पाकिस्तान, मुनिर की हवा टाइट       40 मिनट तक तड़पता रहा वो, देखती रही दुनिया और फिर वो छोड़ गया दुनिया! गाजियाबाद के राज कुमार की मौत की दर्दनाक स्टोरी       क्या मकान मालिक लिव-इन कपल को घर देने से कर सकता है इनकार? जानिए क्या कहता है कानून       आमिर खान के खिलाफ जारी हुआ फतवा, आखिर एक्टर से क्यों नाराज हुए मौलाना?       'अगर E20 नहीं चाहिए तो अधिक पैसे देकर 100% पेट्रोल लो', एथेनॉल पर हंगामा के बीच नितिन गडकरी, बेटों के कारोबार पर भी तोड़ी चुप्पी       Aaj Ka Rashifal 8 July 2026: मेष से मीन तक जानें नौकरी, करियर और धन से जुड़े बड़े संकेत       दुनिया हथियार बेचने वाला दूसरा सबसे बड़ा देश भारत, जानिए सैन्य ताकत के लिए कितना करता है खर्च       विधायक से लेकर सांसद तक! ताश के पत्तों की तरह बिखर रही ममता सेना, TMC राजनीतिक संकट पर ताजा UPDATE      

Air India Express: कोच्चि जा रही फ्लाइट के इंजन में लगी आग, बंगलूरू में कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग

एयर इंडिया एक्सप्रेस का एक फ्लाइट बंगलूरू से कोच्चि जा रही थी. टेक ऑफ करते ही फ्लाइट के इंजन में आग लग गई, जिसके बाद आनन-फानन में बंगलूरू ही इसकी इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई.

Air India Express: बीते कुछ दिनों से एयर इंडिया एक्सप्रेस अपनी खराब सर्विस को लेकर सुर्खियों में है. हाल में ही कपंनी ने अपनी सारी बड़ी उड़ाने रद्द कर दी थी. अब हाल में फ्लाइट के इंजन में आग लग गई, जिसने लोगों की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं.

दरअसल, शनिवार देर रात एयर इंडिया एक्सप्रेस का एक फ्लाइट बंगलूरू से कोच्चि जा रही थी. टेक ऑफ करते ही फ्लाइट के इंजन में आग  लग गई, जिसके बाद आनन-फानन में बंगलूरू ही इसकी इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई. 

इमरजेंसी लैंडिंग के बाद एयरपोर्ट स्टाफ हरकत में आ गए. केम्पेगौड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (केआईए) पर इमरजेंसी लैंडिंग के तुरंत बाद आग बुझाई गई. सभी यात्री और क्रू मेंबर्स सुरक्षित हैं. सभी दहशत में थे. वो इस फ्लाइट से दोबारा ना जाने की बात भी कर रहे थे. 

एयर इंडिया एक्सप्रेस ने अपना बयान जारी कर बताया कि सभी 179 यात्रियों और छह चालक दल के सदस्यों को बाहर निकाल लिया गया है. कोई घायल नहीं हुआ. सूत्रों के अनुसार, आग लगने के कुछ मिनट बाद घटना का पता चला था.

ये भी देखिए: आगरा के जूता कारोबारियों के यहां Income Tax की रेड, 40 करोड़ कैश के बाद भी है गिनती जारी, देखिए रिपोर्ट